Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Covid-19: बांदा में दूरदर्शन रिले केंद्र के कर्मचारी की बेटी कोरोना पाॅजिटिव, कालोनी सील

Medical college staff quarantined 29 people including doctors in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार को नरैनी के एक युवा 32 साल के व्यापारी के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यालय पर दूरदर्शन केंद्र में रहने वाली एक 25 साल की लड़की की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। बताते हैं कि यह लड़की दूरदर्शन रिले केंद्र के कर्मचारी की बेटी है और हाल ही में दिल्ली से लौटी है। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर हुई उसकी जांच में वह पाॅजिटिव मिली है। इससे पहले नरैनी के रामनगर के रहने वाले युवा व्यापारी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

4 दिन पहले दिल्ली से लौटी है युवती

अब मुख्यालय पर यह युवती पाॅजिटिव मिली है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्यालय पर दूरदर्शन रिले केंद्र कर्मी की बेटी के पाॅजिटिव मिलने के बाद दूरदर्शन कालोनी को सील कर दिया गया है। चार दिन पहले यह लड़की दिल्ली से लौटी है। अब उसे क्वारंटीन सेंटर मेडिकल कालेज भेजा गया है। सीएमएस डा एसएन मिश्रा ने बताया है कि ट्रूनेट मशीन से हुई 119 लोगों की जांच में 2 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

ये भी पढ़ेंः BIG News : अपडेट- बांदा में युवा व्यापारी को कोरोना, पूरा इलाका सील, 38 हुई संख्या

बताया कि दूरदर्शन केंद्र कालोनी में रहने वाली युवती का सैंपुल अब झांसी भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी। फिलहाल कालोनी को सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है। उधर, नरैनी के पाॅजिटिव मिले युवा व्यापारी के परिजनों की भी जांच कराई जा रही है। चिकित्सकों ने कहा कि व्यापारी के कुछ परिजन जांच से बच रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। सभी की जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः बांदा DIG दीपक कुमार ने लिया संज्ञान, तो पूर्व विधायक के पौत्र के हत्यारोपियों को चंद घंटों में पकड़ लाई पुलिस