Wednesday, September 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में वकीलों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन-DM को ज्ञापन

बांदा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते वकील

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज वकीलों ने मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।

इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मांगों में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम और जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट तत्काल लागू करने की बात कही गई।

साथ ही नए अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन भत्ता और 70 की आयु वाले अधिवक्ताओं को मानक भत्ता की मांग भी की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग

बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग