Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के ग्राम सिकलोढ़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत बनने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके सिंह पटेल ने शिलान्यास किया। यह सड़क छिबांव, मकरी, नाई, सिखलोढ़ी, पुनाहुर, बिसंडा-अतर्रा मार्ग को जोड़ेगी। इस मौके पर बिसंडा के मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहा है कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा होगी। इसके लिए विधायक ने दोनों नेताओं को धन्यवाद भी दिया। ये भी पढ़ें : UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक की गाड़ी पर बदमाशों का हमला...
बांदा के पूर्व कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने कहा, ‘मेरे खिलाफ दुष्प्रचार की साजिश’

बांदा के पूर्व कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने कहा, ‘मेरे खिलाफ दुष्प्रचार की साजिश’

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : कांग्रेस के पूर्व तिंदवारी (बांदा) विधायक दलजीत सिंह ने कहा है कि उनके खिलाफ कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। कहा कि ऐसे लोग विरोधियों से मिलकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार की साजिश रच रहे हैं। पूर्व विधायक का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।  नोटिस या पूछताछ की बात को नकारा दरअसल, इन खबरों में कहा जा रहा है कि सीबीआई ने अवैध खनन के मामले में पूर्व विधायक से 3 घंटे तक पूछताछ की है, जबकि ऐसा नहीं है। पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि उनसे कोई पूछताछ नहीं हुई है, न ही उनको कोई नोटिस अबतक मिला है। ये खबरें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं जो उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।  ये भी पढ़ें : UP के इन DM साहब की एक तस्वीर ये भी, Social Media पर Viral.....
Covid-19: बांदा में डीएम कालोनी समेत जिले में 9 और कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 3294..

Covid-19: बांदा में डीएम कालोनी समेत जिले में 9 और कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 3294..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले फिर सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 9 संक्रमित केस सामने आए हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3294 हो गई है। इनमें 160 एक्टिव केस हैं। डीएम कालोनी में भी मिला पाॅजिटिव केस बताया जाता है कि डीएम कालोनी में गली नंबर-1 में एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। वहीं नरैनी में 1, वहीं के ब्यूटी पार्लर में 1, बबेरू में 2, तिंदवारी में 1, कालूकुआं में 1, अतर्रा चुंगी इलाके में 1, कैलाशपुरी में 1 पाॅजिटिव केस सामने आया है। सीएमओ डा. एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना एक बार फिर से प्रभावी हो रहा है, इसलिए सावधान रहें और माॅस्क लगाकर घर से बाहर निकलें। ये भी पढ़ें : फिल्म अभिनेता सन्नी देओल को कोरोना, खुद बताई यह बात.....
बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने आज बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय का प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 24 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। महिला डा. दिव्या गौतम व डा. स्वाति मिश्रा द्वारा महिलाओं की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेसर, ब्लड और यूरिन की जांच हुई। इनमें से 2 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिह्निकरण किया गया। गर्भवती महिलाओं के गर्भावस्था के दौरान खानपान, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, गर्भावस्था के दौरान शिशु एवं महिलाओं के खतरे के निदान के बारे में जरूरी जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर के पहले तल पर स्थित आईसीयू के बेड भी देखे। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, दोनों जिला अस्पतालों के सीएमएस मौजूद रहे।...
बांदा से सतना जा रहा ट्रक पलटा, 4 घंटे नरैनी रोड रही जाम

बांदा से सतना जा रहा ट्रक पलटा, 4 घंटे नरैनी रोड रही जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी, (बांदा) : जिले के नरैनी कस्बे में सीमेंट से लदा एक 14 टायरा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि यह ट्रक सीमेंट लादकर मध्यप्रदेश के सतना जा रहा था। रास्ते में पैगंबरपुर और बड़ोखर के बीच में पलट गया। इससे बांदा-कालिंजर मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। गिरवां थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात चालू कराया। करीब 4 घंटे बाद यातायात चालू हो सका। ये भी पढ़ें : Update News : बांदा में बस-टेंपो की टक्कर में 6 की मौत-3 घायल, CM योगी ने दुख जताया...
बांदा डीएम का डंडा : ताबड़तोड़ निरीक्षण, 141 लापरवाहों पर कार्रवाई

बांदा डीएम का डंडा : ताबड़तोड़ निरीक्षण, 141 लापरवाहों पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज शुक्रवार को लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में एक साथ उच्चाधिकारियों से निरीक्षण कराया। इस दौरान पूरे जिले में 141 अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इन सभी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इतना ही नहीं सख्त कार्रवाई के लिए सूची भी तैयार की जा रही है। 1-1 दिन का वेतन रुका, स्पष्टीकरण तलब फिलहाल इन सभी का एक-एक दिन का वेतन रोकते हुए, स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सभी पर दंडनात्मक कार्रवाई लगभग तय है। खास बात यह है कि इनमें कई विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, सूचना विभाग की ओर से इसकी सूची या कोई जानकारी नहीं दी गई है कि किन-किन विभागों के अधिकारी या कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। वहीं निरीक्षण करने वालों में सी...
Banda MLC Chunaav : सफल रही डीएम बांदा की रणनीति, शांतिपूर्ण माहौल में 48.58 % वोटिंग

Banda MLC Chunaav : सफल रही डीएम बांदा की रणनीति, शांतिपूर्ण माहौल में 48.58 % वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एमएलसी चुनाव को लेकर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की रणनीति पूरी तरह से सफल रही। आज मंगलवार को पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए एमएलसी चुनाव में कुल 48.58 % मतदान हुआ। सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान की रफ्तार पहले सुस्त रही। बाद में दोपहर होते-होते मतदाताओं ने तेजी पकड़ ली। चुनावों पर पूरी तरह नजर बनाए रहे जिलाधिकारी दरअसल, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर पूरे दिन सरगर्मी बनी रही। शाम 5 बजे तक 48.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ में पुलिस अधीक्षक एसएस मीना भी मौजूद रहे। मालूम हो कि इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 18 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 10875 मतदाता रही। इन मतदाताओं में 5283 मतदाताओं ने शाम को 5 बजे सम...
Update-Banda Big News : बांदा में दो कारों की टक्कर में हाई कोर्ट के अधिवक्ता की मौत, सहायक रजिस्ट्रार रेफर

Update-Banda Big News : बांदा में दो कारों की टक्कर में हाई कोर्ट के अधिवक्ता की मौत, सहायक रजिस्ट्रार रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज रविवार सुबह एक भीषण हादसे में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार एक अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं हाइकोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार गंभीर रूप से घायल हो गए। सहायक रजिस्ट्रार को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कार चालक भी घायल बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि रविवार सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तिंदवारी रोड पर टोलागांव के पास इनोवा और आल्टो कार में आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। सीओ बबेरू आनंद कुमार पांडे ने बताया कि मृतक अधिवक्ता हाईकोर्ट के थे। कानपुर का रहने वाला युवक घायल इससे आल्टो कार सवार इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता कालिंदीपुर राजरुपपुर निवासी अजय कुमार (45), हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा के रहने वाले सहायक रजिस्ट्रार जगदीश प्रसाद (45) गंभीर रूप से घायल...
Update : बांदा जेल से CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE को रिमांड पर लिया

Update : बांदा जेल से CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE को रिमांड पर लिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोपी जेई को सीबीआई ने आज रिमांड पर ले लिया। सिंचाई विभाग के इस आरोपी जेई रामभवन के कोरोना संक्रमित होने के कारण सीबीआई और जेलकर्मियों ने काफी सावधानी बरती। पीपीई किट का सहारा लेते हुए उसे जेल से बाहर निकाला गया। CMO कार्यालय भी पहुंची CBI टीम हालांकि, इससे पहले सीबीआई बांदा के सीएमओ कार्यालय भी पहुंची। वहां सीबीआई टीम ने कागजी दस्तावेजों को खंगाला। बताते हैं कि सीबीआई जेई के कोरोना संक्रमित होने के मामले की भी जांच कर सकती है। इसी क्रम में सीबीआई की टीम ने गुरुवार को सीएमओ दफ्तर का भी दौरा किया। वहां पहुंचकर संबंधित दस्तावेज भी खंगाले। कोर्ट से मिली थी 5 दिन की रिमांड बताते चलें कि चित्रकूट से गिरफ्तार इस आरोपी जेई रामभवन की अदालत ने पांच दिन की रिमांड दी है। सीबीआई ने बिना समय गंवाए आरोपी को निर्धारित स...
सड़क सुरक्षा सप्ताह : बांदा DM बोले, ड्राइवर का प्रशिक्षित होना जरूरी, तभी यात्रा सुरक्षित

सड़क सुरक्षा सप्ताह : बांदा DM बोले, ड्राइवर का प्रशिक्षित होना जरूरी, तभी यात्रा सुरक्षित

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन भव्य समापन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। कहा कि वाहन चालक को प्रशिक्षित होना चाहिए। उसे वाहन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा नीति और समृद्धि प्रथम भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एआरटीओ, एआरएम, मंडल मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा डा पीयूष मिश्रा शामिल रहे। घोषित परिणाम में छात्रा नीति पटेरिया, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान, आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्रा छात्रा आस्था द्वितीय तथा आर्यकन्या इंटर कालेज की ही छात्रा अंशिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह उत्तर प्रदेश सड़क प...