Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया

Former Banda MLA Daljit Singh met with victim families in Tindwari

समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान हाल ही में असमय मौत का शिकार हुए दो लोगों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पूर्व विधायक पहले पलरा गांव पहुंचे। वहां रहने वाले स्व. शिव मंगल पटेल (65) की बीती 25 दिसंबर को हादसे में मृत्यु हो गई थी। पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही परिवार के मुखिया की मौत पर दुख जताया।

पलरा और जमालपुर का किया दौरा

इसके बाद पूर्व विधायक दलजीत सिंह देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव पहुंचे। वहां कुछ दिन पहले बदमाशों की गोली से मारे गए राजा सिंह चंदेल के परिजनों से मिले। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार के लोगों का दुख-दर्द बांटते हुए पूर्व विधायक ने संबंधित पुलिस अधिकारी से भी बात की। पुलिस अधिकारी से कहा कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पूर्व विधायक ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उनके साथ खप्टिहाकला के प्रधान जाहर सिंह भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा के खुरहंड में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या