Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा ट्रिपल मर्डर में कालूकुआं चौकी इंचार्ज सस्पैंड

बांदा ट्रिपल मर्डर में कालूकुआं चौकी इंचार्ज सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के चमरौली चौराहे के पास हुए ट्रिपल मर्डर में आखिरकार पुलिस की लापरवाही की बात सामने आ गई है। इस बात को कहीं न कहीं अधिकारियों ने भी माना, ये बात और है कि पुष्टि नहीं की। दरअसल, घटना के दो दिन बाद आज रविवार को चौकी इंचार्ज कालूकुआं को सस्पैंड कर दिया गया है। बताते हैं कि निलंबन की यह कार्रवाई आईजी के. सत्यानारायण के आदेश पर हुई है। आईजी श्री नारायण ने कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कालूकुआं चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने मामले को हल्के में लेते हुए समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की, जिसके परिणाम स्वरूप दिन के झगड़े के बाद रात में कत्ल हो गया। यह थी पूरी वारदात शुक्रवार को रात करीब 11 बजे शहर में चमरौली के पास रहने वाले प्रयागराज में तैनात सिपाही अभिजीत, उनकी मां रमा देवी और बहन निशा की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को चचेरे भाइयों ने कुछ लोगों के साथ मिल...
बांदा सदर विधायक ने 8 सीसी सड़कों का किया लोकार्पण

बांदा सदर विधायक ने 8 सीसी सड़कों का किया लोकार्पण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज गुरुवार को अलग-अलग ग्राम पंचायतों में करीब 8 सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सदर विधायक कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही उनका निस्तारण भी कराया। सदर विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी को समस्याएं नहीं होने दी जाएंगी। साथ ही कृषि, आवास और शौचालय जैसी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण को कहा। इस मौके पर राजेश गुप्ता, रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, अनुरुद्ध त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, संतोष राजपूत, रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस  ...
बांदा सदर विधायक ने जन जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

बांदा सदर विधायक ने जन जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनजागरूता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के साथ ही सड़क सुरक्षा और कोविड-19 से बचाव से संबंधित जानकारी दी जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद सदर विधायक श्री द्विवेदी ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाने के साथ कहा कि इस रथ के माध्यम से शहरी और ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कहीं न कहीं हादसों को लेकर लोग जागरुक होंगे। हादसे कम होंगे और जागरुकता बढ़ेगी। इस मौके पर आरटीओ देवमणि भारती, पीटीओ एसके मिश्र आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा DAV कालेज का छात्र मोहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तारा बनकर चमका   ...
बांदा के कमासिन में नाली के विवाद में पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

बांदा के कमासिन में नाली के विवाद में पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में आज बुधवार दोपहर नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने फावड़े और लाठियों से दूसरे पक्ष के व्यक्ति और उनकी पत्नी को घायल कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया जाता है कि कृष्ण कुमार शुक्ल के मकान का पानी नाली से होकर बह रहा था जिससे ज्ञानप्रकाश ने नाली में मिट्टी डाल कर पाट दिया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा के कमासिन में बसपा को झटका, सपा में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य बताते हैं कि तभी ज्ञान प्रकाश के दो भाई व बेटा मौके पर फावड़ा और लाठी-...
Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीलाल और राजाराम सर्राफा की दुकानों पर छापे, पढ़ें पूरी खबर

Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीलाल और राजाराम सर्राफा की दुकानों पर छापे, पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बड़े सर्राफा व्यवसाई गोंदीलाल और राजाराम की दुकानों पर आयकर के छापे पड़े हैं। बताते हैं कि दो दिन पहले शहर के एक होटल से मथुरा के तीन लोगों के पास से 17 किलो सोना और 10 लाख कैश पकड़े जाने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। दोनों सर्राफा व्यवसाईयों पर काली कमाई और आयकर में हेरफेर करने के आरोप है। अधिकारिक सूत्रों की माने तो यह एक बड़ा मामला है जिसमें बांदा से लेकर मथुरा तक छापेमारी जारी है। आयकर और सेल्सटैक्स की कई टीमें इस मामले की छानबीन में जुटी हैं। शहर के कई और सर्राफा रडार पर बांदा के कई और सर्राफा व्यवसाई अभी इसकी चपेट में आएंगे। इनमें ऐसे सर्राफा व्यवाई हैं जो नंबर-2 का सोना बाजार में खपाते रहे हैं। जिस वक्त छापेमारी चल रही थी उस समय कई व्यवसाई आज अपनी दुकानों के शटर बंद करके भाग खड़े हुए हैं, लेकिन ज्यादा दिनों तक बचेंगे नहीं। यह जांच लंबी चलेगी। म...
Big Breking News : बांदा के IG को कोरोना, संक्रमित व्यापारी की मौत-26 और नए केस

Big Breking News : बांदा के IG को कोरोना, संक्रमित व्यापारी की मौत-26 और नए केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना संक्रमण को लेकर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बांदा के आईजी के. सत्यानारायण कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिले में कुल 26 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक व्यापारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2638 हो गई है। इनमें 430 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। रविवार को सामने आए 26 नए केस में आईजी के अलावा उनके यहां एक 14 साल की किशोरी भी शामिल हैं। बताते हैं कि आईजी सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं। 26 नए पाॅजिटिव केस आए सामने चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी ने जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को 26 नए केस सामने आए हैं। इनमें आईजी श्री नारायण, पारिवारिक सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास रहने वाले एक 59 साल के व्यापारी की शनिवार देर शाम कोरोना से मौत हो गई। ये भी पढ़ें : UP: योगी सर...
बांदा : कमासिन में चोरियों का सिलसिला जारी, पुलिस रोकने में नाकाम

बांदा : कमासिन में चोरियों का सिलसिला जारी, पुलिस रोकने में नाकाम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : कस्बे में चोरियों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। हाल ही में आर्यावर्त बैंक के पास अनिल सोनी के घर से लाखों के जेबर-नगदी चोरी हो गए थे। इस चोरी का खुलासा अभी हो नहीं पाया था कि शनिवार रात इसी बैंक से थोड़ी दूरी पर मुख्य चौराहे के पास पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर सामान ले उड़े। पीड़ित ने तहरीर थाने में दी है। पुलिस गश्त की खोली पोल इस चोरी ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। पीड़ित दुकानदार शिवभवन ने बताया कि चोरी की तहरीर थाने में दे दी है। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उधर, कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि इसके पहले कस्बे के गली मोहल्ले से लेकर मेन चौराहों पर पुलिस गश्त करती थी। इधर गश्त बंद होने से लगातार चोरियां बढ़ रही हैं। उधर, थानाध्यक्ष रामाश्रय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ये भी पढ़ें : बांदा में शिक्ष...
बांदा में 3 किसान परिवारों पर टूटा कहर, मुखियाओं की मौत से हाहाकार

बांदा में 3 किसान परिवारों पर टूटा कहर, मुखियाओं की मौत से हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के लिए रविवार का दिन काला साबित हुआ। कमासिन थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में तीन युवा किसानों की मौत हो गई। इस दौरान एक किसान की बिषखापर के काटने से, दूसरे की ट्रैक्टर पलटने से और तीसरे की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। तीनों परिवारों में हाहाकार मचा है। बताया जाता है कि रविवार को कुमेढ़ सानी निवासी किसान विजय उर्फ बबुली (38) नलकूप से अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनको विषखोपड़ा ने पैर में काट लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी। तीनों परिवारों में मचा कोहराम परिवार के लोग अस्पताल ले गए। वहां कुछ देर बाद उनकी सांसें थम गईं। दूसरी घटना में ग्राम किटहाई निवासी किसान जयप्रकाश यादव उर्फ बबलू (35) आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर ले खेतों की जुताई करके लौट रहे थे। बताते हैं कि नहर पटरी पर सामने से आ रही बाइक को साइड देने के टक्कर में ट्रैक्टर नहर मे...
बांदा : वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे के निधन पर शोकसभा

बांदा : वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे के निधन पर शोकसभा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कई राष्ट्रीय अखबारों में संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के जाने-माने पत्रकार श्री दुबे के निधन पर उप्र जर्नलिस्ट एसोसएिशन (उपजा) की ओर से शहर के सिविल लाइन एक शोकसभा आयोजित की गई। इस मौके पर भीष्मदेव दुबे सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने पत्रकारों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की इस मौके पर ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अखबारों में समाचार और विज्ञापन प्रतिनिधियों की अलग-अलग श्रेणियां बनाने का श्रेय स्व. दुबे को ही जाता है। बताया कि हमीरपुर के खंडेह गांव में जन्मे स्व. दुबे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। शोकसभा में उपजा के संरक्षक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, हरदेव त्रिपाठी, सुनील तिवारी, सीपी तिवारी, सत्येंद्र श्रीवास्तव आदि म...
बांदा में केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों संग अफसरों ने देखी व्यवस्था

बांदा में केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों संग अफसरों ने देखी व्यवस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इसमें एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा तथा शहर कोतवाल दिनेश सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने समिति पदाधिकारियों के साथ 26 अक्टूबर को विसर्जन मार्ग और केन नदी के घाट को लेकर चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा साथ ही घाट पर होने वाली तैयारियों को भी देखा। नगर पालिका द्वारा बड़ी धीमी गति से कराए जा रहे कार्यों के लिए नाराजगी भी जाहिर की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे, संरक्षक राजकुमार राज, संरक्षक महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, प्रकाश साहू, बीके सिंह, प्रद्युम्न दुबे लालू, मनोज जैन तथा सत्य प्रकाश सर्राफा, सौरभ गुप्ता, प्रभाकर सिंह चंदेल आदि ...