Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बेहद शर्मनाक घटना, हैवान किस्म के रिश्ते के भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस खाली हाथ

Banda woman murder case

समरनीति न्यूज, बांदा : दरिंदों की इस दुनिया में कमी नहीं है। वो किसी भी रूप में आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हमेशा सावधान रहें, चौकन्ने रहें। अपने और अपनों का ख्याल रखें। खासकर मासूम बच्चों का। बांदा में आज रिश्तों को तार-तार करने वाली एक दरिंदे किस्म के युवक द्वारा घटित ऐसी ही घिनौनी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर सभी का सिर शर्म से झुक गया।

खून से लतपत बच्ची की सर्जरी..

दरअसल, रिश्ते में भाई लगने वाले एक हैवान किस्म के युवक ने एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत छोड़कर धमकियां देकर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की।

आरोपी घटना करने के बाद फरार

पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 साल की बच्ची अपने घर पर मौजूद थी।

ये भी पढ़ें : भीषण हादसे में बांदा के दंपती की मौत, मध्य प्रदेश के पन्ना में घटना 

तभी उसके रिश्ते में भाई लगने वाला पड़ोसी युवक आशीष वहां पहुंचा। उसने बच्ची से घर के बर्तन साफ करने की बात कही और साथ घर ले गया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह से पीटा और फिर धमकियां देता हुआ भाग निकला।

दरिंदे की तलाश में जुटी है पुलिस

बताया जा रहा है कि हैवानियत होने के करीब 4 घंटे बाद लहूलुहान हालत में बच्ची किसी तरह घर पहुंची। तब उसकी हालत देखकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची को लेकर तुरंत थाने और फिर अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा है। डाक्टरों को बच्ची की सर्जरी की। उसका इलाज चल रहा है। उधर, आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ये भी पढ़ें : UPNews : बांदा में महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने शराब पिलाकर दिया धोखा