Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

जलयोद्धा उमाशंकर पांडे को पद्मश्री अवार्ड, पढ़िए ! क्या रही उनकी प्रतिक्रिया..

जलयोद्धा उमाशंकर पांडे को पद्मश्री अवार्ड, पढ़िए ! क्या रही उनकी प्रतिक्रिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जखनी गांव के जल योद्धा उमाशंकर पांडेय को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। सूखे से जूझने वाले बांदा ही नहीं, बल्कि पूरे देश को उमाशंकर पांडेय ने खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़ का मंत्र देकर इस आपदा से निपटने के लिए एक नई दिशा दी। सामुदायिक सहभागिता से श्री पांडे ने जल संरक्षण की दिशा अभूतपूर्व कार्य किए हैं। समाज में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वह प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित नीति आयोग की भू-जल संरक्षण समिति में सदस्य हैं। इस सम्मान को लेकर जब उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार के आभारी हैं। कहा कि यह उनके द्वारा 30 साल से निस्वार्थ भाव से किए कार्य का प्रतिफल है। दरअसल, जल संरक्षण के लिए श्री पांडे ने बड़ा काम किया है। उन्होंने परंपरागत विधि से बिना किसी की सहायता लिए ‘खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़’ को सार्थक करते हुए जल संर...
बांदा में गाजे-बाजे के साथ निकली साईं पालकी यात्रा

बांदा में गाजे-बाजे के साथ निकली साईं पालकी यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में कैलाशपुरी स्थित शिव साईंधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर आज भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर भजन-कीर्तन किए। जगह-जगह पर पालकी यात्रा का स्वागत हुआ। भक्तों ने किया भजन-कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण के बाद पालकी यात्रा का समापन साईं मंदिर में लौटकर हुआ। कन्या भोज के बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी पंकज उर्फ बबलू महाराज ने बताया कि साईं बाबा की कृपा से हर साल वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। पालकी यात्रा में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व प्रोफेसर लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, बबलू खन्ना, प्रेम, सोनू श्रीवास्तव, राकेश कुमार, शुभम, संकल्प, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : रामचरित मानस : अखिलेश यादव भी ...
Banda : बेटी देख रही थी टीवी, मां ने डांटा तो खा लिया जहर, विवाहिता ने इसलिए लगाई फांसी..

Banda : बेटी देख रही थी टीवी, मां ने डांटा तो खा लिया जहर, विवाहिता ने इसलिए लगाई फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हम सभी में सहनशीलता इतनी कम होती जा रही है कि जरा सी बात बर्दाश्त न कर, जान देने पर उतारू हो जाते हैं। यह नहीं सोचते कि जीवन कितना कीमती है। बांदा जिले में आज मंगलवार को ऐसे ही दो मामलों में एक 9वीं की छात्रा और विवाहिता ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पहली घटना बबेरू की है। 9वीं की छात्रा थीं मानवी वहां रहने वाले ब्रजेंद्र की बेटी मानवी (15) को आज शाम उनकी को घर में उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई कि उसने जहर खाया है। बाद में पता चला कि मां ने टीवी देखने की बात पर उसे डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। बीमारी से उबी विवाहिता परिजनों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि मानवी कक्षा 9 में पढ़ती थीं। उधर, दूसरी घटना बांद...
Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक और आटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर गांव के रहने वाले राकेश मोहन (25) अपने दो साथियों के साथ विद्यासागर (25) और कमल सिंह (26) के साथ सोमवार देर शाम गिरवां से घर लौट रहे थे। आटो सवार पांच लोग घायल वह गांव के पास पहुंचे ही थे, कि तभी नरैनी की ओर जा रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राकेश मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे विद्यासागर और कमल घायल हो गए। ऑटो सवार नरेंद्र पाल (30) निवासी पतरहा, श्रीकांत (44) निवासी राजनगर, नरैनी, मधु (22) निवासी रिसौरा, सियालाल (50) निवासी मुरवां, प्रभावती निवासी रिसौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। https://samarneetinews....
बांदा में बीजेपी नेत्री डा. रागिनी ने विवेकानंद संदेश यात्रा में कहीं ये खास बातें..

बांदा में बीजेपी नेत्री डा. रागिनी ने विवेकानंद संदेश यात्रा में कहीं ये खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लखनऊ से शुरू होकर बांदा समेत 21 जिलों और 7 मंडलों के भ्रमण पर निकली विवेकानंद संदेश यात्रा का यहां जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर भाजपा की जिला मंत्री रागिनी शिवहरे ने अपनी टीम के साथ यात्रा का स्वागत किया। डा. रागिनी ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को विवेकानंद जी के आदर्शों और उनके बताए रास्ते पर चलने की बेहद जरूरत है। जगह-जगह हुआ स्वागत तभी देश और समाज का विकास संभव है। बांदा में यात्रा का शुभारंभ दोपहर साढ़े 12 बजे करीब हुआ। वहां से यात्रा बीएसए कार्यालय से कचेहरी रोड, बिजलीखेड़ा, बस स्टेशन, सिविल लाइंस, कालूकुआं चौराहा होते हुए पं जेएन कालेज पहुंचीं। वहां छात्रा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाद में भी कार्यक्रम चलते रहे। https://samarneetinews.com/bandas-eminent-businessmans-70-year-old-wife-burnt-to-death-under-suspicious-circumsta...
बांदा के शंकरनगर में युवक ने फांसी लगाई, तलाक का..

बांदा के शंकरनगर में युवक ने फांसी लगाई, तलाक का..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के शंकरनगर में एक युवक ने अपने मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पूर्व में एंबुलेंस चलाया करता था। घर में बहू ने उसका शव लटकता देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोग किसी तरह शव को उतारकर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि युवक का अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा था। पूर्व में एंबुलेंस चालक था मृतक बताते हैं कि शंकरनगर में रहने वाले सुनील मिश्र उर्फ ननकू (32) पुत्र रामआसरे पहले एंबुलेंस चलाते थे। बाद में नौकरी छूट गई थी। बीती रात उन्होंने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई अनिल ने बताया है कि भाई की शादी अलीगंज मुहल्ले में हुई थी। पत्नी से उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है। घटना से परिवार के लोग बेहद दुखी हैं। उन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। https://samarneetinews.com/actor-shiva-at-samarniti...
बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक कट्टरपंथियों का पुतला

बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक कट्टरपंथियों का पुतला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बजरंग दल बांदा के जिला संयोजक अंकित पांडे के नेतृत्व में इस्लामिक कट्टरवादी राष्ट्रविरोधी ताकतों का पुतला फूंका गया। साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध किया गया। इसकी निंदा की गई। शहर के अशोकलाट तिराहे पर आज पुतला दहन हुआ। हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या के संबंध में समस्त बजरंग दल कार्यकताओं ने जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर मुख्य रूप से बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित पांडे, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, आरके तिवारी, अनुरुद्ध त्रिवेदी, जेपी निगम आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Accident : बांदा में बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार की टक्कर से हादसा  ये भी पढ़ें : Banda : ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंदा, क...
बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में केन नदी किनारे एक विचित्र भेड़िए जैसे जानवर ने किसान पर हमला कर दिया। हिम्मत से काम लेते हुए किसान करीब 30 मिनट तक इस जानवर से लड़ता रहा। वह भिड़ा रहा। आखिरकार शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जंगली जानवर को मार डाला। तब किसान की जान बची। जानवर के पंजे लगने से घायल युवा किसान को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण न पहुंचते तो जा सकती थी किसान की जान घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां कस्बा के छनिहा डेरा से जुड़ी है। बताते हैं कि वहां रहने वाला किसान दयाराम (35) सोमवार को कचरा बस्ती में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में केन नदी के पास जंगली जानवर (करैच) ने दयाराम पर अचानक अटैक कर दिया। दयाराम मदद को शोर मचाते हुए जानवर से भिड़ गया। बताते ...
Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ठंड से बचने के लिए घर के बाहर आग ताप रहीं मां-बेटियों को बेकाबू बाइक ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को आनन-फानन जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कर्वी के शंकरबाजार के रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भरतकूप के भागवतपुर में रहते हैं। परिवार में मचा कोहराम वहां उन्होंने दुकान कर रखी है। रविवार शाम उसकी पत्नी सावित्री (32) अपनी दो बेटियों संध्या (16) और शालिनी (6) के साथ घर के बाहर बैठकर आग ताप रही थीं। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोना काल में 15% फीस माफ इसी दौरान फतेहगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने आकर तीनों को टक्कर मार दी। त...
तंग न कर ऐ जिंदगी तेरी कसम..स्टेटस लगाकर युवक ने चुनी मौत

तंग न कर ऐ जिंदगी तेरी कसम..स्टेटस लगाकर युवक ने चुनी मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक युवक ने व्हाट्सअप स्टेटस लगाकर सुसाइड कर ली। युवक ने स्टेटस पर लिखा तंग न कर ऐ जिंदगी तेरी कसम हर जगह से हारा हूं मैं। जानकारी के अनुसार युवक मूलरूप से जालौन का रहने वाला था और इस समय हमीरपुर में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। वह मोबाइल नेटवर्क कंपनी में काम किया करता था। पुलिस का कहना है कि युवक जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के खरका गांव का रहने वाला था। घटना की वजह तलाशने में जुटी पुलिस युवक का नाम प्रद्युम्न (22) था। इस समय हमीरपुर के मोहल्ला रहुनिया धर्मशाला में सत्यदेव द्विवेदी के मकान में किराए पर रह रहा था। सुबह 8 बजे करीब उसने घर की छत के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई पुनीत का कहना है कि बीती शाम उसकी अपने भाई से फोन पर काफी देर तक बात होती रही थी। हालांकि, ऐसी कोई बात नहीं समझ आई कि वह सुसाइड कर सकता है। को...