Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

UP : अमरोहा के मंडी धनौरा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाले शव..

After killing his wife in Mandi Dhanaura of Amroha, husband also shot himself

समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में एक कोचिंग संचालक शिक्षक ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलूपुरा में यह घटना हुई। वहां रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक विनय शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

कोचिंग संचालक था मृतक विनय

जानकारी के अनुसार हलूपुरा गांव में किशोरी लाल शर्मा का परिवार रहता है। वह मंडी धनौरा में सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। उनका बेटे की विनय की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। पत्नी पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा थी। बताते हैं कि दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 4 साल की और छोटा बेटा 2 का है।

नरेंद्र भी आए हुए थे बेटी की ससुराल

विनय धनौरा में कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। लॉकडाउन के समय पर कोचिंग बंद हो गई थी। इसके बाद से विनय घर पर ही थे।

बरेली : CM Yogi का बड़ा ऐलान, सांसद-विधायक घुमाएंगे रामभक्तों को अयोध्या

बुधवार रात विनय ने पत्नी आंचल को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने की आवास सुनकर उनकी मां सुशीला देवी की आंख खुली तो उन्होंने पति को जाकर बताया।

दरवाजा तोड़कर निकाले गए शव

बाद में कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। बताते हैं कि आंचल के पिता नरेंद्र शर्मा बेटी की ससुराल आए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ श्वेताभ भास्कर और इंस्पेक्टर अरविंद त्यागी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

अमरोहा : मंडी धनौरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां बरसाकर हत्या, प्लाट में घेरकर मारा

मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ का कहना है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी है। कारण पता करने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें : बसपा स्मारक घोटाला : विजिलेंस ने पूर्व एमडी सीपी सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे