Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसे में युवक की मौत, ई-रिक्शा पलटने से एक और बालक की जान गई

Banda : Youth dies in an accident on Bundelkhand Expressway, another child dies after e-rickshaw overturns

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ। वहीं दूसरा हादसा बबेरू थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से हुआ।

दिसंबर में तय थी जितेंद्र की शादी

जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के रहने वाले जितेंद्र (28) पुत्र शिव विलास सिंह शनिवार रात रात बाइक से बुदेलखंड एक्सप्रेसबे से राठ जा रहे थे। रास्ते में तभी खन्ना के चैनेज नबंर 105 के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित

बांदा : Bsc छात्रा ने फांसी लगाई, पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल

होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राठ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से परिजनों के पहुंचने पर गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के जीजा रतन सिंह का कहना है कि जितेंद्र राठ बालू खदान में

UP : झांसी में राज्यमंत्री के नाती को मारी गोली-हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर..

काम करते थे। दिसंबर में उनकी शादी थी।

ई-रिक्शा पलटने से बालक की मौत

उधर, एक अन्य हादसे में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में हरदौली गांव के मुस्तकीम का बेटा तसलीम (14) बहन की ससुराल जमुना गांव गया था। टोला और सिमौनी गांव के बीच ई-रिक्शा आनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वह नीचे दब गया। जबतक निकाला गया, सांसें थम चुकी थीं। रिक्शे पर बैठीं तीन महिलाओं को भी चोटें आईं।

ये भी पढ़ें : UP News : पूर्व विधायक को गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना