नेपाल में भूकंप, भारत में झटके.. 128 से ज्यादा की मौत, 140 से अधिक घायल
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Earthquake In Nepal नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप से 128 से ज्यादा लोगों की मौत और 140 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। भकूंप ने नेपाल के जाजरकोट में भारी तबाही मचाई है। अकेले जाजरकोट में भूकंप से 92 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। भारत में भी इस भूकंप से तेज झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ, सीतापुर, दिल्ली एनसीआर में लोग अपने घरों से निकल आए। देर रात तक लोगों में डर बना रहा।
नेपाल के जाजरकोट में भारी तबाही
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता, डीआइजी कुवेर कठायत का कहना है कि 55 लोग घायल हुए हैं। उनके अनुसार भूकंप से भारी जनहानि की सूचना के बाद रात 1 बजे चौरजाहरी बेस कैंप से पुलिस टीमें भेजी गईं। बताते हैं कि मरने वालों की संख्या 128 पहुंच गई है।
https://samarneetinews.com/israel-hamas-war-hamas-rel...