Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी क्राइम न्यूज

Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दबंग ने मारा युवक को फरसा, कानपुर रेफर

Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दबंग ने मारा युवक को फरसा, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सिंचाई को ट्यूबेल देर से चलाना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि उसकी जान के लाले पड़ गए। एक दबंग ने उक्त व्यक्ति पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में मरणासन्न छोड़कर वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। लुकतरा गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव के ब्रजेश (40) पुत्र सहदेव मंगलवार शाम घर के नजदीक लगे हैडपंप में पानी भरने गए थे। बताते हैं कि तभी उनके पड़ोसी युवक ने उनपर पीछे से सिर पर फरसे से हमला कर दिया। https://samarneetinews.com/girl-who-had-gone-with-her-father-in-banda-city-suddenly-disappeared/ वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उनको चिंताजनक हालत में कानप...
Breaking : बांदा के होटल में फतेहपुर के व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस छानबीन में जुटी

Breaking : बांदा के होटल में फतेहपुर के व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस छानबीन में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में स्टेशन रोड पर स्थित एक लाज में रुके फतेहपुर के व्यक्ति का शव लटकता मिला है। मरने वाला व्यक्ति फतेहपुर का रहने वाला था। वह मंगलवार को सुबह 10 बजे करीब आकर लाज में रुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। घटना की जानकारी सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन जानकारी के अनुसार फतेहपुर के दतौली के रहने वाले सोम प्रकाश (36) मंगलवार को बांदा आए थे। वहां करीब 10 बजे स्टेशन रोड स्थित कुमार लाज पहुंचे और कमरा लेकर ठहर गए। https://samarneetinews.com/10-thousand-rupees-blown-away-in-moment-banda-district-hospital-became-den-of-criminals/ आज 10 बजे तक वह बाहर नहीं निकले तो मैनेजर अनवर ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। मैनेजर ने पुलिस...
UP : अमरोहा के मंडी धनौरा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाले शव..

UP : अमरोहा के मंडी धनौरा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाले शव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में एक कोचिंग संचालक शिक्षक ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलूपुरा में यह घटना हुई। वहां रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक विनय शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। कोचिंग संचालक था मृतक विनय जानकारी के अनुसार हलूपुरा गांव में किशोरी लाल शर्मा का परिवार रहता है। वह मंडी धनौरा में सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। उनका बेटे की विनय की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। पत्नी पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा थी। बताते हैं कि दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 4 साल की और छोटा बेटा 2 का है। नरेंद्र भी आए हुए थे बेटी की ससुराल विनय धनौरा में कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करत...
Kanpur : डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती से रेप-लाखों रुपए भी ऐंठे, पुलिस ने लिखी FIR..

Kanpur : डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती से रेप-लाखों रुपए भी ऐंठे, पुलिस ने लिखी FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : डायग्नोस्टिक सेंटर में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाली युवती के साथ संचालक ने दुष्कर्म कर डाला। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर संचालक ने उससे दुष्कर्म करते हुए अश्लील फोटोज खींच लीं। फिर अश्लील वीडियो-फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे कई लाख रुपए भी ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने शुरू की जांच जानकारी के अनुसार घटना कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र की है। वहां एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक ने लैब टेक्नीशियन युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती मूलरूप से कानपुर देहात की रहने वाली है। उसका कहना है कि आरोपी प्रदीप यादव उर्फ चिंटू उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। ये भी पढ़ें : यूपी में क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत...
UP : बदमाशों ने रास्ते में युवक को रोककर बाइक-नगदी लूटी, तलाश में जुटी पुलिस

UP : बदमाशों ने रास्ते में युवक को रोककर बाइक-नगदी लूटी, तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बदमाशों ने एक से उसकी बाइक और नगदी लूट ली। विरोध करने पर बुरी तरह से पिटाई कर दी। लूट की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ भी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात की बताई जा रही है। एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव के दिनेश (35) ट्यूबवेल (बोरिंग) मिस्त्री हैं। बताते हैं कि वह शुक्रवार को सोहाना गांव काम करने गए थे। वहां से वापस आ रहे थे। आते समय उन्हें रात हो गई। इसी बीच रास्ते में डिंगवाही पुलिया के पास तीन बदमाशों ने https://samarneetinews.com/in-hamirpur-sister-who-gave-her-heart-to-brother-cut-vein/ उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए नगदी...
UP : ठेकेदार के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी की छत से आए चोर..

UP : ठेकेदार के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी की छत से आए चोर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक ठेकेदार के घर से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। बताते हैं कि चोर पड़ोसी की छत से घर में घुसे और नगदी-जेवर पर हाथ साफ कर निकल गए। चोरी की जानकारी परिवार को तब हुई, जब सुबह सोकर जागा। सूचना मिलने पर पुलिस ने डाग स्क्वायड, फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। घर में सोता रह गया परिवार, छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव में रहने वाले प्रयागराज रेलवे के ठेकेदार योगेंद्र सिंह के घर में चोरी हो गई। बताते हैं कि परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। पड़ोसी की छत से घुसे चोर बक्से https://samarneetinews.com/women-ministers-baby-rani-mourya-and-pratibha-shukla-inaugurated-nari-shakti-samagam-program-in-banda/ का ताला तोड़कर वहां रखा करीब 95...
हत्या का प्रयास : बांदा में युवक के पेट में चाकू घोंपा, हमलावर गिरफ्तार

हत्या का प्रयास : बांदा में युवक के पेट में चाकू घोंपा, हमलावर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दोस्त के घर से लौट रहे एक युवक पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। उसने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। उसे बचाने आए चचेरे भाई को भी युवक ने पीटकर घायल कर दिया। चाकू लगने के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बबेरू के अनौसा गांव का मामला जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा गांव के अनस (18) गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में पड़ोसी युवक अनीस ने उसे रोक लिया। मारपीट करते हुए उसके पेट में https://samarneetinews.com/truck-crushed-woman-and-boy-near-kalukuan-intersection-in-banda-both-died/#google_vignette चाकू घोंप दिया। चीख-पुकार सुनकर अनस का चचेरा भाई मुसाहिद (18) उसे बचाने दौड़ा। आरोपी ने उसपर भी हमला करते हुए उसे भी पीटकर घायल कर दिया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। ...
UP : नाबालिग लड़की से रेप, विरोध पर जान से मारने की धमकी, फिर आरोपी..

UP : नाबालिग लड़की से रेप, विरोध पर जान से मारने की धमकी, फिर आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक नाबालिग लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप की यह घटना उस समय हुई जब लड़की किसी काम से खेत पर गई थी। वहां घात लगाए बैठे आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया। फिर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की किसी काम से खेत जा रही थी। वहां घात लगाए बैठे युवक ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उससे https://samarneetinews.com/brother-in-law-absconds-with-sister-in-law-in-fatehpur/ दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर परि...
हमीरपुर में बड़ी वारदात : पत्नी और ससुर की हत्या के बाद खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए पूरी खबर..

हमीरपुर में बड़ी वारदात : पत्नी और ससुर की हत्या के बाद खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला। फिर ससुर का पत्थर से सिर कुचल दिया। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। हमीरपुर जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की बाद शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। बेटी ने दी पुलिस को सूचना जानकारी के अनुसार पहाड़ी भिटारी गांव के ओमप्रकाश राजपूत (42) करीब 6 माह से परिवार के साथ रहते थे। उनका लीलावती नगर में मकान भी बन रहा था। उनकी बड़ी बेटी ने बताया कि पिता ओमप्रकाश आए दिन मां अनुसुइया (39) से मारपीट करते थे। बीती 8 अक्टूबर को मां ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें सास को भी आरोपी बनाया था। https://samarneetinews.com/up-encounter-laraib-hashmi-who-attacked-bus-conductor-with-baton/ बेटी ने बताया कि इसस...
Breaking : बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में एक आरोपी…

Breaking : बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में एक आरोपी…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीती रात सोते समय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बबेरू थाना क्षेत्र के भदेदू गांव की है। बताते हैं कि मृतक का भाई भी उसके साथ सो रहा था। उसका कहना है कि एक व्यक्ति को भागते समय उसने पहचान लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम भी सबूत जुटा रही है।   ये भी पढ़ें : Video Viral : बुंदेलखंड में बालू खदानें बन रहीं अय्याशी का अड्डा ! खदान पर बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल https://samarneetinews.com/mahoba-obscene-dance-of-bar-girls-in-mine/...