Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

UP : नाबालिग लड़की से रेप, विरोध पर जान से मारने की धमकी, फिर आरोपी..

Minor girl raped in Banda, threatened to kill if she protests, then accused

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक नाबालिग लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप की यह घटना उस समय हुई जब लड़की किसी काम से खेत पर गई थी। वहां घात लगाए बैठे आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया। फिर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की किसी काम से खेत जा रही थी। वहां घात लगाए बैठे युवक ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उससे

UP : जीजू की साली पर गंदी नजर, बड़ी से सगाई के बाद छोटी को ले भागा

दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिवार के लोग उसे गिरवां थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। गिरवां एसएचओ राकेश तिवारी का कहना है कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा CMO की गाड़ी का कटा चालान, हूटर बजाकर दौड़ा रहा था ड्राइवर-कागजों का पता नहीं