Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में रहस्यमय ढंग से दो बहनों की नहर में डूबने से मौत, जांच में उलझी पुलिस

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में हुई एक ह्रद्य विदारक घटना में दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों घर से शौच के लिए गई थीं। दोनों कैसे नहर में गिरीं यह अभी रहस्य है। कुछ लोगों का कहना है कि पहले बड़ी बहन कूदी और बाद में उसे बचाने के लिए छोटी ने छलांग लगा दी। लेकिन यह सब अनुमान है। हां, घटना से पहले शाम को बड़ी बहन जिसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी, उसको किसी से फोन पर बात करते हुए देखा गया था। दोनों के शव आज नहर में उतराते हुए दिखे हैं।

छोटी चचेरी बहन के साथ घर से शौच के लिए निकली थी विवाहित युवती, अगले दिन सुबह मिलीं दोनों की लाशें 

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के ग्राम बरेहंडा निवासी जगतराम वर्मा की नवविवाहित बेटी आरती (19) की शादी बांदा के ही नरैनी तहसील के ग्राम रिसौरा में बीते माह 9 जुलाई को पप्पू नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। वह  1 महीने पहले मायके बरेहंडा आई  थी।

क्या हुआ कैसे चला पता 

शुक्रवार शाम दोनों बहने शौच के लिए नहर की तरफ गई थीं। बताते हैं कि उसी दौरान आसपास के लोगों को दोनों बहनों के नहर में डूबने की सूचना मिली। घर के लोग खेतों पर काम कर रहे थे। वापस आने पर जब दोनों लड़कियां घर पर नहीं मिलीं तो परिवार के लोगों ने उनको काफी तलाश किया।

ये भी पढ़ेंः यमुना में कूदी महिला, आसपास के लोगों ने बचाई जान

लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। रात में ही परिवार के लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। रात में ही सीओ अतर्रा कुलदीप कुमार सिंह व इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी अपने स्तर से तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

क्या कह रही है पुलिस 

सुबह बड़ी विवाहित युवती आरती की लाश नहर उतराती हुई दिखाई दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को निकलवा ही रही थी कि इसी दौरान कुछ दूरी पर झाड़ियों में उसकी छोटी बहन संगीता (13) पुत्री बाबादीन की लाश भी फंसी हुई पड़ी मिली।

ये भी पढ़ेंः सीतापुरः तालाब में नहाने उतरे दो मासूम, फिर नहीं लौटे..

परिवार के लोगों में दोनों बेटियों के शव मिलने से हाराकार मच गया। परिजनों का कहना है कि उनको कुछ अंदाजा नहीं है कि उनकी मौत की वजह क्या है।  कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दबे मुंह कहना है कि फोन पर विवाहित आरती तेज आवाज में किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान हो सकता है कि तैश में आकर छलांग लगा दी हो और उसे बचाने के लिए छोटी बहन भी कूद गई हो। लेकिन यह सब क्याशबाजी है।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः सि्गनल पर ट्रेन से करते थे लाखों का माल पार, पकड़े गए 3 नटवरलाल

हकीकत जांच के बाद ही पता चलेगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मामले में ग्राम प्रधान के पति विनोद यादव ने कहा है कि अगर मृतक बड़ी बहन के फोन की कॉल डिटेल निकाली जाए। तो यह पता चल सकता है कि आखिरकार हुआ क्या था। मामले में सीओ कुलदीप गुप्ता कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।