Saturday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

दादी की साड़ी से छात्रा का शव लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

दादी की साड़ी से छात्रा का शव लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के बंगालीपुरा में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। स्नातक की छात्रा कल्पना यादव (20) के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, फिर भी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के बंगालीपुरा की रहने वाली कल्पना यादव (20) पुत्री कुंवरपाल यादव स्नातक की छात्रा थीं। मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस उनका शव दादी की साड़ी से छत के हुक से लटकता मिला। परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। बाद में पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। पुलिस ने घर पहुंचक छानबीन की। मृतका के भाई गौरव का कहना है कि कल्पना ...
बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की वरिष्ठ भाजपा नेता जिला मंत्री डाक्टर रागिनी शिवहरे ने जिला कारागार में महिला बंदियों और उनके बच्चों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने महिला जेल में बंद महिला बंदियों को स्वेटर का वितरण किया। इस मौके पर प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा नेत्री ने महिला बंदियों के बच्चों को खिलौने भी बांटे। खिलौनों को पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए। वहीं महिला बंदियों ने भी गरम कपड़े पाकर भाजपा नेता रागिनी शिवहरे को धन्यवाद दिया। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि रागिनी जी के सहयोग से करीब 46 महिला बंदियों को सर्दी के नए कपड़े मिले हैं। कुछ बच भी गए हैं, जो आगे महिला बंदियों को दिए जाएंगे। बच्चों को खिलौने बांटे गए हैं। उनका यह सहयोग सराहनीय है। जेल प्रशासन भी बंदियों को सर्दी से बचाने के उपाय कर रहा है। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज ...
Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद (बांदा) का चुनाव रविवार को सदर तहसील सभागार में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक पूर्व प्रांतीय महामंत्री कुंवर बिहारी निगम और चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष मधुराज प्रजापति रहे। दोनों की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से होरीलाल को जिलाध्यक्ष, बालकृष्ण शिवहरे को जिला मंत्री, कमलेश श्रीवास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इशहाक अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन साहू को उपमंत्री, छंगूराम वर्मा को कोषाध्यक्ष और गुलाब सिंह ऑडीटर चुने गए। इसके बाद पर्यवेक्षक कुंवर बिहारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज आफिस में ARTO से ओवरलोडिंग-ट्रैफिक रूल्स और एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खास खबर..   ...
समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  'समरनीति न्यूज आफिस' बांदा में आज चित्रकूटधाम मंडल के बांदा मुख्यालय के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) शंकरजी सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हमने एआरटीओ शंकरजी सिंह से ओवरलोडिंग, एक्सीडेंट और यातायात नियमों के टूटने जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। लगातार बढ़ते हादसों की चुनौतियों से निपटने और यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक्शन को लेकर भी सवाल पूछे। साहित्य के क्षेत्र में गहरी पकड़ रखने वाले एआरटीओ शंकरजी हाल में ही लखनऊ में वर्ष 2021 के श्रीधर पाठक पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। वह काफी सुलझे व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। ऐसे में उन्होंने सभी सवालों का बड़ी बेबाकी और शानदार ढंग से जवाब दिया। उनसे बातचीत के ये हैं प्रमुख अशं.. बांदा के आरटीओ दफ्तर में स्टाप की काफी किल्लत है, जबकि यह मंडल मुख्यालय का आरटीओ कार्यालय है। इतने कम स...
बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : नेताओं के बेटों की करतूत किसी से छिपी नहीं है। बाप की सत्ता का नशा इनके सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। आज शनिवार को बुंदेलखंड के चित्रकूट-बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल के बेटे सुनील पटेल पर एक ढाबा संचालक और कर्मचारियों ने मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कार्रवाई न होने पर इन लोगों ने थाने में धरना दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच में सत्यता मिलने पर कार्रवाई होगी। बहरहाल, इस तरह की घटना ने एक बार फिर बुंदेलखंड की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र का है पूरा मामला पंजबटी ढाबा संचालक सुदीप गर्ग का कहना है कि शुक्रवार देर रात सासंद श्री पटेल का पुत्र सुनील पटेल अपने साथ प्राइवेट गनर और तीन दोस्तों को लेकर रात करीब 12 बजे पहुंचा। थाने में तिरंगा लेकर धरने पर बैठे ढाबा संचालक व समर्थक...
पर्यावरण संरक्षण : छोटा प्रयास और बड़ा संदेश, दूल्हे को गिफ्ट ‘मनोकामिनी पौधा’

पर्यावरण संरक्षण : छोटा प्रयास और बड़ा संदेश, दूल्हे को गिफ्ट ‘मनोकामिनी पौधा’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
सौम्या श्रीवास्तव, बांदा : गलोबल वार्मिंग के दौर में पर्यावरण संरक्षण एक ऐसा पहलू है जिसके प्रति समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता है। सच तो यह है कि बस एक पेड़ लगाकर हम अपने साथ-साथ आने वाली कई पीढ़ियों को नया जीवन देते हैं। कुछ लोग हैं जो अपने छोटे-छोटे प्रयासों से न सिर्फ खुद इस दिशा में खास काम कर गुजरते हैं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए लगातार प्रेरित करते हैं। ऐसे ही हैं बांदा के वृक्ष मित्र कहे जाने वाले राम मोहन गुप्ता। अब उन्होंने इसी दिशा में एक बेहद दिलचस्प पहल की है। एक शादी समारोह में दूल्हे को मनोकामनी पौधा गिफ्ट किया। इसे लेकर वह खासे चर्चा में हैं। लोग उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। उनके इस काम को सराह रहे हैं।  तालियां बजाकर लोगों ने किया 'पहल' का स्वागत  दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग कितने जागरूक हैं, इसका जीता-जागता नमूना श...
Update-UP : दो IAS को अतिरिक्त चार्ज, 6 PCS के तबादले, बुंदेलखंड के इन जिलों में नए अफसर..

Update-UP : दो IAS को अतिरिक्त चार्ज, 6 PCS के तबादले, बुंदेलखंड के इन जिलों में नए अफसर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज देने के साथ ही 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दरअसल, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। इस कारण संजीव मित्तल को दो विभागों का चार्ज सौंप दिया गया है। अब मित्तल वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी देखने के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त भी रहेंगे। इसी तरह अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा को राजस्व विभाग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। अबतक यह जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी के पास थी। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से योजनाओं के क्रियांवयन में तेजी आएगी। इन 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले इसी क्रम में पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में एसडीएम कासगंज शिव कुमार को एसडीएम इटावा...
UP : हमीरपुर में मंगेतर पर चाकू से हमला, फिर उसी के दुपट्टे से लगाई फांसी, दोनों की मौत

UP : हमीरपुर में मंगेतर पर चाकू से हमला, फिर उसी के दुपट्टे से लगाई फांसी, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक सिरफिरे ने अपना दांपत्य जीवन शुरू करने से पहले ही खत्म कर लिया। इस सिरफिरे ने किसी बात पर मंगेतर से झगड़ा किया। इसके बाद उसपर चाकुओं से हमला कर दिया। उसे बचाने उसकी सहेली आई तो उसे भी चाकू मार दिया। इसके बाद मंगेतर के दुपट्टे से फंदा बनाकर पेड़ पर लटकर फांसी लगा ली। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खेत पर मिलने पहुंचा था मंगेतर बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के इटौरा गांव की रहने वाली 19 साल की ज्योति की शादी जालौन के रहने वाले युवक देवेंद्र (22) लगभग 3 साल पहले तय हुई थी। ज्योति के माता-पिता ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। ये भी पढ़ें : UP को दहलाने की साजिश न...
बुंदेलखंड : बांदा के रुद्रा ने अमेरिकी दंगल में दिखाए दांव-पेच, चैंपियन finn balor से मुकाबला

बुंदेलखंड : बांदा के रुद्रा ने अमेरिकी दंगल में दिखाए दांव-पेच, चैंपियन finn balor से मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के बेटे और बेटियां लगातार अपना नाम, देश ही नहीं विदेशों में भी रोशन कर रहे हैं। बांदा के एक बेटे ने कुश्ती के दंगल में अमेरिका में जाकर अपने दांव-पेंच दिखाए हैं। दरअसल, बांदा के रहने वाले रुद्रा उर्फ लक्ष्मीकांत राजपूत रेसलर हैं। उन्होंने अमेरिका में रेसलिंग के अंतरराष्ट्रीय चैंपियन फिनबैलर से मुकाबला किया है। अब उनका जिले ही नहीं पूरे प्रदेश के साथ-साथ देशभर में नाम रोशन हुआ है। लोग उनके साथ बांदा और बुंदेलखंड को भी बेहतर ढंग से जान रहे हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ मुकाबला बताते हैं कि यह मुकाबला हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित हुआ था। रेसलिंग चैंपियनशिप में बांदा के रुद्रा ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियन रह चुके अमेरिका के फिनबैलर नाम के फाइटर से मुकाबला किया। हालांकि, इस मुकाबले में उनको कामयाबी नहीं मिली, ल...
Weather Update : बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

Weather Update : बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में मौसम तेजी से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान में कहा जा रहा है कि अगले कुछ घंटे में यानी दोपहर तक बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना है। इन जिलों में पहले से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ा रही हैं। ऐसे में बारिश होने से निश्चित तौर पर ठंड और बढ़ेगी। पश्चिम से लेकर उत्तर तक बादलों का जमावड़ा हालांकि, संभावना मध्यम बारिश की ही है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बादलों का जमावड़ा लगा है। इन जिलों में ललितपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर के अलावा बिजनौर व संभल शामिल हैं। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। अगले 24 घंटे में कोहरा आ सकता है और मौसम भी तेजी से करवट ब...