Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : झांसी में राज्यमंत्री के नाती को मारी गोली-हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर..

UP : Grandson of Minister of State Manohar Lal Panth shot in Jhansi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी में शनिवार रात राज्यमंत्री के नाती को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज हो रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बताते हैं कि गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित

जानकारी के अनुसार प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के भाई मेहरबान की बेटी प्रतिभा शहर कोतवाली इलाके के सूजे खां खिड़की अंदर मुहल्ले में रहती हैं। बताते हैं कि उनका बेटा प्रवीण (34) वकील है। शनिवार रात करीब 9 बजे

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बड़ी चूक, जेल अधीक्षक से जबाव तलब..

प्रवीण घर के बाहर खड़ा था। तभी एक युवक ने उसपर तमंचे से गोली चला दी। परिवार के लोगों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। एसएसपी राजेश एस ने मेडिकल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें : UP News : पूर्व विधायक को गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना