Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बसपा स्मारक घोटाला : विजिलेंस ने पूर्व एमडी सीपी सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे

BSP memorial scam : Rapid raids on former MD CP Singh's premises

आशा सिंह, लखनऊ : राजकीय निर्माण निगम के पूर्व एमडी और मायावती के करीबी रहे सीपी सिंह के ठिकानों पर आज विजिलेंस ने ताबड़तोड़ छापे मारे। कहा जा रहा है कि छापे में लखनऊ से लेकर दिल्ली, गुड़गांव से लेकर देहरादून तक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं। बताते हैं कि इस दौरान विजिलेंस को सीपी सिंह की करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है।

छापे में विजिलेंस को मिलीं महंगी कारें और अकूत संपत्ति

छापे के दौरान टीम के सदस्यों को महंगी कारें, जैसे जगुआर और बीएमडब्ल्यू भी मिली हैं। उधर, विजिलेंस के एडीजी राजीव कृष्ण ने इस छापेमारी की पुष्टि की है। विजिलेंस अब पूरी तह में जाने में जुटी है।

बसपा सरकार में हुआ था 1400 करोड़ का स्मारक घोटाला

जानकारी के अनुसार मायावती सरकार में हुए स्मारक निर्माण घोटाले में पूर्व एमडी सीपी सिंह के खिलाफ जांच जारी है। खुली जांच होने के बाद विजिलेंस ने शासन से उनके खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति में मुकदमा दर्ज कर सरकार की अनुमति मांगी थी।

हजरतगंज-मदन मोहन मालवीय मार्ग पर हुई छापेमारी

विजिलेंस के सूत्रों का कहना है कि शासन ने सोमवार को इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज होते ही बुधवार को छापेमारी शुरू हो गई। लखनऊ में हजरतगंज में मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित सीपी सिंह के आवास, गोमतीनगर स्थित आवास के अलावा महानगर के ठिकाने के अलावा प्रदेश और दूसरे प्रदेशों में छापेमारी हुई।

ये भी पढ़ें : Lucknow : यूनिवर्सिटी की छात्रा अंशिका ने लाइव आकर हाॅस्टल में लगाई फांसी, वीडियो काॅल के बाद..