Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अखिलेश यादव

लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक

लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राजधानी में बन रहे होटल पर मुश्किलों की तलवार लटकने लगी है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का होटल हेरिटेज राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर बनाया जा रहा है। राजधानी में विक्रमादित्य मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में बन रहा है पूर्व सीएम अखिलेश यादव का होटल   हाईकोर्ट ने होटल निर्माण पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से भी मामले में जवाब मांगा है। इस मामले में अखिलेश यादव और डिंपल यादव को भी पक्षकार बनाया गया है। इस मामले में पीआईएल दाखिल हुई थी जिसकी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है। ये भी पढ़ेंः ..अटल जी के अंत्येष्ठी स्थल पर सेल्फी-सेल्फी खेल रहे थे भाजपा के यह पूर्व विधायक, सोशलमीडिया पर घिरे.. हाई...
अखिलेश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंगले में हुआ था 10 लाख का नुकसान, रिकवरी की फांस

अखिलेश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंगले में हुआ था 10 लाख का नुकसान, रिकवरी की फांस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी बंगला छोड़ने से पहले उसमें की गई तोड़फोड़ को लेकर एक बार फिर उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सूत्र बताते हैं कि दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चार विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी बंगले को अखिलेश यादव द्वारा खाली करते समय हुई तोड़फोड़ में लगभग 10 रुपए का नुकसान होने का आंकलन किया गया है। बुधवार को राज्य संपत्ति अधिकारी को सौंपी गई 266 पेज वाली जांच रिपोर्ट में अधिकतर नुकसान टाइल्स टूटने व टोटी और पाइप के गायब होने का ही दिखाया गया है। ये भी पढ़ेंः ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग बताते चलें कि इस मामले में कुछ समय पहले प्रदेश की राजनीति को काफी गरमा दिया था। हांलाकि अखिलेश यादव इस मामले में खुद को बेकसूर बताते रहे हैं लेकिन भाजपा उनको घेरने का कोई मौका हाथ से नहीं जा...
कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, मैनपुरी से मुलायम

कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, मैनपुरी से मुलायम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अखिलेश यादव लोकसभा 2019 के चुनावों में कन्नौज से मैदान में उतरेंगे। इस बार उनकी पत्नी डिंपर यादव चुनाव नहीं लड़ेंगी। यह बातें अखिलेश यादव ने यहां सपा कार्यालय में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद कहीं। वह यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। हांलाकि इस बात के संकेत उन्होंने पहले ही दे दिए थे कि डिंपल के सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगी। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव अपनी पुरानी सीट मैनपुरी से ही इस बार भी चुनाव लड़ेंगे। अबतक मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं और मैनपुरी से उनके भतीजे तेज प्रताप सिंह सांसद थे। अखिलेश ने कहा कि वह कन्नौज से 2019 का चुनाव लड़ेंगे। नेता जी मैनपुरी से लोकसभा के लिए मैदान में उतरेंगे। इस दौरान बसपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं। अखि...
ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ईवीएम मशीनों की खराबी को बताया भाजपा की तय रणनीति  लखनऊः  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसकांफ्रेस करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन का खराब होना बहुत ही गंभीर विषय है और यह पूरी तरह से भाजपा की तय रणनीति का एक हिस्सा है। कहा कि कैराना और नूरपुर में उन्हीं जगहों पर ईवीएम मशीन खराब हुई है जहां पर भाजपा को कम वोट मिलना था। बाकी जगहों पर कोई दिक्कत नहीं आई। कहा, उन्हीं जगहों पर मशीनें खराब हुईं जहां हमारे वोट थे ज्यादा   अखिलेश ने कहा कि कैराना और नूरपुर में मशीनों को खराब करके भाजपा जानबूझकर मतदान को प्रभावित करना चाहती थी। यही वजह थी कि मशीनें खराब होने की शिकायतें बड़े पैमाने पर आईं। जनता कह रही है कि उन्हीं इलाकों में मशीनें खराब की गईं जहां राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के वोट ज्यादा थे। गर्मी ...