Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, मैनपुरी से मुलायम

अखिलेश यादव।

समरनीति न्यूज, लखनऊः अखिलेश यादव लोकसभा 2019 के चुनावों में कन्नौज से मैदान में उतरेंगे। इस बार उनकी पत्नी डिंपर यादव चुनाव नहीं लड़ेंगी। यह बातें अखिलेश यादव ने यहां सपा कार्यालय में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद कहीं। वह यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। हांलाकि इस बात के संकेत उन्होंने पहले ही दे दिए थे कि डिंपल के सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगी।

उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव अपनी पुरानी सीट मैनपुरी से ही इस बार भी चुनाव लड़ेंगे। अबतक मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं और मैनपुरी से उनके भतीजे तेज प्रताप सिंह सांसद थे।

अखिलेश ने कहा कि वह कन्नौज से 2019 का चुनाव लड़ेंगे। नेता जी मैनपुरी से लोकसभा के लिए मैदान में उतरेंगे। इस दौरान बसपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पहले चाय पर चर्चा करते थे। अब भाजपाइयों को सच्चाई पर चर्चा करनी चाहिए। क्योंकि जनता संपर्क पर समर्थन नहीं देगी। सच्चाई की बात करें।