Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेलकूद में दमखम

बांदा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेलकूद में दमखम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को यहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आगामी विज्ञान मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का संकुलस्तरीय आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में चरखारी के रमन सिंह चरखारी, बांदा की रंजना राज व ज्ञानेंद्र पाल तथा गोला फेंक में बांदा के शशि शेखर, आशीष, पूनम तथा रंजना ने बाजी मारी। मोहित साहू व स्नेहा शिवहरे भी अव्वल इसी तरह लंबी कूद में बांदा के जितेंद्र कुमार, पूनम बाला व अल्तमस रजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रतियोगिता में विज्ञान प्रश्न मंच में मोहित साहू, अक्षित अग्रहरि, आयुष्मान सिंह गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में शांतनु शिवहरे, भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक में दीपा पटेल तथा जीव विज्ञान प्रयोगात्मक में स्नेहा शिवहरे ने पहला स्थान पाया। कुलदीप कुमार चरखारी से व अभिलाषा शुक्ला महोबा से इस क...
बांदा के जसपुरा में SDM ने किया ड्राई रन का शुभारंभ

बांदा के जसपुरा में SDM ने किया ड्राई रन का शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैलानी के उपजिलाधिकारी ने कोरोना वेक्सीनेशन के ड्राई रन का शुभारंभ किया। कोरोना महामारी को रोकने के लिए आई कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का सोमवार को पूरे प्रदेश में एक साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों पर ट्रायल किया। पैलानी के उपजिलाधिकारी रामकुमार वर्मा ने वैक्सीन लगवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अस्पताल के 15 कर्मचारियों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। साथ ही वैक्सीन के बाद आराम की जगह भी बनाई गई है। ये भी पढ़ें : Update – Big News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पाॅजिटव, हैलट के ICU में भर्ती, एम्स रेफर  ...
बांदा के तिंदवारी में संत सम्मेलन का समापन, संतों को अंगवस्त्र..

बांदा के तिंदवारी में संत सम्मेलन का समापन, संतों को अंगवस्त्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को बांदा के तिंदवारी में ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद सरस्वती की अष्टम पुण्यतिथि पर आयोजित संत सम्मेलन का समापन हो गया। इस पांच दिवसीय संत सम्मेलन के समापन के मौके पर साधुओं को अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी गई। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। दरअसल, जसईपुर के वीर पहलवान बाबा आश्रम में यह कार्यक्रम हुआ। आश्रम के महंत स्वामी जयरामदास ने संत-साधुओं को प्रसाद खिलाकर अंगवस्त्र भेंट किए। सफलता के लिए आत्मबल सबसे महत्वपूर्ण स्वामी जयरामदास ने कहा कि सफलता के लिए चार तत्वों को बहुत महत्व दिया गया है। यह चार तत्व आत्मबल, कौशल, ध्येय और आत्मविश्वास हैं। आत्मबल सबसे महत्वपूर्ण है। स्वयं के बारे में आप जैसा सोचते हैं आप वैसे ही बनते हैं। यदि आप स्वयं को कमजोर समझते हैं तो कमजोर बनेंगे। अगर खुद को शक्तिशाली समझते हैं तो शक्तिशाली बनेंगे। सबसे पहले हमें आत्मबल के साथ आत्...
खास खबर : बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जांच में दोषी..

खास खबर : बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जांच में दोषी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। भ्रष्टाचार के आरोपों में पालिकाध्यक्ष दोषी पाए गए हैं। हाल ही में कुछ सभासदों द्वारा उनकी शिकायत की गई थी। यह शिकायत भ्रष्टाचार की भी थी। 8 बिंदुओं पर हुई इस शिकायत में भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। मामले को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बेहद गंभीरता से लिया। जांच के लिए एक 3 सदस्यीय टीम गठित की। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में पालिकाध्यक्ष दोषी पाए गए। आयुक्त की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास को उनके खिलाफ कार्रवाई को पत्र भेजा गया है। इसलिए संभव है कि उनके खिलाफ जल्द बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। यह है पूरा मामला आइजीआरएस पोर्टल पर मिली इस शिकायत में पालिकाध्य के खिलाफ आठ बिदुओं पर शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देशों पर इसकी बिंदुवार जांच एडीएम, कोषाधिकारी और पीडब्लूडी ...
बांदा के कमासिन में ई-रिक्शा-बाइक की टक्कर, सेतु निगम कर्मचारी की मौत

बांदा के कमासिन में ई-रिक्शा-बाइक की टक्कर, सेतु निगम कर्मचारी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कमासिन गांव में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सेतु निगम कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के दोहा गांव के रहने वाले राजाराम (50) राज्य सेतु निर्माण निगम में बेलदार के पद पर प्रयागराज के मऊ में तैनात हैं। बताते हैं कि छुट्टी खत्म होने के बाद वह बाइक से वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। प्रयागराज के मऊ जाते समय हादसा इसी दौरान रास्ते में कमासिन कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस दौरान राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा मौके पर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में भर्ती कराया। वहां से इलाज के के दौरान उन्ह...
बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया

बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान हाल ही में असमय मौत का शिकार हुए दो लोगों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पूर्व विधायक पहले पलरा गांव पहुंचे। वहां रहने वाले स्व. शिव मंगल पटेल (65) की बीती 25 दिसंबर को हादसे में मृत्यु हो गई थी। पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही परिवार के मुखिया की मौत पर दुख जताया। पलरा और जमालपुर का किया दौरा इसके बाद पूर्व विधायक दलजीत सिंह देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव पहुंचे। वहां कुछ दिन पहले बदमाशों की गोली से मारे गए राजा सिंह चंदेल के परिजनों से मिले। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार के लोगों का दुख-दर्द बांटते हुए पूर्व विधायक ने संबंधित पुलिस अधिकारी से भी बात की। पुलिस अधिकारी से कहा कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पूर्व विधायक ...
Update : बांदा के बबेरू में इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल संचालकों पर गंभीर आरोप

Update : बांदा के बबेरू में इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल संचालकों पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बबेरू कस्बे में इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी के इस कदम से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन फीस के लिए दवाब बना रहे थे। यहां तक कि छात्रा को परीक्षा के दौरान भी फीस को लेकर डांटा-डपटा और वापस लौटा दिया। उधर, स्कूल प्रबंधन के लोगों ने इससे इंकार किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।  पिता ने लगाए ये आरोप  बताया जाता है कि बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड नेतानगर के रहने वाले अनंत कुमार कोटार्य की बेटी संजना देवी (17) विद्या मंदिर इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। मृतका के पिता अनंत कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में पढ़ती थी। विद्य...
बांदा शहर में बबेरू की रहने वाली छात्रा ने लगाई फांसी, हड़कंप

बांदा शहर में बबेरू की रहने वाली छात्रा ने लगाई फांसी, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू कस्बे की रहने वाली युवती ने बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में कमरा बंद करके फांसी लगा ली। परिवार वालों को भनक लगी तो दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और युवती को नीचे उतारने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, मामले की जांच की जा रही है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताया जाता है कि बबेरू के रहने वाले शिवशरण की बेटी अंजना सोनी (20) परिवार के साथ कालूकुआं मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थीं। पुलिस ने बताया कि युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : Banda Breaking : बांदा में टाॅप टेन अपराधी के हाथों...
बांदा के बबेरू में विश्व हिंदू महासंघ का धांधली का आरोप, जांच की मांग

बांदा के बबेरू में विश्व हिंदू महासंघ का धांधली का आरोप, जांच की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति ने बैठक कर संगठन को गांव-गांव में मजबूती के साथ खड़ा करने की योजना बनाई गई है। साथ ही बबेरू नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग उठाई है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति की बैठक तहसील प्रभारी श्रीराम यादव की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रभारी शिवविलास शर्मा ने कहा कि संगठन को गांव-गांव में मजबूती के साथ टीम बनाई जाए। इस दौरान नगर पंचायत बबेरू में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में भारी धांधली का आरोप लगाया गया। लेखपाल और जेई पर गंभीर आरोप एसडीएम सौरभ शुक्ला को जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि लेखपाल व जेई ने सुविधा शुल्क लेकर आवास दिए हैं। बबेरू नगर पंचायत में लगभग 600 आवासों का आवांटन किया गया है। इसमें कई आवास अमान्य लोगों को दिए गए है...
UP : बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट बने मुरादाबाद ADM, 10 और PCS के तबादले

UP : बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट बने मुरादाबाद ADM, 10 और PCS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार ने आज गुरुवार शाम प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में 17 आईएएस के साथ 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में बांदा में तैनात तेज तर्रार छवि वाले सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल को मुरादाबाद के एडीएम प्रशासन के पद नियुक्ति दी गई है। बांदा में बीडीए के सचिव पद पर रहते हुए कई सराहनीय कार्य करने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अब मुरादाबाद अपर जिलाधिकारी के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं सीतापुर जिले में एसडीएम शशिभृषण राय को राजधानी लखनऊ का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। PCS अफसरों के तबादलों की सूची अधिकारी का नाम - वर्तमान में तैनाती - नई तैनाती स्थल  सुरेंद्र सिंह चाहल - सिटी मजिस्ट्रेट बांदा - एडीएम (प्रशासन), मुरादाबाद केशवनाथ - उप जिलाधिकारी रायबरेली - नगर मजिस्ट्रेट बांदा विजय प्रकाश तिवारी - एसडीएम राज...