Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में सपा ने घोषित किए विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष

बांदा में सपा ने घोषित किए विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने जहां जिले की चारों विधानसभाओं के अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है, वहीं संगठन के सभी प्रकोष्ठों पर जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सभी को अपने-अपने स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की नसीहत दी गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने बताया है कि राकेश राजपूत को बांदा, श्यामशरण पटेल को नरैनी, अमर सिंह यादव को तिंदवारी व लाखन निषाद को बबेरू विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला सभा में उर्मिला वर्मा, व्यापार सभा में अशोक भागवानी इसी तरह महिला सभा में उर्मिला वर्मा, व्यापार सभा में अशोक भागवानी, अल्पसंख्यक सभा में मुशीर अहमद, अधिवक्ता सभा में रामकुमार यादव, मजदूर सभा में नासिर खां को जिलाध्यक्ष बनाय...
बांदा में बीए के छात्र की करंट लगने से मौत, पंखा ठीक करते वक्त हादसा

बांदा में बीए के छात्र की करंट लगने से मौत, पंखा ठीक करते वक्त हादसा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार को एक दुखद घटनाक्रम ने स्नातक छात्र की जान ले ली। मरने वाला छात्र बिजली का पंखा ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम दम तोड़ दिया। घटना जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव की है। बताया जाता है कि रिसौरा गांव निवासी रजनीश (22) पुत्र राजेश गुप्ता सीताराम डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पंखे की मरम्मत करते वक्त हादसा वह छोटे बिजली के उपकरण की मरम्मत कर लेता था। बुधवार को गांव के ही एक व्यक्ति के यहां पंखे की मरम्मत कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। वह जमीन पर गिर गया और अचेत हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग बाइक में लादकर रजनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ये भी पढ़ेंः चाचा का कत्ल कर बोला भतीजा, डबल मर्ड...
बांदा शहर में विवाहित युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

बांदा शहर में विवाहित युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बुधवार दोपहर को बांदा शहर में एसिड अटैक ने सनसनी फैला दी। अपने घर जा रही युवती पर अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ (एसिड) फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। पिता ने युवती के पति और उसके साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर के सर्वोदय नगर मुहल्ला निवासी तृप्ति (24) पुत्री तेजनारायण की शादी को चार वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर बनी नहीं। पिता ने पति पर लगाया आरोप, पारिवारिक विवाद का मामला ऐसे में दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए। तृप्ति अपने पिता के घर रहने लगी। इसके बाद उनमें मुकदमा शुरू हो गया। आज दोपहर तृप्ति पति से चल रहे मुकदमे की तारीख पर हाजिर होने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते मे...
बांदा में कूलर के करंट से भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में कूलर के करंट से भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा के रेवारा गांव में मंगलवार की देर शाम को कूलर चालू करते समय गर्भवती युवती को करंट लग गया। बचाने में उसका भाई भी करंट में चिपक गया। जब तक घरवालों ने देखा तब तक दोनो अचेत हो चुके थे। करंट से अलग करने के बाद दोनो को जिला अस्पताल लाया गया, वहां पर उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गई। भाई-बहन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। महोबा के कबरई के रेवारा गांव में घटना महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के रेवारा गांव निवासी राधा (22) पत्नी अनुज की शादी रेवई गांव में हुई थी। इन दिनों वह अपने मायके रेवारा गांव आई हुई थी। मंगलवार देर शाम को अपने घर में राधा कूलर चालू करने गई, तभी वह करंट की चपेट में आ गई। बहन को करंट में चिपका देखकर भाई राहुल सिंह (24) पुत्र कल्याण सिंह बचाने गया तो वह भी करंट से चि...
Covid-19: बांदा में दूरदर्शन रिले केंद्र के कर्मचारी की बेटी कोरोना पाॅजिटिव, कालोनी सील

Covid-19: बांदा में दूरदर्शन रिले केंद्र के कर्मचारी की बेटी कोरोना पाॅजिटिव, कालोनी सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार को नरैनी के एक युवा 32 साल के व्यापारी के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यालय पर दूरदर्शन केंद्र में रहने वाली एक 25 साल की लड़की की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। बताते हैं कि यह लड़की दूरदर्शन रिले केंद्र के कर्मचारी की बेटी है और हाल ही में दिल्ली से लौटी है। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर हुई उसकी जांच में वह पाॅजिटिव मिली है। इससे पहले नरैनी के रामनगर के रहने वाले युवा व्यापारी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। 4 दिन पहले दिल्ली से लौटी है युवती अब मुख्यालय पर यह युवती पाॅजिटिव मिली है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्यालय पर दूरदर्शन रिले केंद्र कर्मी की बेटी के पाॅजिटिव मिलने के बाद दूरदर्शन कालोनी को सील कर दिया गया है। चार दिन पहले...
BIG News : अपडेट- बांदा में युवा व्यापारी को कोरोना, पूरा इलाका सील, 38 हुई संख्या

BIG News : अपडेट- बांदा में युवा व्यापारी को कोरोना, पूरा इलाका सील, 38 हुई संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार को जिले में नरैनी इलाके में एक और कोरोना पाजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन ने इलाके को सील किया और सेनेटाइजेशन शुरू कराया। कोरोना पाजिटिव 32 वर्षीय युवा व्यापारी के पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है। उनके घर के आसपास भी बैरिकेडिंग लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की 4 टीमें लगाई गई हैं, जो थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के काम में जुट गई हैं। 7 दिन पहले कानपुर से लौटने के बाद बिगड़ी हालत इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पाजिटिव मिलने वालों की संख्या 38 हो गई है। इनमें से 28 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं एक्टिव केस 10 हैं। बताया जाता है कि नरैनी कस्बे के राज नगर मोहल्ले में करतल मार्ग पर जनरल स्टोर की दुकान करने वाले व्यापारी के 32 वर्षीय युवा बेटे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी कार से कानपुर बाजार करने ग...
बांदा में जिपं अध्यक्षा सरिता द्विवेदी ने BJP महिला मोर्चा संग माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे 

बांदा में जिपं अध्यक्षा सरिता द्विवेदी ने BJP महिला मोर्चा संग माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के परिवार संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी द्वारा मंडल अध्यक्षों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और डिटजेंट पाउडर आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने किया। इसमें जिले की समस्त महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व समस्त महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। क्षेत्र में वितरण की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने कोरोना महामारी की गंभीरता के बारे में महिलाओं को जागरुक किया। कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग करें। अपने हाथों को ज्यादा से ज्यादा बार साबुन से धोएं और नियमित सेनेटाइजर का प्रयोग करें। ये भी पढ़ेंः बांदा में प्राचार्य व...
बांदा में सपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रियांशु कोषाध्यक्ष-हनीफ जिला महासचिव

बांदा में सपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रियांशु कोषाध्यक्ष-हनीफ जिला महासचिव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां सोमवार को समाजवादी पार्टी की 50 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई घोषित जिला कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरों को शामिल किया गया है। घोषित कार्यकारिणी में छात्र नेता प्रियांशू गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने नई कार्यकारिणी घोषित की। बांदा में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित नई कार्यकारिणी में रामकिशोर राजपूत, बृजेश पटेल, अशोक श्रीवास, प्रदीप जड़िया, नरेंद्र सिंह उर्फ रावेंद्र और प्रदीप यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हनीफ खां को जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं कृष्णकांत प्रजापति, सत्यनारायण सोनकर, शेखर शर्मा, योगेश नामदेव, पप्पू पटेल, हरिश्चंद्र यादव, विजयपाल यादव, प्रमोद निषाद, रामेश्वर सविता, अनु...
बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में देर शाम वारदात

बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में देर शाम वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में आज सोमवार देर शाम जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी वहां से तमंचा हवा में लहराता हुआ भाग निकला। परिवार के लोग गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। देहात कोतवाली के गुरेह गांव में वारदात बताया जाता है कि गुरेह गांव के रहने वाले विनोद सिंह के पुत्र विजय सिंह (28) का गांव के बिंदा सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को विजय घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजरे बिंदा ने अचानक आकर विजय पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही विजय मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग ग्रामी...
बांदा में ‘नो स्कूल-नो फीस’ नारे के साथ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

बांदा में ‘नो स्कूल-नो फीस’ नारे के साथ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः निजी स्कूल संचालकों द्वारा फीस वसूली किए जाने पर अभिभावकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। लॉकडाउन अवधि की ट्यूशन फीस समेत अन्य फीस मांगे जाने को लेकर विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। ‘नो स्कूल-नो फीस’ के नारों के साथ अभिभावकों ने प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर फीस वसूली पर कड़ाई से रोक के साथ गाइड लाइन जारी करने की मांग की। अभिभावक संघ अध्यक्ष अमित सेठ ‘भोलू’ की अगुवाई में सोमवार को तमाम अभिभावकों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ‘नो स्कूल-नो फीस’ स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने नारे लगाए। बाद में प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ अभिभावकों ने खोला मोर...