Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : युवक को गोली मारी, आपसी विवाद में हुई घटना, पढ़िए पूरी खबर..

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में दो युवकों में आपसी विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। हालांकि, गोली से युवक बाल-बाल बच गया। सीओ गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

बताया जाता है कि घटना मटौंध थाना क्षेत्र के जखौरा गांव की है। वहां रहने वाले अजय कहार और अंकुश कहार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस का कहना है कि अजय के माता-पिता अंकुश के घर पर उलाहना देने गए थे। इसी दौरान वह भी पीछे से पहुंच गया। उसने अवैध तमंचे से अंकुश पर गोली चला दी। गोली युवक को बाईं तरफ छूटे हुए निकल गई।

गोली की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। गांव को लग दौड़कर वहां पहुंचे। तबतक आरोपी वहां भाग निकला। सूचना पर मटौंध थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि गोली से युवक बाल-बाल बच गया। सीओ श्री गौतम का कहना है कि गोली युवक को बाईं और छूकर निकल गई है। उसे छर्रा लगा है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा : दो भाइयों की इकलौती बहन 12वीं की छात्रा ने दी जान, यह वजह..

बड़ी खबर : चित्रकूट में परिक्रमा मार्ग से किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, दो गिरफ्तार