Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

UP : पत्नी को नशीली दवा खिलाकर सुलाया, फिर भतीजी से किया रेप, ऐसे फूटा भांडा..

समरनीति न्यूज, कानपुर : चकेरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे नीदं की गोलियां देकर सुला दिया। फिर उसकी बहन की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आरोपी लगातार पिछले करीब एक-डेढ़ महीने से चला रहा था।

पुलिस करा रही पीड़िता का मेडिकल, आरोपी की तलाश

महिला का कहना है कि लड़की गुमशुम रहने लगी तो उससे पूछा गया। तब उसने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चकेरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने

अमरोहा : मियां सुहेल बीबी को जुए में हारे, फिर दिल्ली में गिरवीं रख आए, भाई ने बचाई इज्जत-रिपोर्ट दर्ज

पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। घर के काम में सहयोग को उसने अपनी बहन की 12 साल की बेटी को बुला लिया। महिला का आरोप है कि उसका पति रात में नींद की दवा देकर उसे सुला दिया करता था। इसके बाद लड़की से रेप करता था। लगातार इस कुकर्म के

आगरा : होटल में युवती को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत 5 गिरफ्तार

बाद लड़की गुमशुम रहने लगी। उसने कारण पूछा तो सारी आपबीती बताई। महिला ने चकेरी थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके मजिस्ट्रेट बयान कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP News : अब वैशाली एक्स. में लगी आग, 19 यात्री घायल, 11 सैफई रेफर