Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा जेल पर देर रात डीएम-एसपी का फोर्स के साथ छापा, बैरकों को खंगालने से हड़कंप

समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार देर रात जिला कारागार बांदा में जिलाधिकारी हीरालाल व पुलिस अधीक्षक जीपी साहा ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। अचानक जेल में हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया। 

बंदियों के पास मिले गुटखा-मसाला 

दोनों उच्चाधिकारियों ने बंदियों के बैरकों में जाकर जांच की। हांलाकि इस दौरान जेल से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। लेकिन कुछ बंदियों के पास गुटखा और मसाला के पाउच जरूर मिले। वहीं अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी बंदियों को नियमित रूप से योगा कराया जाए। 

तीन अखबार-मैग्जीन देने के निर्देश 

साथ ही रोज पढ़ने के लिए तीन अखबार भी दिए जाएं और अच्छी मैगजीनें भी दी जाएं। ताकि बंदियों में सकारात्मक बदलाव आए। साथ ही मौसम के हिसाब से खानपान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उधर, जेलर आरके सिंह ने बताया है कि जेल में कंबल की पर्याप्त व्यवस्था है। सभी बंदियों को दो-दो कंबल दिए जा रहे हैं।