Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के खुरहंड में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

Banda Breaking : Shot former ex-pradhan's son in broad daylight in Banda's Khurhand

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के खुरहंड गांव में आज गुरुवार सुबह एक हत्याकांड ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया। पुरानी रंजिश में यह हत्याकांड गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में हुआ। आपसी विवाद में पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह के बेटे अजीत सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ओर से हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि विधायक निधि से बन रही सड़क को वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि नहीं बनने दे रहे थे।

सीसी रोड निर्माण पर भड़की पुरानी दुश्मनी की चिंगारी

वहीं पूर्व प्रधान सीसी रोड बनवाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गुरुवार सुबह पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह व दूसरे पक्ष से वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। दोनों ओर से फावड़ा और कुदाल भी चले। इसके बाद गोलियां चल गईं।

ये भी पढ़ें : UP: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या, दो और घायल

गोली लगने से पूर्व प्रधान के बेटे अजीत सिंह (32) की मौत हो गई। मृतक का चचेरा भाई अभय सिंह (35) पुत्र सरोज सिंह व दूसरे पक्ष से प्रधान अशोका सिंह का बेटा विकास सिंह (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चैहान खुरहंड गांव पहुंचे। गिरवां थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि घायलों को इलाज को भेजा गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : शानदार शख्सियत और कर्मठता के धनी बांदा DM आनंद कुमार सिंह का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, पढ़िए ! खास खबर