Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बुंदेलखंड में ठंड ने फैलाए पांव, काम करते वक्त डंपर चालक की हालत बिगड़ी

बुंदेलखंड में ठंड ने फैलाए पांव, काम करते वक्त डंपर चालक की हालत बिगड़ी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज बांदाः बुंदेेलखंड में ठंड ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। लोगों की सेहत भी ठंड से बिगड़नी शुरू हो चुकी है। जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में अचारन थोक गांव के रहने वाले विपिन (19) पुत्र अंकुश डंपर का चालक है। बताते हैं कि बीती रात केन नदी के किनारे वह डंपर पर बालू लोड करा रहा था। इसी दौरान उसकी हालत गड़बड़ा गई। केन नदी पर बालू लोड कराते समय लगी ठंड  जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने बताया है कि विपिन को ठंड लग गई है। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है। ये भी पढ़ेःबांदा में डेंगू का मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज में जुटे डाक्टर   इतना ही नहीं दो-तीन दिन से चल रही शीतलहर ने लोगों को परेशान किया है। घर से बिना ओढ़े औह कान बांधे निकलने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। कुछ लोग सावधानी बर...
बांदा में 24 घंटों के भीतर हादसों में 1 की मौत व मासूम समेत 7 घायल, भाई-बहन कानपुर रेफर

बांदा में 24 घंटों के भीतर हादसों में 1 की मौत व मासूम समेत 7 घायल, भाई-बहन कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए अलग-अलग हादसों में एक किशोर युवक की बाइक से हुए हादसे में मौत हो गई। जबकि एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में गुरुवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई को पूरा किया। बदौसा में घायल लड़के की मौत   बताया जाता है कि विनोद कुमार (16) पुत्र रामसनेही निवासी जबरापुर (फतेहगंज) वर्तमान समय में अपने नाना के घर बदौसा के मौराई गांव में रहता है। एक दिन पहले नाना के बड़े भाई का देहांत हो गया था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान घर आयीं अपनी मौसेरी भाभी को छोड़ने बाइक से बीती शाम वह गांव रहा था। ये भी पढ़ेः बुलंदशहर बवाल- जांच में बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टर सुबोध को छुट्टी ...
बांदा में दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

बांदा में दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज बांदाः शहर के कालूकुआं चौराहे पर हुए एक हादसेे में दो बाइक की टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक वाला वहां से टक्कर मारने के बाद भाग गया। बताया जाता है कि अतर्रा निवासी मनीष (35) अपनी पत्नी पूजा (30) के साथ घर से बांदा रेलवे स्टेशन जा रहा था। कालूकुआं चौराहे पर हादसा   इस दौरान वह कालूकुआं चौराहे पर पहुंचा ही था कि इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेजी से आकर उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और उनको गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला। ये भी पढ़ेः उन्नाव में सड़क हादसे में घायल बीमा एजेंट की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत बाद में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगो...
बांदा में बुधवार को सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की दर्दनाक ढंग से मौत, पति-पत्नी भी गंभीर घायल

बांदा में बुधवार को सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की दर्दनाक ढंग से मौत, पति-पत्नी भी गंभीर घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में जिले हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जबकि एक अन्य हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर निवासी उपेंद्र कुमार (26) पुत्र गौरे लाल द्विवेदी किराने की दुकान करता है। वह किसी काम से बुधवार सुबह करीब 9 बजे को बाइक से बांदा आ रहा था। चिल्ला रोड पर पपरेंदा के पास सुबह हुआ हादसा  इसी दौरान गांव में मजदूरी करने वाले बांदा शहर का हरदौली मुक्तिधाम क्योटरा निवासी राजकुमार (35) भी उसकी बाइक पर बांदा जाने के लिए बैठ लिया। दोनों शाम करीब 6 बजे बांदा के लिए चले। इसी दौरान रास्ते में पपरेंदा के पास डंपर ने उनको तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को संभलने क...
बांदा में 10वीं के छात्र की घर से बुला ले जाकर हत्या, फांसी पर टंगी मिली लाश

बांदा में 10वीं के छात्र की घर से बुला ले जाकर हत्या, फांसी पर टंगी मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 10वीं के छात्र को घर से बुलाकर ले जाकर बेरहमी से पिटाई के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को एक पुराने मकान में टांग दिया गया। परिवार के लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो छात्र का शव लटका मिला। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी है बल्कि मनमाफिक सूचना दर्जकर ली है। गांव के ही दो लोगों पर बुलाकर ले जाने का आरोप  परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप  लगाया है। बताया जाता है कि शहर से सटे तिंदवारा गांव के रहने वाले रामकिशोर श्रीवास का 16 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र तिंदवारा इंटर कालेज में 10वीं का छात्र था। उसके भाई महेंद्र ने बताया है कि बीती शाम वीरेंद्र अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान लगभग शाम 6 बजे गांव का ही एक युवक उसे बुलाने आया। ये भी ...
बांदा में बिल्ली रास्ता काटने के अंधविश्वास ने पति-पत्नी और बच्चे को पहुंचाया अस्पताल, रेफर

बांदा में बिल्ली रास्ता काटने के अंधविश्वास ने पति-पत्नी और बच्चे को पहुंचाया अस्पताल, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अंधविश्वास वो बुरी मानसिक बीमारी है कि जो लोगों को कभी-कभी अस्पताल भी पहुंचा देती है। ऐसा ही एक घटनाक्रम बीती शाम बांदा जिले में घटित हुआ। एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बाइक से फतेहपुर से अपनी ससुराल से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बहुचर्चित अंधविश्वास से डरकर खुद ही बुरी तरह घायल हो गया। बाइक से पत्नी-बच्चे संग जा रहा था युवक  हादसे में उसकी पत्नी भी मासूम बच्चा भी बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः बांदा जेल पर देर रात डीएम-एसपी का फोर्स के साथ छापा, बैरकों को खंगालने से हड़कंप बताते हैं कि कमासिन के गांव पछरउंवा निवासी सूरज (27) अपनी पत्नी आरती (25) व दुधमुंही बच्ची को लेकर फतेहपुर स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां से ...
बांदा में डेंगू का मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज में जुटे डाक्टर

बांदा में डेंगू का मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज में जुटे डाक्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मौसम ने जिस तरह से तेजी से पलटी मारी है उससे तो यही लग रहा था कि मच्छरों के जानलेवा हमले से राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा है नहीं। क्योंकि सर्दी कम होने के बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ है बल्कि अब भी इनसे बचाव की जरूरत है। जिला अस्पताल में डेंगू के एक मरीज को भर्ती कराया गया है। इससे साफ है कि अब भी मच्छरों का प्रकोप जारी है। बीते कई दिनों से बुखार से थे पीड़ित   बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के जागेश्वर (60) को लगातार बुखार की शिकायत थी। परिवार के लोगों ने उनका कई जगह इलाज कराया। कभी बुुखार उतर गया तो फिर दोबारा आ जाता था। बीते कुछ दिनों से लगातार बुखार था। इसको लेकर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। वे उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ेंः बांदा के पाश इलाके में डाक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरों ने किए हाथ साफ, उखाड़ ले गए कैमरे वहा...
बांदा में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल, चार गंभीर हालत में रेफर हुए

बांदा में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल, चार गंभीर हालत में रेफर हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले स्कूलों में चल रही बसों के अप्रशिक्षित, लापरवाह और गैरजिम्मेदार चालक मासूमों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। ऐसे ही एक चालक की लापरवाही से लगभग एक दर्जन बच्चों की जान पर बन आई। मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे बबेरू थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में स्कूल की बस पलटने से लगभग 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। पंचर गाड़ी दौड़ा रहा था चालक इनमें से चार को गंभीर चोटें आई हैं। चारों को चिंताजनक हालक में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां चारों का इलाज चल रहा है। इन घायलों में दो छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं। ये स्कूल बस बबेरू में स्थित वासुदेव सिंह मेमोरियल इंटर कालेज कालेज की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी बोले, पंचर बस दौड़ा रहा था चालक  यह हादसा उस वक्त हुआ जब बबेरू के बघेला गांव के पास बच्चों को ले जा रही बस टायर पंचर होने की वजह से पलट गई। बताया जाता है कि बस मे...
बांदा जेल पर देर रात डीएम-एसपी का फोर्स के साथ छापा, बैरकों को खंगालने से हड़कंप

बांदा जेल पर देर रात डीएम-एसपी का फोर्स के साथ छापा, बैरकों को खंगालने से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
जेल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीएम हीरालाल व एसपी जेपी साहा। समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार देर रात जिला कारागार बांदा में जिलाधिकारी हीरालाल व पुलिस अधीक्षक जीपी साहा ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। अचानक जेल में हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया।  बंदियों के पास मिले गुटखा-मसाला  दोनों उच्चाधिकारियों ने बंदियों के बैरकों में जाकर जांच की। हांलाकि इस दौरान जेल से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। लेकिन कुछ बंदियों के पास गुटखा और मसाला के पाउच जरूर मिले। वहीं अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी बंदियों को नियमित रूप से योगा कराया जाए।  तीन अखबार-मैग्जीन देने के निर्देश  साथ ही रोज पढ़ने के लिए तीन अखबार भी दिए जाएं और अच्छी मैगजीनें भी दी जाएं। ताकि बंदियों में सकारात्मक बदलाव आए। साथ ही मौसम के हिसाब से खानपान की व्...
बांदा के पाश इलाके में डाक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरों ने किए हाथ साफ, उखाड़ ले गए कैमरे

बांदा के पाश इलाके में डाक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरों ने किए हाथ साफ, उखाड़ ले गए कैमरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
चोरों द्वारा तोड़ा गया घर का टूटा लाक दिखाते डाक्टर धीरेंद्र गुप्ता। समरनीति न्यूज, बांदाः मौसम बदलते ही शहर में चोरों ने दस्तक दे दी है। रविवार रात शहर के पाश इलाके इंदिरानगर में चोरों ने एक डाक्टर के घर के ताले तोड़ डाले। घर में घुसकर चोर ज्यादा कुछ नहीं लेकिन सीसीटीवी कैमरे और वहां लगा डीवीआर व एलईडी जैसा सामान चुरा ले गए हैं।  इंदिरानगर के व्यस्तम इलाके में चोरों का दुस्साहस  दरअसल, सेवाधाम के डाक्टर धीरेंद्र गुप्ता का शहर के इंदिरानगर इलाके में घर है। उन्होंने हाल ही में घर बनवाया है और अभी घर में शिफ्ट नहीं हुए हैं। घर के कुछ हिस्से में काम चल रहा है। रोज की तरह रविवार रात लेबर काम करने के बाद चली गई। घर के मुख्य द्वार और कमरों में ताला डाल दिया गया। इस दौरान सुबह जब दोबारा लेबर काम को पहुंची तो वहां ताले टूटे हुए देखे।  ये भी पढ़ेंः..जब बांदा में एसपी को सामन...