Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

‘मरहम’ के लिए अस्पताल में डाक्टर और ब्लाक प्रमुख में चले लात-घूंसे, दोनों को गंभीर चोटें

‘मरहम’ के लिए अस्पताल में डाक्टर और ब्लाक प्रमुख में चले लात-घूंसे, दोनों को गंभीर चोटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के डाक्टर के बीच एक मरहम को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि ब्लाक प्रमुख और डाक्टर दोनों को ही चोटें आईं। ब्लाक प्रमुख अपने समर्थकों के साथ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने अस्पताल पहुंचे। वहां से पुलिस ने उनको मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, सीएमओ डा. संतोष कुमार ने मीडिया कर्मियों को बताया है कि चिकित्साधिकारी को भी गंभीर चोटें आई हैं, कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि चिकित्सक और ब्लाक प्रमुख दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तिंदवारी का है मामला  बताते हैं कि शुक्रवार को तिंदवारी ब्लाक प्रमुख वरुण यादव अपने कई समर्थकों के साथ तिंदवारी स्वास्थ केंद्र पहुंचे और वहां चिकित्साधिकारी डा. देव से बातचीत की। बताते हैं कि ब्लाक प्रमुख वरुण ने डाक्टर से एक मरहम देने को क...
बांदा दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

बांदा दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दूरदर्शन केंद्र, इंद्रानगर में आकाशवाणी एफएम रेडियो व दूरदर्शन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। आपसी भाईचारे पर दिया जोर  साथ ही साथ में बैठकर भोजन भी किया। सभी ने त्यौहारों के मौके पर आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। इस मौकेे पर घनश्याम गुप्ता, अजय शंकर त्रिपाठी, सजल कुमार रेंडर, दिलीप कुुमार कुरील, रामराज, विनीत गुप्ता, तरुण, विनय कुमार, प्रमोद, अनिल, जयवीर तथा बाबू लाल आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान...
बांदा में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने लगाया सूदखोर पर यह आरोप..

बांदा में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने लगाया सूदखोर पर यह आरोप..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक इंजीनियरिंग छात्र द्वारा सूदखोरों से धमकी मिलने के बाद आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने सूदखोरों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है। छोटी बाजार का रहने वाला था छात्र   बताया जाता है कि कि शहर की छोटी बाजार (पहाड़ तले) के रहने वाले रामधनी चौरसिया का पुत्र सोनू चैरसिया (25) शहर के एक इंजीनियरिंग कालेज में फिटर प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार रात उसने घर में छत के कुंडे से चादर और दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिस गई। मौके पर पहुंची कालवनगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ...
बांदा शहर के पाॅश इलाके में लाखों का हाईप्रोफाइल जुआ पकड़ा गया, पूर्व प्रधान समेत 11 पहुंच वाले गिरफ्तार..

बांदा शहर के पाॅश इलाके में लाखों का हाईप्रोफाइल जुआ पकड़ा गया, पूर्व प्रधान समेत 11 पहुंच वाले गिरफ्तार..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में पुलिस ने क्राइम ब्रांच और एसओजी टीम की मदद से एक हाईप्रोफाइल जुआ पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने मौके से लाखों की नगदी और अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार हुए लोगों में कई बड़े लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें एक महिला प्रधान के पुत्र एवं पूर्व प्रधान समेत 11 बड़े लोग हैं। कुछ लोग व्यापारी वर्ग से भी जुड़े हैं। शहर के इंद्रानगर मोहल्ले में हो रहा था जुआ  बताया जाता है कि पुलिस ने बीती रात शहर के पाश इलाके इंद्रानगर इलाके में पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह के घर पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां बड़ा जुआ चल रहा है। सूचना सही भी निकली। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में इकलौते बेटे ने जमीन के लिए बाप की गोली मारकर ली जान, पकड़ा गया.. इनके कब्जे से फड़ से 1 लाख 82 हजार 450 रुपए नगद तथ...
बांदाः पति की आंखों के सामने देखते ही देखते पत्नी की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में बिखरा शव..

बांदाः पति की आंखों के सामने देखते ही देखते पत्नी की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में बिखरा शव..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक व्यक्ति के सामने ही उसकी पत्नी की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पत्नी का शव तीन टुकड़ों में बट गया। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला, पति के साथ जानवरों के लिए चारा काट रही थी। चारा काटने की मशीन में फंसी साड़ी  बताया जाता है कि शहर से सटे गांव तिंदवारा के मजरा नंदूपुरवा की रहने वाली सुबरा (30) अपने पति रामपाल के साथ जानवारों के लिए शाम को चारा काट रही थी। बताते हैं कि चारा काटते समय महिला मशीन के पास नीचे बोरियां बिछाने लगी। ये भी पढ़ेंः भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम.. इस दौरान उसकी साड़ी मशीन में फंस गई। इससे वह बुरी तरह से मशीन में उलझकर पटखनी खा गई। बताते हैं कि जबतक पति ने मशीन को बंद किया, महिला का शरीर 3 टुकड़ों में बंट गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची प...
बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी का शव लटका मिला, छानबीन में जुटी पुलिस, विकासभवन में शोकसभा..

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी का शव लटका मिला, छानबीन में जुटी पुलिस, विकासभवन में शोकसभा..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके हैं। मृतक तिंदवारी ब्लाक की चिल्ला ग्राम पंचायत में तैनात थे। बताया जाता है कि बांदा शहर के क्योटरा, मुक्तिधाम इलाके में रहने वाले अंकित निषाद (25) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। शव छत के पंखे वाले कुंडे से गमझे के सहारे लटक रहा था। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब मृतक की मां उसके लिए नाश्ता लेकर पहुंची। मां ने खिड़की से लटकता देखा बेटे का शव मां किरन देवी के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो सभी को चिंता हुई। खिड़की से झांककर देखने पर अंदर बेटे का शव लटकते देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में परिजनों द्वारा शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी होने पर बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने मौके पर पहु...
बांदा में इकलौते बेटे ने जमीन के लिए बाप की गोली मारकर ली जान, पकड़ा गया..

बांदा में इकलौते बेटे ने जमीन के लिए बाप की गोली मारकर ली जान, पकड़ा गया..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मानवीय रिश्तों के कत्ल की एक बेहद हिला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन एक एक छोटे से टुकड़े के लिए एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कलयुगी बेटा अपने बाप की इकलौती संतान था और उसे मां-बाप ने बड़े प्यार से पालपोष कर बढ़ा किया था। जिले में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपी वहां से भाग निकला। मामले में परिवार की एक बहू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बाद में हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पिता जमीन बेचने से किया था इंकार   बताया जाता है कि जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बिलगांव के रहने वाले गुलाब सिंह (60) शाम के वक्त घर से कुछ दूरी पर कुएं के चबूतरे पर बैठे थे। इसी बीच उनका बेटा रामराज वहां पहुंचा और पिता से जमीन ...
बांदा में घर से नाराज होकर निकली इंटर की छात्रा ने केन नदी पुल से कूदकर दी जान

बांदा में घर से नाराज होकर निकली इंटर की छात्रा ने केन नदी पुल से कूदकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर से किसी बात से नाराज होकर निकली छात्रा ने केन नदी के पुल से कूदकर जान दे दी। यह घटना उस वक्त हुआ जब 16 वर्षीय इस छात्रा को रोकने के लिए उसका भाई भी पीछे-पीछे जा ही रहा था लेकिन भी छात्रा की जान नहीं बच सकी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग पहले तो शव को घर ले गए, लेकिन बाद में छात्रा के पिता ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार दोपहर की घटना  बताया जाता है कि शहर के स्वराज कालोनी निवासी हीरालाल की बेटी पूनम (16) किसी बात को लेकर घर से निकल गई। उसे रोकने के लिए भाई भी साथ-साथ गया। भागते-भागते वह केन नदी के पुल पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर उसने नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह भाई ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। ...
बांदा में ट्रेन से गिरी महिला ने सुशीला नाम और पता घाटमपुर बताकर दम तोड़ा

बांदा में ट्रेन से गिरी महिला ने सुशीला नाम और पता घाटमपुर बताकर दम तोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में एक महिला ट्रेन से नीचे आ गिरीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने का पूरा प्रयास किया। पूछने पर महिला बड़ी मुश्किल से अपना नाम सुशीला और पता घाटमपुर बना सकीं। शव का कराया पोस्टमार्टम  इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए घाटमपुर (कानपुर) पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि महिला की पहचान कराई जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि महिला किसी काम से गई होंगी और इसी दौरान ट्रेन से घर लौटते वक्त नीचे आ गिरी। ये भी पढ़ेंः जालौन में बेटी को शादी के बाद विदा कर दरोगा ने लगाई फांसी, मातम में...
बांदा में पुल की रेलिंग तोड़कर यमुना में गिरा ट्रक, मामा-भांजे की डूबकर मौत

बांदा में पुल की रेलिंग तोड़कर यमुना में गिरा ट्रक, मामा-भांजे की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक भयानक हादसे के दौरान सीमेंट लदा एक ट्रक पुलिस की रेलिंग तोड़ता हुआ यमुना नदीं में जा गिरा। इससे वहां हड़कंप मच गया। ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाव कार्य चलाया। दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कानपुर देहात क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि सोमवार तड़के सुबह बेंदाघाट से सटे यमुना नदी पर बने पुल से एक सीमेंट लदा ट्रक गुजर रहा था। तड़के सुबह हुआ हादसा  इसी दौरान अचानक वह ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ता हुआ नदी में गहरे पानी वाली जगह पर जा गिरा। यह ट्रक बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहा था और तेज रफ्तार से था। हादसा यमुना नदी पुल की 10वीं कोठी के पास हुआ। नदी में कुछ गिरने की आवाज काफी ...