Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव का बड़ा कदम, सपा की सभी प्रदेश-जिलास्तर की कार्यकारिणी भंग, लेकिन बने रहेंगे..

अखिलेश यादव।

समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सभी प्रदेश व जिलास्तर पर कार्यकारिणियों को भंग कर दिया है। इनमें युवा व दूसरी कार्यकारिणी भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, यह फैसला शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई एक बैठक के बाद हुआ है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।

शुक्रवार को बैठक के बाद फैसला, राजभर से मुलाकात भी  

इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को उनके पद पर बनाए रखा गया है। खास बात यह है कि इस बैठक के दौरान अखिलेश यादव से मिलने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी आज यहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे बातचीत हुई। बताते चलें कि राजभर ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से समर्थन वापस लिया था। हालांकि उनकी पार्टी को भी लोकसभा चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- परिवार की दुर्दशा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार