Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खुद को आग लगाने वाले शारदा (45) नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसका इलाज चल रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति ने शराब के नशे में तेस में आकर पारिवारिक कलह में खुद को आग लगा ली। घटना बिसंडा के बेलदान गांव की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, परिजनों का कहना है कि मरने वाला व्यक्ति किसान था और उसने कर्ज से तंग आकर खुद को आग लगाई है। हालांकि, परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस   ...
बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस 

बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव कबरई गांव के पास मिला है। पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी मरने वाली की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वाला व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। वह कौन है और कहां का रहने वाला है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें :  Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान.. https://...
Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान..

Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रक्षा बंधन का त्योहार कुछ परिवारों को गहरा दर्द दे गया। पैलानी में नदी में डूबकर हुई पांच मौतों को दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि बीते 24 घंटे में तीन और लोगों की जानें चली गईं। तीन अलग-अलग हादसों ने परिवारों की रक्षा बंधन त्योहार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव के श्याम के पुत्र रज्जू (22) बीती रात ट्रेन से घर लौट रहे थे। ट्रेन से गिरकर गिरवां के युवक की मौत इसी दौरान अतर्रा के दिखितवारा गांव के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुरी तरह घायल हालत में उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। आज दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रक्षा बंधन पर वह घर आ रहे थे। अतर्रा क्षेत्र में कार-बाइक टक्कर, ...
Big News : बांदा में युवती समेत 5 नदी में डूबे, चार की मौत, 1 लापता की तलाश..

Big News : बांदा में युवती समेत 5 नदी में डूबे, चार की मौत, 1 लापता की तलाश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पैलानी थाना क्षेत्र में ग्राम गुरगवां मजरा सिंधनकला में नहाते समय 5 बच्चे केन नदी में डूब गए। चार बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चारों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बच्चा अभी लापता है। उसकी नदी में तलाश की जा रही है। एएसपी बांदा लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैलानी के गुरगवां मजरा सिंधनकला में घटना जानकारी के अनुसार गुरगवां मजरा सिंधनकला गांव में केन नदी में नहाते समय 5 बच्चे केन नदी में डूब गए। पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचने से पहले ही चारों की मौत हो चुकी थी। मौके पर सभी पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। मृतकों में राखी (18) पुत्री राम कृपाल, सूर्यांश (5) पुत्र लवलेश, विजयलक्ष्मी (14) पुत्री रामवि...
बांदा में दर्दनाक हादसे, छात्र समेत दो की मौत-एक व्यक्ति घायल

बांदा में दर्दनाक हादसे, छात्र समेत दो की मौत-एक व्यक्ति घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। एक जगह दो बाइको में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जसपुरा और गिरवां में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार जसपुरा क्षेत्र के नारायण गांव के शैलेंद्र (18) पुत्र श्याम आज शाम बाइक से जा रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे शैलेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार बासुदेव (40) घायल हो गए। दोनों लोग काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे। ये भी पढ़ें : Banda : अचानक अन्ना पशु से टकराकर बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल  सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां...
Banda : मछली पकड़ रहे बालक से कुकर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Banda : मछली पकड़ रहे बालक से कुकर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक मछली पकड़ रहे एक 10 साल के बच्चे से युवक ने कुकर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी का नाम कैलाश है। बच्चे की डाक्टरी जांच कराई जा रही है। वहीं आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। मामले में सीओ नरैनी नीतिन कुमार ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/big-disclosure-of-banda-police-wifes-illegal-relationship-with-his-brother-whose-murder-sentence-returned-became-reason-for-murder/...
प्रधान के भतीजे ने मां की डांट पर उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

प्रधान के भतीजे ने मां की डांट पर उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पड़ोसी के बेटे को पीटने पर मां ने डांट दिया। मां की डांट इतनी बुरी लगी की प्रधान के भतीजे 19 साल का आलोक फांसी पर झूल गया। परिवार के लोगों ने देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव के आलोक (19) पुत्र किशनू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां विमला ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। मृतक के प्रधान चाचा ने बताई यह बात आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसे नीचे उतारा गया। अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषिथ कर दिया। मृतक के चाचा हटेटीपुरवा के प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि आलोक खेत में मवेशी चराने गया था। पड़ोसी युवक भी मवेशी चरा रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा में काॅलेज में घुसकर शोहदों ने छात्रा से की छेड़छाड़, बाल पकड़कर पीटा-एक गिरफ्तार.. दोनों के बीच विवाद हो गया। आलोक ने पड़ोसी युवक को डंडे से पीट द...
बांदा के कंचनपुरवा की सुक्खी गोस्वामी थीं ट्रेन से कटकर मरने वाली महिला, ऐसे हुआ खुलासा..

बांदा के कंचनपुरवा की सुक्खी गोस्वामी थीं ट्रेन से कटकर मरने वाली महिला, ऐसे हुआ खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई थी। महिला के शव की पहचान कर ली गई है। दरअसल, मृतक महिला शहर के कंचनपुरवा की रहने वाली सुक्खी गोस्वामी थीं। परिवार के लोगों ने उनकी पहचान कर ली है। परिवार के लोगों को उनका शव सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुक्खी पत्नी सिद्धगोपाल का छोटा बेटा राजेंद्र किसी मामले में जेल चला गया था। उसी की जमानत को लेकर वह परेशान थीं। जमानत के लिए कचहरी जा रही थीं। रास्ते में रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें : Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने हत्या की वजह, पढ़िए पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/big-disclosure-of-banda-police-wifes-illegal-relationship-with-his-brother-whose-murder-sentence-retur...
Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, तीन दिन पहले जिले के बिसंडा क्षेत्र में उम्रकैद की सजा काटकर लौटे बालकरन की हत्या हो गई थी। उसे तीन गोलियां मारी गई थीं। मृतक के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि कैरी गांव के बालकरन (45) की हत्या में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। 2005 में किया था कत्ल, 18 बाद लौटा तो पत्नी हो चुकी थी पराई उन्होंने बताया कि 2005 में बालकरन ने अपने पड़ोसी राजाराम पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 18 साल सजा काटने के बाद वह जनवरी 2023 में जेल से रिहा हुआ। जेल से आकर घर पर पत्नी के साथ रह रहा था। बीती 23 अगस्त की रात घर के बरामदे में सोते समय उसकी गोलियां मारकर...
Banda : हिस्ट्रीशीटर से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, कार्रवाई में जुटी पुलिस..

Banda : हिस्ट्रीशीटर से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, कार्रवाई में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हिस्ट्रीशीटर से परेशान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर पहुंची पत्नी ने किसी तरह आग बुझाकर पति की जान बचाई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला का कहना है कि मामले में तहरीर मिल गई है। मिनहाज अली उर्फ पप्पू ने खुद को आग लगाई है। तथ्यों की जांच की जा रही है। युवक ने बताई यह वजह जानकारी के अनुसार शहर के गायत्रीनगर मुहल्ले के रहने वाले मिनहाज अली (29) आटो पार्ट्स चलाते हैं। शुक्रवार रात वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर पहुंचा। कुछ देर बाद बाहर बनी पुलिया पर बैठकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पत्नी आफरीन ने किसी तरह आग बुझाई। ये भी पढ़ें : Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता.. गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसके भाई जीशान ने बताया कि मिनहाज ...