Tuesday, July 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा बार एसोसिएशन

बांदा का नाम ‘बामदेव नगर’ हो, अधिवक्ता संघ की आयुक्त से मांग

बांदा का नाम ‘बामदेव नगर’ हो, अधिवक्ता संघ की आयुक्त से मांग

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने आज आयुक्त अजित कुमार से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि बांदा का नाम बदलकर 'बामदेव नगर' किया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि बांदा शहर में अत्यंत पवित्र बाम्बेशवर मंदिर है। यह मंदिर पवित्र ज्योतिर्लिंगों में एक है। अधिवक्ताओं ने रखा अपना पक्ष अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने कहा कि यहां प्राचीन समय में बामदेव ऋषि ने तपस्या की थी। सभी अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पहले शहर का नाम बम्दा था। कालांतर में यह नाम बांदा हो गया। अधिवक्ताओं ने कहा है कि बांदा शहर को 'बामदेव नगर' के नाम से पहचान मिलनी चाहिए। इस मौके पर विनोद सिंह, विवेक सिंह गौर समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी? https://samarneetinews.com/banda-zilla-panchayat-tahbazari-go...
बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने द्वारिकेश यादव मंडेला, मनोज लाला महासचिव

बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने द्वारिकेश यादव मंडेला, मनोज लाला महासचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हो गए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश यादव मंडेला व महासचिव पद पर मनोज निगम लाला ने जीत दर्ज कराई। जिला अधिवक्ता संघ के लिए मतदान और फिर मतगणना हुई। परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 623 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने देवराज संतोष त्रिपाठी दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह महासचिव पद पर मनोज निगम लाला ने जीत दर्ज कराई। दूसरे नंबर पर यदुनाथ सिंह रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवराज और कोषाध्यक्ष पद राजीव गुप्ता विजयी घोषित हुए। परिणाम आते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से सम्मान किया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे कार सवार आगरा के व्यक्ति की मौत-दो महिलाएं गंभीर &n...
बांदा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने राजेश दुबे

बांदा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने राजेश दुबे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश दुबे जिला अधिवक्ता संघ ने अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी द्वारिकेश सिंह मंडेला पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इसके अलावा बल्देव वर्मा, राधेश्याम गुप्ता और जयराज सिंह भी दावेदार रहे। विजयी पदाधिकारियों को रात से बधाई देने वालों की तांता लगा रहा। महासचिव बने ओम प्रकाश इसी तरह बांदा बार एसोसिएशन के महासचिव पद पर ओमप्रकाश विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राम प्रकाश को हराया है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव सिंह ने जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर अधिवक्ता केशव यादव रहे। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर रामभवन विजयी रहे। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर दिनेश गुप्ता ने बाजी मारी। विजयी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत-सम्मान किया गया। ये भ...