Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

नेपाल में भूकंप, भारत में झटके.. 128 से ज्यादा की मौत, 140 से अधिक घायल

Earthquake in Nepal tremors in India too and more than 128 dead more than 140 injured

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Earthquake In Nepal नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप से 128 से ज्यादा लोगों की मौत और 140 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। भकूंप ने नेपाल के जाजरकोट में भारी तबाही मचाई है। अकेले जाजरकोट में भूकंप से 92 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। भारत में भी इस भूकंप से तेज झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ, सीतापुर, दिल्ली एनसीआर में लोग अपने घरों से निकल आए। देर रात तक लोगों में डर बना रहा।

नेपाल के जाजरकोट में भारी तबाही

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता, डीआइजी कुवेर कठायत का कहना है कि 55 लोग घायल हुए हैं। उनके अनुसार भूकंप से भारी जनहानि की सूचना के बाद रात 1 बजे चौरजाहरी बेस कैंप से पुलिस टीमें भेजी गईं। बताते हैं कि मरने वालों की संख्या 128 पहुंच गई है।

Israel Hamas War : हमास ने दो अमेरिकी बंधक रिहा किए, कतर ने की मध्यस्तता

वहीं करीब 140 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नेपाल में रात शुक्रवार रात 11:47 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। उस भूकंप के बाद रात 12:08 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र पंक और रमीडांडा के आसपास बताया गया है।

”पकड़ लेते तो मेरा रेप करते…” हमास के आतंकियों से बची इजरायली लड़की की कहानी