Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा के नरैनी में प्राइवेट बस से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत, एक गंभीर

बांदा के नरैनी में प्राइवेट बस से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी, (बांदा) : बांदा में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में प्राइवेट से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चाचा-भतीजे शामिल हैं। दोनों के शवों की पहचान कर ली गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस चालक मौके से हुआ फरार बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दशरथ पुरवा निवासी अवधेश कुमार गर्ग (40) पुत्र बाबूलाल व उनका भतीजा रामू गर्ग (35) पुत्र राधेश्याम अपने साथी राजाभैया यादव (40) पुत्र रामेश्वर निवासी मुर्दीरामपुर (मोतियारी) के साथ बाइक से जा रहे थे। तीनों लोग रामू की ससुराल हथउआ (अजयगढ़) के लिए घर से निकले थे। इसी बीच रास्ते में उदयी पुरवा (नहरी) के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस की टक्कर से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही चा...
Update : बांदा में ‘समरनीति न्यूज’ की खबर के बाद कोतवाल और दरोगा लाइन हाजिर, यह था मामला..

Update : बांदा में ‘समरनीति न्यूज’ की खबर के बाद कोतवाल और दरोगा लाइन हाजिर, यह था मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 'समरनीति न्यूज' की खबर 'बांदा में बदमाशों की गोली से घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस अबतक खाली हाथ' का चंद घंटे बाद ही असर देखने को मिल गया। मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने तगड़ा एक्शन लिया। एसपी ने कार्रवाई करते हुए देहात कोतवाली प्रभारी रुकुमपाल सिंह और हल्का इंचार्ज बृजेश सिंह दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। विभाग में कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही। बताते चलें कि देहात कोतवाली क्षेत्र में लगातार कई घटनाएं सामने आई थीं। बदमाशों की गोली से युवक की मौत का मामला बताते चलें कि दिसंबर को तड़के सुबह एक दुकान में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर दुकान मालिक के भाई को गोलियां मार दी थीं। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्...
बांदा के कमासिन में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बांदा के कमासिन में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कमासिन कस्बे में उत्तर थोक के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद की पत्नी बसंती (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का समझा जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे हैं। कस्बा इंचार्ज आरपी द्विवेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका के 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : Banda Breaking : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पुलिस ने बालक को छुड़ाया, 4 गिरफ्तार  ...
हद हो गई : बांदा में पुलिस चौकी के सामने से ट्रैक्टर चोरी

हद हो गई : बांदा में पुलिस चौकी के सामने से ट्रैक्टर चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी कुछ ही रोज पहले एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने बांदा मंडल मुख्यालय पर चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की थी। एडीजी ने पैदल और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन थानों की पुलिस ने अपने एडीजी के निर्देशों को शायद समझा नहीं। नरैनी के करतल पुलिस चौकी के सामने से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। पुलिस को कानों-कान खबर नहीं लगी। नरैनी थाना क्षेत्र का मामला बताते हैं कि कस्बा करतल से पन्ना चौकी (यूपी सीमा) पर सड़क किनारे निर्माण कार्य चल रहा है। इसका निर्माण करा रहे ठेकेदार दुर्गा प्रसाद का कहना है कि उन्होंने करतल में संतोष कुमार गुप्ता का मकान किराए से ले रखा है। यह मकान करतल पुलिस चौकी के सामने है। रात में ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। सुबह उठकर देखा तो वह गायब था। निर्माण कंपनी के जेई योगेश प्रताप सिंह की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है। ये भी प...
Update : बांदा में भाजपा नेता से अभद्रता, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज समेत 3 पर मुकदमा

Update : बांदा में भाजपा नेता से अभद्रता, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज समेत 3 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष से मारपीट व अभद्रता के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज, कंडक्टर व लिपिक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव के रहने वाले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामखेलावन सोनकर ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि बीती 28 नवंबर को वह अपने एक पार्टी के ही कार्यकर्ता के साथ रोडवेज बस से बांदा के लिए रहे थे। वहां उनको एक कार्यक्रम में शामिल होना था। पुलिस बोली, मामले की जांच की जा रही इसी बीच रोडवेज बस के कंडक्टर फूलचंद्र प्रजापति को 500 रुपए देकर टिकट मांगा। आरोप है कि कंडक्टर ने रुपए रोडवेज बस स्टेशन मुख्यालय चलकर देने की बात कही। वहां बकाया रुपए मांगने पर भड़क गया और गाली-गलौज करने ल...
बांदा DM ने देर रात शहर के रैन बसेरों में जाकर देखी व्यवस्थाएं, कंबल भी बंटवाए

बांदा DM ने देर रात शहर के रैन बसेरों में जाकर देखी व्यवस्थाएं, कंबल भी बंटवाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कड़ाके की ठंड में गरीबों की मदद को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने शहर के रैन बसेरा स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरों में तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और गरीबों को कंबलों का वितरण किया। सर्द रात में गरीबों को दी राहत गर्म ओढ़नी पाकर गरीबों ने राहत महसूस की। जिलाधिकारी ने शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया। बस स्टैंड रेन बसेरा, तहसील सदर, नगर पालिका स्थित बालिका इंटर कालेज में बने रैन बसेरा का भी जायजा लिया। लोगों का हालचाल लिया और वहां की मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। खुद किया कंबलों का वितरण जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण भी कराया। अलाव जलाने की स्थिति का भी जायजा लिया। अतर्रा चुंगी तिराहा मंदिर के पा...
बांदा के नरैनी में बैलगाड़ी पर सवार हुए सपाई, किसान यात्रा निकाली

बांदा के नरैनी में बैलगाड़ी पर सवार हुए सपाई, किसान यात्रा निकाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार का विरोध कर रही समाजवादी पार्टी भी किसानों को जागरुक करने के लिए यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष के साथ सपाइयों ने बैलगाड़ी पर सवार होकर जागरुकता यात्रा निकाली। सपा की किसान यात्रा नरैनी क्षेत्र के मसौनी, भारतपुर, कालिंजर, बहादुरपुर जैसे गांवों में पहुंची। किसानों को कृषि कानूनों के प्रति जागरुक किया। ये भी पढ़ें : बांदा में भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ...
बांदा के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डा. सिंह का निधन

बांदा के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डा. सिंह का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जाने-माने सर्जन डा. श्याम नारायण सिंह का आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी डा. सिंह के निधन की खबर सुनी, उसी ने दुख जताया। लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने भी पहुंचे। बताते हैं कि डा. सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10 बजे हरदौली घाट, मुक्तिधाम में किया जाएगा। आसपास के जिलों में भी थी ख्याति बताया जाता है कि मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले डा. सिंह 1965 में बांदा के जिला अस्पताल में तैनाती मिलने पर यहां आए। जानकार बताते हैं कि बांदा की आशा सिंह से उनका विवाह हुआ था। 1972 में उन्होंने शहर के कटरा इलाके में नर्सिंग होम की स्थापना की। इसके बाद लगातार लोगों को अपनी सेवाएं देते रहे। वह अपने पीछे 6 बेटियों और 1 बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें : UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक ...
बांदा में भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

बांदा में भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राइफल क्लब मैदान में किसान पंचायत के आयोजन ने भाजपाइयों के चेहरे की रंगत बदल दी। मौसम की खराबी के बावजूद हजारों की संख्या में किसान जुटे। मंच से बोल रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किसानों ने बड़े ही ध्यान से सुना। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान के बेटे हैं। कहा, कांग्रेस के हाथ में आते ही भ्रष्टाचार की जननी बन जाती राजनीति अन्नदाता विश्वास करे, कृषि कानूनों से किसी भी किसान का बुरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं, किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रहीं कई योजनाओं का भी जिक्र किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति अगर राम के हाथों में जाती है तो मर्यादा बन जाती है। अगर कांग्रेस के हाथों में जाती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती ...
बांदा के मवई में दबंगई की हद पार, खड़ंजा उखाड़ कर डाला निर्माण

बांदा के मवई में दबंगई की हद पार, खड़ंजा उखाड़ कर डाला निर्माण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से सटे गांव मवई बुजुर्ग के रहने वाले ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मवई बुजुर्ग पेट्रोल पंप के ठीक सामने ग्राम सभा के सरकारी रास्ते/चकरोड पर एक दबंग ने अवैध निर्माण कर लिया है। इससे आसपास के क्षेत्रीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने उठाई आवाज गांव वालों का यह भी कहना है कि जहां पर दबंग ने कब्जा करके निर्माण कराया है, वहां खड़ंजा सड़क थी। यह खड़ंजा सड़क प्रधान द्वारा बनवाई गई थी। इस मौके पर मवई के ग्रामीण सुशील, रामबाबू, सदकुवा, बसंती, सरोज, मनोधा, फूलमती, संवरिया, रामदास, जयकरन, पप्पू प्रजापति, भोला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में हत्या और हादसे में उलझी एक युवक की मौत...