Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट बने मुरादाबाद ADM, 10 और PCS के तबादले

Lockdown: Banda City Magistrate appeals on Ramadan read Namaz from homes
मुरादाबाद एडीएम सुरेंद्र सिंह चाहल।

समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार ने आज गुरुवार शाम प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में 17 आईएएस के साथ 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में बांदा में तैनात तेज तर्रार छवि वाले सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल को मुरादाबाद के एडीएम प्रशासन के पद नियुक्ति दी गई है। बांदा में बीडीए के सचिव पद पर रहते हुए कई सराहनीय कार्य करने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अब मुरादाबाद अपर जिलाधिकारी के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं सीतापुर जिले में एसडीएम शशिभृषण राय को राजधानी लखनऊ का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है।

PCS अफसरों के तबादलों की सूची

अधिकारी का नाम – वर्तमान में तैनाती – नई तैनाती स्थल 

  1. सुरेंद्र सिंह चाहल – सिटी मजिस्ट्रेट बांदा – एडीएम (प्रशासन), मुरादाबाद
  2. केशवनाथ – उप जिलाधिकारी रायबरेली – नगर मजिस्ट्रेट बांदा
  3. विजय प्रकाश तिवारी – एसडीएम राजस्व परिषद – उप जिलाधिकारी कानपुर देहात
  4. आनंद कुमार सिंह – उप जिलाधिकारी कानपुर देहात – नजूल अधिकारी, एलडीए
  5. राम शंकर (प्रथम) – उप जिलाधिकारी अमेठी – विशेष कार्याधिकारी, एलडीए
  6. वंदिता श्रीवास्तव – एडीएम अमेठी – एडीएम गौतमबुद्धनगर
  7. सुशील प्रताप सिंह – सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ – एडीएम अमेठी
  8. शशिभूषण राय – एसडीएम सीतापुर – सिटी मजिस्ट्रेट, लखनऊ
  9. सहदेव मिश्र – सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर – एडीएम बुलंदशहर
  10. अनिल अग्निहोत्री – उप जिलाधिकारी कानपुर नगर – सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर

ये भी पढ़ें : Big News : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के DM समेत 17 IAS के तबादले