Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने राजेश दुबे

Rajesh Dubey became the President of Advocates Association in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश दुबे जिला अधिवक्ता संघ ने अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी द्वारिकेश सिंह मंडेला पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इसके अलावा बल्देव वर्मा, राधेश्याम गुप्ता और जयराज सिंह भी दावेदार रहे। विजयी पदाधिकारियों को रात से बधाई देने वालों की तांता लगा रहा।

महासचिव बने ओम प्रकाश

इसी तरह बांदा बार एसोसिएशन के महासचिव पद पर ओमप्रकाश विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राम प्रकाश को हराया है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव सिंह ने जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर अधिवक्ता केशव यादव रहे। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर रामभवन विजयी रहे। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर दिनेश गुप्ता ने बाजी मारी। विजयी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत-सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें : बांदा : सर्राफा व्यवसायी के बेटे की नदी में डूबकर मौत, शराब पीकर नदी में नहाने..

ये भी पढ़ें : बांदा : प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर केन नदी पुल से कूदा प्रेमी, मौत