Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में महिला की प्रसव के बाद मौत, जमकर बवाल-हंगामा, महिला सीएमएस के खिलाफ होगी जांच

बांदा में महिला की प्रसव के बाद मौत, जमकर बवाल-हंगामा, महिला सीएमएस के खिलाफ होगी जांच

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर जहां बांदा में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर जिले के महिला अस्पताल में जमकर बवाल हो रहा था। एक महिला की प्रसव के बाद मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल किया। महिला सीएमएम डा. उषा सिंह और बाकी स्टाफ को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने अस्पताल में घेर लिया। प्रसव के बाद महिला ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद तोड़ा दम, सीएमएस पर रुपए ने देने पर इलाज में लापरवाही का आरोप  उनके उपर 15 हजार मांगने और रूपए न देने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक चला बवाल उस वक्त समाप्त हुआ, जब पुलिस अधिकारी और सीएमओ वहां पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और भीड़ को समझाया और आश्वासन दिया कि महिला सीएमएस के खिलाफ जांच कराएंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे। सीएमओ ने भी विभागीय जांच का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत ...
बुंदेलखंडः लूट ली गरीब से मजदूरी-कर्जे की रकम, वो सदमे में दुनिया छोड़ गया…

बुंदेलखंडः लूट ली गरीब से मजदूरी-कर्जे की रकम, वो सदमे में दुनिया छोड़ गया…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक गरीब मजदूर की लूट के बाद सदमे में मौत हो गई। उसे इलाज के लिए अर्द्धविक्षिप्त हालत में इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहद गरीब इस परिवार की हालत इतनी खराब है कि मुखिया की मौत के बाद अब बीबी-बच्चों के सामने मुखमरी की नौबत आ गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि लुटेरों को जल्द पकड़ा जाएगा। खुद से हुई लूट के बाद रातभर मजदूरी और रेहन के पैसे जाने की चिंता में डूबा रहा  बताते हैं कि अतर्रा ग्रामीण के मजरा झंडू का पुरवा का रहने वाला बाबूलाल वर्मा शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहा था। उसने घर की जरूरत पूरी करने के लिए जेवर रेहन पर रखे थे। रेहन के 10 हजार रुपए और मजदूरी के 5 हजार उसके पास थे। ये भी पढ़ेंः बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह इसी दौरान बांदा ...
चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच घायलों में 1 गंभीर

चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच घायलों में 1 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पन्ना जिला के धर्मपुर थाना अंतर्गत ग्राम मुंशीपुरवा निवासी श्रद्धालु कार में सवार होकर शुक्रवार रात अमावस्या के मौके पर चित्रकूट जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अतर्रा से आगे तुर्रा गांव के पास पहुंची। सामने से आ रही डायल हंड्रेड की गाड़ी ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पलट कर सड़क किनारे जा गिरी। अमावस्या पर चित्रकूट स्नान-पूजन के लिए जा रहा था मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का परिवार  कार में बैठे मध्यप्रदेश के सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा पहुंचाया। वहां से उन सभी को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये भी पढ़ेंः अपडेटः बुंदेलखंडः भीषण हादसे में भाजपा के बड़े नेता एवं बुंदेलखंड उपाध्य...
बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी डायरेक्टर ने देखी वृद्ध आश्रम की हकीकत

बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी डायरेक्टर ने देखी वृद्ध आश्रम की हकीकत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिलाधिकारी के निर्देश पर नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट रमेश चंद तिवारी और समाज कल्याण के उप निदेशक एस एन त्रिपाठी औचक रूप से निरीक्षण करने पहुंचे।सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी वृद्धों से एक-एक करके वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीवबघेल को निर्देश दिया है कि वृद्धों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हेतु आयुर्वेद चिकित्सकों का भी शिविर लगाया जाएं। बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप उन्होंने कहा कि वृद्धों की देखभाल समय से की जाए। उन्होंने वृद्ध आश्रम में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। वृद्धों ने मांग की कि उनको वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए,इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि पात्र वृद्धों का वृद्धावस्था फ...
बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..

बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  ढेले वाले दुकानदारों से अवैध वसूली, मारपीट और बालू व गिट्टी के ट्रकों से अवैध वसूली के लिए बदनाम बांदा शहर की एक पूरी की पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लंबे समय से इस चौकी पर डेरा जमाए सिपाहियों और दरोगाओं को हटाकर लाइन में भेज दिया गया है। ऐसा मामले में लगातार चौकी पुलिस की शिकायतें मिलने के बाद एसपी शालिनी ने किया है। इस बदनाम चौकी का नाम है सिविल लाइन पुलिस चौकी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली पाश इलाके की पूरी सिविल लाइन पुलिस चौकी की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने लाइन हाजिर कर दिया। इस दौरान एक चौकी इंचार्ज, एक दरोगा और सात सिपाहियों पर लाइन हाजिर की गाज गिरी है। इतनी बड़ी कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है जबकि लोगों में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे ज्यादा घटना के कारणों को लेकर चर्चा हो रही है। बताया  जाता है कि...
बुजुर्गों को कानून विशेषज्ञों ने दी सीनियर सिटीजन एक्ट की जानकारी

बुजुर्गों को कानून विशेषज्ञों ने दी सीनियर सिटीजन एक्ट की जानकारी

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत कानूनी विशेषज्ञों ने सीनियर सिटीजन को उनके अधिकार और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। एसडीएम शमीम अंसारिया, वरिष्ठ अधिवक्ता डा. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, विधिक सेवा प्राधिकरण के संजय कुमार व बांदा के तहसीलदार अन्य लोगों के साथ ओल्ड ऐज होम पहुंचे। ये भी पढ़ेंः प्रशासनिक चौकसीः कानपुर के संवासिनी गृह में अब अटैंडेंस हुई बायोमैट्रिक्स नरैनी रोड पर मेडिकल कालेज के पास स्थित ओल्ड ऐज होम में इन सभी लोगों ने सीनियर सिटीजन को कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनते हुए उसमें सुधार कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही वहां की समस्याओं को निपटाया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी ने वहां मौजूद बुजुर्गों को सीनियर सिटीजन एक्ट की जानकारी देते हुए सभी से अपना...
बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह

बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  बांदा के अतर्रा में हुई समरबहादुर यादव की मौत आत्महत्या नहीं थी बल्कि उसकी हत्या करके लाश को टांग दिया गया था ताकि वह आत्महत्या लगे। हांलाकि घटना के बाद शव के घुटने जमीन पर टिके होने के कारण पहले ही पुलिस को शक था लेकिन बाद में उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटना में मुख्य आरोपी होमगार्ड समेत चार बाकी लोगों की तलाश है। होमगार्ड और उसके बेट व भतिजों ने पहले मिलकर पीटा और बाद में पुलिस से शिकायत पर मारकर लटकाया, मुकदमा दर्ज  बताया जाता है कि ग्राम ऐंचवारा निवासी  समर बहादुर यादव उर्फ कटोरु (36) वर्ष की लाश बुधवार को घर के अंदर रस्सी से टंगी मिली थी। मृतक के घुटने जमीन पर सटे थे। बताते हैं कि समर की पत्नी बिन्नू 3 महीने पहले मायके ग्राम महुटा के मजरा कबरा पुरवा बच्चों को लेकर चली गई थी। अब वह अकेला घर में रहता था। घटना की  ...
बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बच्चियों के साथ घिनौनी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिन पहले दो बच्चियों को रात में अगवा करके दुष्कर्म की घटनाओं की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बुधवार को फिर शहर में एक बच्ची से दुष्कर्म की फिर एक वारदात सामने आई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया है। वहीं उसके बाबा की ओर से मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी की है लेकिन दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताते हैं कि बांदा शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली 9 साल की बच्ची कक्षा-4 में पढ़ती है। मंगलवार को वह स्कूल से वापस अपने घर लौट रही थी। ये भी पढ़ेंः बांदा के गिरवां में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप, सोते समय उठा ले गए दरिंदे तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ उसे रिक्शे पर जबरन उठाकर ले गया। दोनों बच्ची को धमकाते हुए केन नदी के किनारे सुनसान इलाके में...
बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपनी सौतेली मां और सगे पिता से तंग आकर एक ग्रेजुएट छात्रा ने अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने से पहले 18 साल की इस छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें इसने अपनी तकलीफें और दर्द बयान किया है। घटना बांदा के अतर्रा कस्बे के दामूगंज मुहल्ले की है। बताते हैं कि दामूगंज में रहने वाले सालिग्राम की पहली पत्नी की इकलौती बेटी रेनू (18) ने आज रात लगभग 9 बजे अपने घर की उपरी मंजिल पर अपने दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को मिला। जिस समय यह घटना हुई। परिवार के लोग घर के निचले हिस्से में अपनी सर्राफा दुकान पर थे। परिजनों ने जब रेनू के शव को देखा तो चीख-पुकार मच गई। रोने-पीटने की आवाज सुनकर परिवार के साथ आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जा पहुंची। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः बैठने को ऊंची कुर्सी न मिलने...
बड़ोखरखुर्द में विशेषज्ञों ने छात्राओं को बताई कानून की बारीकियां

बड़ोखरखुर्द में विशेषज्ञों ने छात्राओं को बताई कानून की बारीकियां

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार को बांदा से सटे गांव बड़ोखरखुर्द में प्रेम सिंह की बगिया में एक स्वास्थ्य शिविर व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। यह आयोजन दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के अंतर्गत हुआ। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इन छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित जरूरी जानकारी के साथ-साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। दवाओं के वितरण के साथ ही उनको खाने के तरीके भी बताए गए। इस स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. एसपी सिंह, डा. अर्चना भारती व डा. शरीफ ने अहम भूमिखा निभाई। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अभियान की पूरी जानकारी सचिव संजय कुमार ने मौजूद छात्राओं को दी। ये भी पढ़ेंः  बांदा से मऊ तक डर और चिंताः 3 दिन से बैरक से नहीं निकला मुख्तार ...