Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर न्यूज

UP News : उपद्रव में बदल रहा ट्रक चालकों का प्रदर्शन, मैनपुरी में पथराव-कानपुर में तोड़ीं मर्यादाएं

UP News : उपद्रव में बदल रहा ट्रक चालकों का प्रदर्शन, मैनपुरी में पथराव-कानपुर में तोड़ीं मर्यादाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों समेत अन्य चालकों का प्रदर्शन अब उपद्रव में बदलता जा रहा है। मंगलवार को यूपी के मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में वाहन चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन करते हुए पथराव शुरू कर दिया। वाहनों पर अचानक पथराव से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठिया फटकारनी पड़ी। साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वाहनों पर पथराव और गाड़ियों को रोका जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शनकारी वाहन चालकों ने जमकर पथराव और उपद्रव किया। वाहनों पर पथराव किया। इससे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए। घिरोर और दन्नाहार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए स्थिति को किसी तरह काबू में किया है। ये भी पढ़ें : IIT-BHU : गैंगरेप आरोपी भाजपा से...
कानपुर में स्कूल वैन में छात्रा से दुष्कर्म, प्रबंधक बोली- ‘बेटा किसी को न बताना’, प्राचार्य-टीचर समेत 5 पर FIR..

कानपुर में स्कूल वैन में छात्रा से दुष्कर्म, प्रबंधक बोली- ‘बेटा किसी को न बताना’, प्राचार्य-टीचर समेत 5 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानपुर में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। 6वीं की छात्रा से स्कूल वैन के चालक ने वैन में ही दुष्कर्म कर डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि जब छात्रा ने यह बात स्कूल पहुंचने पर क्लास टीचर, प्रिंसिपल और प्रबंधक को बताई, तो उससे कहा गया कि बेटा किसी को न बताना। स्कूल प्रबंधक और स्टाफ ने घिनौनी मानसिकता का परिचय देते हुए मामले को दबाना का प्रयास किया। छात्रा रोती-दर्द से कराहती रही, लेकिन किसी ने उसे कोई सपोर्ट नहीं किया। केशवपुरम के ग्लोबल पैराडाइज स्कूल की थी छात्रा छुट्टी के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही प्रबंधक, प्राचार्य और क्लास टीचर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना कानपुर के केशवपुरम आवास विकास में स्थित ग्लोबल पैराडाइज स्कूल की है। रावतपुर थाना क्षेत्र में रह...
UP : जिस ट्रेन में पिता कर रहे थे सफर, बेटे ने उसी के आगे कूदकर दी जान

UP : जिस ट्रेन में पिता कर रहे थे सफर, बेटे ने उसी के आगे कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात क्षेत्र में आज एक बेहद दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कक्षा-8 के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी ट्रेन से छात्र के पिता यात्रा कर रहे थे। बाकी यात्रियों के साथ ट्रेन रुकने पर वह भी शव देखने पहुंचे। सामने बेटे का शव पड़ा देखा तो गश खा गए। शव उनके बेटे का ही था। खुद को संभालते हुए पिता ने किया घर पर फोन फिर भी किसी तरह खुद को संभालते हुए घर फोन कर पूछा कि बेटा कहा हैं। घर से पता चला कि बेटा बैग देकर कहीं चला गया है। पिता को समझते देर नहीं लगी। वह बिलखते हुए बदहवास हो गए। किसी तरह बाकी यात्रियों ने उन्हें संभाला। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के भटौली गांव के नरेश कुरील का बेटा आकाश गांव के संविलियन स्कूल में कक्षा-8 का छात्र था। घर से स्कूल के लिए निकला बेटा, फिर रास्ते में.. आज छात्र ने बैजूपुरवा गांव...
Kanpur : आईआईटी कैंपस में युवती ने की सुसाइड, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अफसर के पद पर थीं तैनात

Kanpur : आईआईटी कैंपस में युवती ने की सुसाइड, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अफसर के पद पर थीं तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : आईआईटी कानपुर में एक 34 वर्षीय युवती पल्लवी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। वह बीएसबीई डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अफसर के पद पर तैनात थीं। बताते हैं कि 3 दिन पहले ही वह आईआईटी कैंपस में आरए टॉवर के दूसरे तल पर स्थित आवास में शिफ्ट हुई थीं। वह उड़ीसा की रहने वाली थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही उनके परिजनों को सूचना भी दे दी है। पुलिस सुसाइड की वजह डिप्रेशन मान रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उड़ीसा के कटक की रहने वाली थीं पल्लवी चिल्का जानकारी के अनुसार आईआईटी कानपुर में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अफसर पल्लवी चिल्का (34) उड़ीसा के कटक सीडीए सेक्टर की रहने वाली थीं। मंगलवार को सफाई कर्मी उनके आवास की सफाई को पहुंचा। वहां उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला। अंदर से कोई जबाव भी नहीं आ...
UP : दरोगा की थाने की महिला डेस्क पर बैठे विवादित फोटो वायरल, SP ने लिया यह एक्शन..

UP : दरोगा की थाने की महिला डेस्क पर बैठे विवादित फोटो वायरल, SP ने लिया यह एक्शन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता का एक और मामला सामने आया है। कानपुर कमिश्नरेट के थाना रेउना, घाटमपुर के प्रभारी निरीक्षक श्रवण तिवारी की एक विवादित फोटो वायरल हुई है। इसमें दरोगा तिवारी अंगोछा और बनियान पहनकर थाने की महिला डेस्क पर बैठे हैं। फोटो में एक महिला सिपाही और सिपाही भी साथ में बैठे दिखाई दे रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद दरोगा लाइन हाजिर हालांकि, 'समरनीति न्यूज' इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार फोटो में थाना रेउना के अंदर थाना प्रभारी उप-निरीक्षक श्रवण कुमार की बनियान पहनकर कुर्सी पर बैठे फोटो वायरल होने पर महकमे में चर्चा फैल गई। मामला अधिकारियों के भी संज्ञान में पहुंचा। मामला संज्ञान में आने के बाद ये भी पढ़ें : बांदा में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बाकी दो और बदमाश पकड़े, साथी ने रची थी साजिश.. अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव ...
हीरोपंती फुस्स : सुबह-सवेरे तमंचा लेकर बाइक दौड़ा रहा युवक नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार

हीरोपंती फुस्स : सुबह-सवेरे तमंचा लेकर बाइक दौड़ा रहा युवक नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज एक युवक की हीरोपंती फुस्स हो गई। तमंचा लगाकर बाइक दौड़ाना भारी पड़ा। दरअसल, कानपुर में एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक कमर में तमंचा लगाकर सुबह-सवेरे बाइक दौड़ा रहा था। शहर के टाट मिल चौराहे पर सिग्नल तोड़ते हुए वह नयापुल बाबूपुरवा की ओर बढ़ा। तभी टाटमिल चौराहे पर तैनात यातायात कर्मी शंकर शरण तिवारी और होमगार्ड राजेश तिवारी ने उसे पकड़ लिया। जमीन पर गिरा तमंचा-कारतूस ट्रैफिक नियम तोड़ रहे बाइक चालक से दोनों यातायात कर्मियों ने पूछताछ की। हड़बड़ाहट में बाइक सवार की कमर में लगा तमंचा और कारतूस जमीन पर गिर गए। यातायात पुलिस जवान और होमगार्ड ने तमंचे और कारतूस को उठाकर युवक को पकड़ लिया। बाद में रेल बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। ये भी पढ़ें : UP : 25 IPS अधिकारियों के तबादले, यूपी पुलिस...
Kanpur : बेसुध युवती को सड़क पर छोड़ भागे बाइक सवार, डीएम ने अस्पताल भिजवाया

Kanpur : बेसुध युवती को सड़क पर छोड़ भागे बाइक सवार, डीएम ने अस्पताल भिजवाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक बेसुध युवती को बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। घटना कानपुर में सनिगवां के सजारी ट्रीटमेंट प्लांट के पास गुरुवार शाम की है। एक युवती को बाइक सवार दो युवक लेकर आए और फिर सड़क किनारे छोड़कर रफूचक्कर हो गए। सजारी ट्रीटमेंट प्लांट के पास का मामला युवती सड़क किनारे बेसुध पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि वह नशे में है। सजारी ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर गुरुवार शाम लौट रहे डीएम विशाख जी का काफिला वहां से गुजरा। उन्होंने युवती को सड़क पर पड़ा देखा तो उसे कांशीराम अस्पताल भिजवाया। वहां ईएमओ डा. आशीष कटियार और स्त्री रोग विभाग की डा. अर्पिता बाजपेई https://samarneetinews.com/kanpur-made-wife-sleep-with-drugs-then-raped-niece/ ने इलाज किया। युवती की उम्र करीब 25 साल है। बताते हैं कि उसके शरीर पर बाहर से कोई चोट नहीं है। उसके पास मिले मोबाइल क...
UP : पत्नी को नशीली दवा खिलाकर सुलाया, फिर भतीजी से किया रेप, ऐसे फूटा भांडा..

UP : पत्नी को नशीली दवा खिलाकर सुलाया, फिर भतीजी से किया रेप, ऐसे फूटा भांडा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : चकेरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे नीदं की गोलियां देकर सुला दिया। फिर उसकी बहन की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आरोपी लगातार पिछले करीब एक-डेढ़ महीने से चला रहा था। पुलिस करा रही पीड़िता का मेडिकल, आरोपी की तलाश महिला का कहना है कि लड़की गुमशुम रहने लगी तो उससे पूछा गया। तब उसने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चकेरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने https://samarneetinews.com/amroha-mian-suhail-lost-his-wife-in-gambling-ran-away-with-mortgage-in-delhi-brother-saved-his-honour/ पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। घर के काम में सहयोग को उसने अपनी बहन की 12 साल की बेटी को बुला ल...
Kanpur: वीडियो काॅल पर पत्नी की आईब्रो बनी देख दिया 3 तलाक, पढ़ें पूरा मामला..

Kanpur: वीडियो काॅल पर पत्नी की आईब्रो बनी देख दिया 3 तलाक, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बादशाहीनाका के कुलीबाजार निवासी पत्नी के आईब्रो बनाने से नाराज पति ने उसे 3 तलाक दे दिया। पति इस समय सऊदी अरब में है। उसने पत्नी को वीडियो काल की थी। इसी दौरान उसने पत्नी की आईब्रो बनी देखी। नाराज होकर पति ने पत्नी को 3 तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में शिकायती पत्र दिया। वीडियो काॅल पर सऊदी से पत्नी से बात कर रहा था सालिम जानकारी के अनुसार कानपुर के कुली बाजार इलाके की रहने वाली गुलसबा नाम की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 17 जनवरी 2022 को प्रयागराज के सालिम नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसका परिवार प्रयागराज के फूलपुर में रहता है। वहीं सालिम सऊदी अरब में रहकर https://samarneetinews.com/up-obscene-video-of-constable-celebrating-with-woman-goes-viral-fir-against-husband/ मजदूरी करता है। महिल...
Kanpur : कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या, आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने..

Kanpur : कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या, आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के रायपुरवा में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या कर दी गई। वह 10वीं का छात्र था। हत्या उसकी महिला ट्यूशन टीचर के प्रेमी ने आशनाई के चक्कर में की। घटना सोमवार रात की है। छात्र का शव फजलगंज के ओमपुरवा में महिला ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड के घर से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया है। आरोपी को प्रेमिका व छात्र में संबंधों का था शक जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेमी ओमपुरवा के रहने वाले प्रभात शुक्ला को शक था कि छात्र कुशाग्र और उसकी प्रेमिका के बीच संबंध हैं। इसलिए उसने छात्र का अपहरण कर फिरौती और हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद छात्र का शव https://samarneetinews.com/very-sad-news-5-including-4-children-killed-15-injured-in-collision-between-two-school-buses/ अपने ही घर में छिपाकर रख...