Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में संदिग्ध परिस्थियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

बांदा में संदिग्ध परिस्थियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः मर्का थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव के मजरा झन्ना पुरवा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों ने शराब में जहर मिलाकर उसे पिला दिया है। इससे उसकी मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  बताया जाता है कि इंगुवा के मजरा झन्ना पुरवा निवासी पवन कुमार सिंह उर्फ झल्लर सिंह के तीन बेटे धीरू सिंह (27) आशीष (24) और विपिन सिंह (19) थे। परिजनों ने लगाए ये आरोप मृतक के भाई धीरू सिंह ने बताया कि शनिवार को आशीष अपने परिवारिक चाचा बबलू सिंह के साथ जेसीबी मशीन लेकर कमासिन आया हुआ था। मशीन खाद्य गोदाम के पास...
बांदाः रात में घर से निकला, सुबह रेलवे पटरी पर मिली लाश

बांदाः रात में घर से निकला, सुबह रेलवे पटरी पर मिली लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात में व्यक्ति घर से निकला था। उसका शव सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि बीती देर शाम मरने वाला व्यक्ति घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। गांव के बाहर रेलवे पटरी के उसपर उसका 3 बीघे का खेत भी था। पुलिस का कहना है कि वह शराब का लती था और शराब पीकर घर में अक्सर मारपीट करता था। हालांकि, परिवार के लोगों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस बोली, शराब का लती था मरने वाला बताया जाता है कि बदौसा के बंगलनपुरवा तुर्रा के रहने वाले अवधेशु कुमार उर्फ मुन्नू (40) 3 बीघे के काश्तकार थे। वह शराब के लती थे और आए दिन इसी बात को लेकर घर पर झगड़ा भी होता था। आज सुबह उनका शव गांव के बाहर रेलवे पटरी ...
बांदा में बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा लगी, राजनीतिक दलों के लोगों ने माल्यार्पण किया

बांदा में बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा लगी, राजनीतिक दलों के लोगों ने माल्यार्पण किया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में करीब 4 दिन पहले संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला था। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। हालांकि, प्रशासन ने मामले में नई प्रतिमा की स्थापना कराने के साथ ही, शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर स्थिति को संभाल लिया था। प्रशासन ने अपने वादे को पूरा भी किया। आज नई प्रतिमा स्थापति हो गई। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों को हुई। कांग्रेस, बसपा और सपा के लोग वहां पहुंचे और माल्यार्पण करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा को नमन किया। यह था पूरा मामला बताते चलें कि जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के बाहर लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लगभग 5 दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ डाला था। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई थी। हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गणमान्य लोगों को बैठाकर नई मूर्ति...
बांदा में हादसे, लेखपाल की मौत-छात्र ने भी कानपुर में तोड़ा दम

बांदा में हादसे, लेखपाल की मौत-छात्र ने भी कानपुर में तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे में जिले में हुए अलग-अलग हादसों में एक लेखपाल की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं एक छात्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहला हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र में अतर्रा चुंगी निवासी भगवानदीन (57) पुत्र रामप्रसाद लेखपाल थे। इन दिनों वह बबेरू तहसील के तिलौसा गांव में तैनात थे। शुक्रवार शाम वह काम निपटाने के बाद मोपेड से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार में कोहराम मचा राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि भगवानदीन के 3 बेटियां और एक बेटा है। घर के मुखिया के निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रक चालक क...
बांदा में शरारती तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, तनाव के हालात

बांदा में शरारती तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, तनाव के हालात

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कुछ शरारती तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ डाला। ऐसा करके  माहौल खराब करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पुलिस ने स्थानीय गणमान्य लोगों को बुलाकर बातचीत की। साथ ही घटना की छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं घटना से इलाके में शांतिपूर्ण तनाव बना हुआ है। पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि मूर्ति को दोबारा बनवाया जाएगा। मामला जिले के नरैनी थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि नरैनी के पचोखर गांव में शिव मंदिर है। उसी परिसर में हनुमान जी का भी मंदिर है। कुछ दूरी पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी है। बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहब की मूर्ति का उपरी हिस्सा तोड़ डाला। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो नाराजगी फैल गई। हालांकि, पुलिस और अधिकारिय...
बांदा में हार्ट अटैक से पुलिस आरक्षी का निधन, DIG-SP ने अंतिम यात्रा में कंधा दिया

बांदा में हार्ट अटैक से पुलिस आरक्षी का निधन, DIG-SP ने अंतिम यात्रा में कंधा दिया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में पुलिस महकमे से एक दुखद खबर सामने आई है। डीआईजी दफ्तर में कार्यरत एक पुलिस आरक्षी (सिपाही) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताते हैं कि आरक्षी मनोहरलाल (45) पुलिस लाइन्स में तैनात थे और इस वक्त डीआईजी कार्यालय में ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार को वह रोज की तरह ड्यूटी करने पहुंचे। उनको याद आया कि वह अपना मोबाइल फोन घर पर भूल आए हैं। बाइक से दोबारा अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ फोन लेने घर जा रहे थे। सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल में निधन इसी दौरान रास्ते में उनको सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। साथी उनको लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की जानकारी से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया। डीआईजी दीपक कुमार को जानकारी हुई तो वह खुद जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उनके शव को पुलिस लाइन्स लाया गया...
बांदा में करंट लगने से किराना स्टोर मालिक की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में करंट लगने से किराना स्टोर मालिक की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक किराना स्टोर से मालिक की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के बाद आसपास के लोग उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना शहर के कालूकुआं इलाके की है। मृतक का नाम राजकरण (45) बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के बिजलीखेड़ा में हुई घटना बताया जाता है कि राजकरण (45) की बिजली खेड़ा में किराना की दुकान थी। वह सहूरपुर थाना चिल्ला के रहने वाले थे। आज रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलते समय उनको करंट लग गया। करंट आने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। करंट लगते ही वह बुरी तरह से चिपक गए और अचेत हो गए। जबतक लोगों की नजर उधर गई, काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह उनको बिजली के करंट से अलग क...
बांदा में टिड्डियों का हमला, केंद्रीय टीम ने मार गिराईं लाखों

बांदा में टिड्डियों का हमला, केंद्रीय टीम ने मार गिराईं लाखों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः टिड्डियों के एक दल ने बांदा में बीती शाम घुसपैठ करते हुए फसलों पर हमला कर दिया। चित्रकूट की ओर से आए टिड्डियों के इस दल के हमले को लेकर पहले से सतर्क केंद्रीय कृषि विभाग की टीमों ने कीटनाशक का छिड़काव करते हुए लाखों की संख्या में टिड्डियों को मार गिराया। इसके बाद बाकी बचीं टिड्डियां उड़ गईं। रात तक टिड्डियों को मार गिराने का काम चला। बिसंडा में चला कृषि विभाग का आपरेशन, तिंदवारी-पैलानी में अलर्ट सुबह बचीं टिड्डियां पश्चिम दिशा यानी हमीरपुर की ओर उड़ान भर गईं। बताया जाता है कि टिड्डियों के एक दल ने शुक्रवार शाम बांदा जिले में प्रवेश किया। इसके बाद बिसंडा के वैदनपुरवा, मझीवा सानी और सिंहपुर में उतर गया। लाखों की संख्या में टिड्डियों को देख किसान भी स्तब्ध रह गए। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर कृषि विभाग की टीम वहां पहुंची। जिला कृषि अधि...
बांदा में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिला, कुल संख्या 32

बांदा में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिला, कुल संख्या 32

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने का सिलसिल जारी है। गुरुवार शाम को बांदा जिले में एक और कोरोना पाजिटिव केस मिला है। यह कोरोना पाॅजिटिव केस जिले की नरैनी तहसील के गुढ़ाकला गांव में मिला है। गुरुवार शाम को इस मरीज की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना पाॅजिटव कुल मरीजों की संख्या 32 हो गई है। हालांकि, इनमें से 26 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 6 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल एक्टिव केस 6 हुए वर्तमान में छह केस एक्टिव हैं। बताते चलें कि बांदा में बीते 1 सप्ताह में पांच नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। आयुक्त गौरव दयाल ने बताया है कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में नरैनी तहसील क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव का रहने वाला अभिषेक (18) पाॅजिटिव मिला है। बताते हैं कि बीती 8 जून को सैंपुल जांच को भेजे गए थे। गुरुवार शाम रिपोर्ट में युवक पाॅजिटिव मिला है। इस दौरान एक कोरोना प...
बांदा में प्रशासन ने सील किया  केसीएनआईटी (KCNIT) का पेट्रोलपंप, बिना नक्शा पास कराए..

बांदा में प्रशासन ने सील किया केसीएनआईटी (KCNIT) का पेट्रोलपंप, बिना नक्शा पास कराए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा जिले से प्रशासनिक कार्रवाई की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक दिन पहले ही आयुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में विकास प्राधिकरण की बैठक हुई थी। इसके चंद घंटों बाद ही जिला प्रशासन ने शहर से सटे इलाके में एक बिना नक्शे के चल रहा पेट्रोलपंप पकड़ा लिया। इतना नहीं तमाम सिफारिशों, राजनीतिक दबाव के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और पेट्रोल पंप को सील कर दिया। अधिकारी बोले, प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं इसके बाद उसे पुलिस की सिपुर्दगी में दे दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई जिले के तेज तर्रार अधिकारी बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई। विकास प्राधिकरण के सचिव की जांच में खुलासा श्री सिंह ने बताया कि यह पेट्रोल पंप प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए चलाया जा रहा था जो कि गैरकानूनी काम है। पेट्रोल पंप बीन...