Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा के जेएन कालेज में धूमधाम से हुई संगीत प्रतियोगिता

बांदा के जेएन कालेज में धूमधाम से हुई संगीत प्रतियोगिता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्टूडेंट यूनियन क्लब की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के वाचनालय में तीन दिवसीय सांस्कृति प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष ने किया। आज की संगीत प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सुनील कुमार सनी, पंकज ककोनिया तथा अतिथि के रूप में अनिल सिंह, अमित सेठ भोलू तथा प्राचार्य केएस कुशवाहा रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की प्रशंसा की। तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी श्रुतिका तिवारी ने जिले का नाम किया रोशन  ...
बांदा : दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्या

बांदा : दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामला का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिजनों के बयान लिए। महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने पीड़ित परिजनों से उनके गांव पहुंचकर मुलाकात की। थाना पुलिस को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के बयान भी दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला अपराध करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सीओ नरैनी के अलावा गिरवां थाना प्रभारी अर्जुन कुमार भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, पढ़िए पूरी खबर.....
बांदा DM के सख्त निर्देश, खदानों पर कैमरे-तोल मशीनों की ठीक से हो जांच

बांदा DM के सख्त निर्देश, खदानों पर कैमरे-तोल मशीनों की ठीक से हो जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर रोक के लिए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों के साथ खनिज अधिकारी को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने साफतौर पर कहा है कि खदानों पर लगे कैमरे और तौल मशीनों को ठीक से जांचा जाए। किसी भी कीमत पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग न होने दी जाए। खनन स्वीकृत क्षेत्र में ही हो। एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों भी निर्देशित जिलाधिकारी ने इस बैठक में सभी एसडीएम व सीओ और खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है कि खदानों पर स्वीकृत क्षेत्र में ही खनन हो। पट्टा क्षेत्र में लगे कैमरे और तौल मशीनों का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए। उनको चेक किया जाए। कहा कि मध्यप्रदेश से आ रहे वाहनों में ईटीपी के साथ-साथ आईएसटीपी भी अनिवार्य है। एसडीएम को निर्देश...
बुंदेलखंड : बांदा के रुद्रा ने अमेरिकी दंगल में दिखाए दांव-पेच, चैंपियन finn balor से मुकाबला

बुंदेलखंड : बांदा के रुद्रा ने अमेरिकी दंगल में दिखाए दांव-पेच, चैंपियन finn balor से मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के बेटे और बेटियां लगातार अपना नाम, देश ही नहीं विदेशों में भी रोशन कर रहे हैं। बांदा के एक बेटे ने कुश्ती के दंगल में अमेरिका में जाकर अपने दांव-पेंच दिखाए हैं। दरअसल, बांदा के रहने वाले रुद्रा उर्फ लक्ष्मीकांत राजपूत रेसलर हैं। उन्होंने अमेरिका में रेसलिंग के अंतरराष्ट्रीय चैंपियन फिनबैलर से मुकाबला किया है। अब उनका जिले ही नहीं पूरे प्रदेश के साथ-साथ देशभर में नाम रोशन हुआ है। लोग उनके साथ बांदा और बुंदेलखंड को भी बेहतर ढंग से जान रहे हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ मुकाबला बताते हैं कि यह मुकाबला हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित हुआ था। रेसलिंग चैंपियनशिप में बांदा के रुद्रा ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियन रह चुके अमेरिका के फिनबैलर नाम के फाइटर से मुकाबला किया। हालांकि, इस मुकाबले में उनको कामयाबी नहीं मिली, ल...
स्वागत को बांदा तैयार : आज जिले में होंगे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, अरबों की देंगे सौगात

स्वागत को बांदा तैयार : आज जिले में होंगे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, अरबों की देंगे सौगात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज रविवार दोपहर बांदा पहुंचेंगे। वह पहले हेलीकाप्टर से चित्रकूट पहुंचेंगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से स्टाफ कार से बांदा आएंगे। यहां जिले के प्रशानिक मशीनरी यानी सरकारी विभागों ने पूरी तैयारी कर ली हैं। डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए शहर को पूरी तरह चाकचौबंद किया गया है। बताते हैं कि डिप्टी सीएम मौर्य के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी अपने स्तर से अतिथियों के स्वागत की तैयारी की हैं। 47 सड़क मार्गों का लोकार्पण करेंगे कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम मौर्य चित्रकूट हवाई पट्टी से रवाना होने के बाद दोपहर 1.05 बजे बांदा पहुंचेंगे। जिला पंचायत कार्यालय में स्व. अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) की 1 अ...
Breaking News : बांदा शहर में तेज रफ्तार कार गेट तोड़कर मकान में घुसी, एक घायल

Breaking News : बांदा शहर में तेज रफ्तार कार गेट तोड़कर मकान में घुसी, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे डीएम कालोनी रोड पर एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक मकान का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि उस वक्त घर का कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर कार चालक युवक को उठाकर अस्पताल ले गए। बताते हैं कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी। घर में घुसने से पहले भी कार चालक कई लोगों से टकराने से बचा था। वहां उसका इलाज चल रहा है। कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताते हैं कि मकान से कार टकराई है वह रोडवेज कर्मी मोहम्मद शफीक का है। घटना के बाद वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि इस रोड पर कहीं कोई ब्रेकर नहीं बने हैं। इस कारण कोचिंग आने वाले व अन्य युवकों के वाहनों की भी स्पीड अनियंत्रित रहती है, जो ह...
Banda Breaking : बांदा में भीषण हादसे : दो की मौत, पूर्व प्रधान समेत 3 गंभीर

Banda Breaking : बांदा में भीषण हादसे : दो की मौत, पूर्व प्रधान समेत 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज गुरुवार देर शाम हुए हादसों में बाइक सवार युवक व बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक पूर्व प्रधान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हादसा दो बाइकों के तेज रफ्तार आमने-सामने टकराने के कारण हुआ। वहीं दूसरे में एक बालू लदे ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। दोनों ही हादसों के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। तिंदवारी में पहला हादसा, बाइकों के परखच्चे उड़े पहले हादसे में तिंदवारी कस्बे में गुरुवार देर शाम बाइक एजेंसी के सामने कस्बे के रामनगर के रहने वाले दीपक गुप्ता (22) अपनी बाइक से अपनी पड़ोसी मुंगूस की रहने वाली गीता (27) पत्नी अनिल पटेल को उनके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान बाइक बाइक एजेंसी क...
Banda Breaking : बांदा में छेड़छाड़ के आरोपी ने लगाई फांसी, लटकता मिला शव

Banda Breaking : बांदा में छेड़छाड़ के आरोपी ने लगाई फांसी, लटकता मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पड़ोस की महिला से छेड़छाड़ के आरोपी का शव आज घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने बताया है कि वर्ष 2017 के मामले में 6 महीने जेल में रहकर वह जमानत पर छूटा था। इस मामले में जल्द ही फैसला आना था। बताते हैं कि इसी डर से उसने घर में सुबह करीब 6 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यही माना जा रहा है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। टेंपो चालक था मृतक बताया जाता है कि थाना क्षेत्र मर्का के रहने वाले जुगुल किशोर गुप्ता उर्फ लाला (50) पुत्र वंश गोपाल ने सुबह करीब 6 बजे कमरे पहुंचकर टेंपो चलाने वाली रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। कुछ समय बाद पत्नी ने कमरे में गईं तो उन्होंने शव देखा। पत्नी के रोने-पीटने की आवाजें सुनकर परिवार के बाकी लोगों को घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष रामआसरे सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया...
UP : बांदा सीओ सिटी समेत प्रदेश में 3 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

UP : बांदा सीओ सिटी समेत प्रदेश में 3 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश में 3 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले की खबर सामने आ रही है। लखनऊ एटीएस में तैनात रहे अभिनव यादव को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस बनाकर मेरठ स्थानांतरित किया गया है। वहीं बांदा के सीओ सिटी रहे आलोक मिश्रा को बरेली 8वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायकर बना दिया गया है। अबतक वह बांदा में सीओ सिटी के पद पर कार्यरत थे। उनको मिलाकर दो अधिकारियों के तबादलों में संशोधन किया गया है। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश हालांकि, इससे पहले उनको बांदा से राजधानी लखनऊ (नगर) में सहायक पुलिस आयुक्त के पद स्थानांतरित किया गया था। बाद में इसमें संसोधन करते हुए उनको बरेली भेजा गया। इसी तरह ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर के पद पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ यादव को मुरादाबाद पीटीसी, स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले उनका तबादला पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ के पद पर किया गया था। बाद में इसमें संसोधन हुआ ...
बांदा में प्रशासन जल्द कराएगा नवाब टैंक का सौंदर्यीकरण

बांदा में प्रशासन जल्द कराएगा नवाब टैंक का सौंदर्यीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नरैनी रोड पर शहर से सटे नवाब टैंक का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यह काम जिला प्रशासन कराएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बुधवार को नवाब टैंक का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पूरे नवाब टैंक की भौगोलिक स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने कहा कि नवाब टैंक को प्राकृतिक रूप से नैसर्गिक सौंदर्य प्रदान करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने नवाब टैंक के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। कई बिंदुओं पर बैठक कर चर्चा बैठक में पाथ-वे, चेन लिंक फेंसिंग, फ्लोटिंग फाउंटेन, पाथ-वे के दोनों तरफ पौधरोपण तथा लोगों के बैठने के लिए बेंच एवं ग्रीन शेड की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नवाब टैंक में स्थित मंदिर की साफ-सफाई और साज-सज्जा कराने की भी बात हुई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर/सचिव विकास प्राधिकरण सुधीर कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल...