Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

UP News : पूर्व विधायक को गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना

Former MLA sentenced to 15 years in gang rape case of singer by varanshi court, fined Rs 1 lakh

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की बड़ी खबर सामने आई है। भदोही की एक अदालत ने ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र को सामूहिक दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 1 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट ने विजय मिश्र को दोषी करार देते हुए शनिवार को सजा सुनाई।

साक्ष्य के अभाव में बेटे और नाती दोषमुक्त

साथ ही पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्र और नाती ज्योति उर्फ विकास मिश्र को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दे दिया। फैसले के बाद न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। कई थानों की फोर्स तैनात रही।

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बड़ी चूक, जेल अधीक्षक से जबाव तलब..

यह है पूरा मामला

संपत्ति हड़पने के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र समेत उनके परिवार के छह लोगों पर 2020 जुलाई में मुकदमा हुआ था। पूर्व विधायक को मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार किया गया था।

UP Politics : सपा को तगड़ा झटका, राष्ट्रीय महासिचव ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की चर्चा..

इसके बाद यूपी के वाराणसी की एक गायिका ने पूर्व विधायक, बेटे विष्णु मिश्र, नाती विकास मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया। लगभग 3 साल तक अदालत में इसकी सुनवाई हुई। 3 नवंबर यानि शुक्रवार को अदालत ने पूर्व विधायक को दोषी पाया। आज सजा सुनाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के साथ सीओ और कई थानों का फोर्स इस दौरान सुरक्षा में तैनात रहा।

ये भी पढ़ें : नेपाल में भूकंप, भारत में झटके.. 128 से ज्यादा की मौत, 140 से अधिक घायल