Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का वादा, श्रमिकों के लिए घुटना प्रत्यारोपण भी गंभीर बीमारी में होगा शामिल

श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का वादा, श्रमिकों के लिए घुटना प्रत्यारोपण भी गंभीर बीमारी में होगा शामिल

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार सुबह सबसे पहले संतनगर लेबर अड्डा पहुंचे और वहां मजदूरों के पंजीकरण विशेष शिविर का उद्घाटन किया। वह मजदूरों से सीधे मिले और योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद वह शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल पार्क पहुंचे और वहां कार्यक्रम को संबोधित किया। बताया कि आरटीजीएस के तहत सीधे लाभार्थी का धन उसके खाते में भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः वीडियों में देखें टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी, दंपति को बंधक बनाकर पीटा शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क में आयोजित मजदूर पंचायत में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मजदूरों के घर अब सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। इस मौके पर मंत्री मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के 1214 लाभार्थियों को 2.86 करोड़ मदद के रूप में बांटे। कहा कि सरकार उन सभी मजदूरों को सौर ...
बवाल-नेतागिरी के बाद जागे जिम्मेदार, अब पैनल कर रहा नाबालिग दलित लड़की का दोबारा पोस्टमार्टम

बवाल-नेतागिरी के बाद जागे जिम्मेदार, अब पैनल कर रहा नाबालिग दलित लड़की का दोबारा पोस्टमार्टम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः  कन्नौज में एक दलित नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। लड़की का शव बीते दिवस उसके घर में रस्सी के फंदे पर कमरे में लटका मिला था। उसके दोनों पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। इसलिए काफी हद तक साफ था कि उसकी हत्या की गई है। खुद परिजनों का भी यही आरोप है लेकिन एक दिन पहले पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। इसे लेकर परिजनों में काफी नाराजगी रही।  यह सनसनीखेज वारदात सदर कोतवाली के पटखाना मुहल्ला की है परिजनों ने किया शव रखकर हंगामा, दो दबंग युवकों पर रेप के बाद हत्या का आरोप   आज परिजनों ने पुलिस से शव मिलने के बाद उसे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि पुलसि हत्या की वारदात को आत्महत्या साबित करने पर तुली है। परिवार के लोग आसपास के ही दो दबंग किस्म के युवकों पर रेप कर हत्या का आरोप लगा रहे...
उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव 21 नंवबर को – श्याम बिहारी मिश्रा

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव 21 नंवबर को – श्याम बिहारी मिश्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा आज रिजेंटा होटल में सम्पन्न हुई। इस आम सभा की अध्यक्षता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय पण्डित ने की। जबकि संचालन महामंत्री विनोद गुप्ता ने किया। सह-कोषाध्यक्ष रोशन लाल अरोड़ा ने 3 साल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। व्यापार मंडल ने 3 साल के कार्यों का विवरण भी व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक में मुख्य अतिथि श्याम बिहारी मिश्रा ने घोषणा की  आम सभा में मुख्य अतिथि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने 21 नवंबर को चुनाव की घोषणा की। साथ ही कहा कि चुनाव मनोनयन से नहीं वोटिंग से ही होंगे। इसके अलावा व्यापार मंडल का 21 सितंबर को कलक्टरगंज कैम्प कार्यालय से व्यापार मंडल सदस्यता अभियान भी प्रारम्भ होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी केके द्विवेदी और रामेश्वर लाला को सदस्यता प्रमुख बनाया ...
रेलवे यूनियन ने मांगों को लेकर रोकी शताब्दी, नारेबाजी

रेलवे यूनियन ने मांगों को लेकर रोकी शताब्दी, नारेबाजी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेलवे कर्मचारी यूनियन ने आज यहां कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अपनी मांगों को लेकर शताब्दी एक्स को रोककर नारेबाजी की। नार्थ-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने आज कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जमकर प्रदर्शन किया। इलाहाबाद मंडल के अध्यक्ष मान सिंह के नेतृत्व में पहले एक बैठक की। इसके बाद सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां चलाने का आरोप लगाते हुए शताब्दी को रोकर उसके सामने प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। इससे शताब्दी करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों की प्रमुख मांगेः  नेशनल पेंशन सिस्टम को रद्द किया जाए। न्यनतम वेतन 26000 रुपए किया जाए। सभी यूनिफार्म पाने वाले कर्मचारियों को समान रूप से 10,000 प्रतिवर्ष दिया जाए। 1-1-2016 से से फिटमेंट फार्मूला 2.57 के बजाय 3.75 किया जाए।  इस दौरान प्रमुख रूप से मजदूर सभा के मंडल अध्यक...
न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कन्नौज शहर कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस कर्मी से बैंक कर्मी बनकर ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने उसकी एक महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला है कि जिसे पकड़ा गया है वह कोई मामूली ठग नहीं बल्कि बेहत शातिर और बड़ा नटवरलाल है, जिसको खुद नहीं याद कि उसने अपनी जिंदगी में कितने लोगों को ठगा है। पुलिस के पास भी उसपर दर्ज 30 मुकदमों का ही हिसाब-किताब फिलहाल है। ये मुकदमे 2002 तक के हैं। बाकी मुकदमों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। बहरहाल अलग-अलग राज्यों में रहने वाला यह ठग कई आलीशान कोठियों का मालिक है। इसे लखनऊ के जिस घर से पकड़ा गया है वह काफी आलिशान और लग्जरी सुविधाओं वाला बताया जा रहा है। पुलिस इसके बाकी मामलों का पता लगाने में जुटी है। खुद नटवरलाल को नहीं पता कि उसने कितनों के साथ की है ठगी, पुलिस कर रही पड़...
सुनिये आडियोः अंडरवर्ल्ड डान रवि पुजारी की बीजेपी नेता को धमकी, 5 करोड़ दो, नहीं तो ठोक देंगे !

सुनिये आडियोः अंडरवर्ल्ड डान रवि पुजारी की बीजेपी नेता को धमकी, 5 करोड़ दो, नहीं तो ठोक देंगे !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी से सटे उन्नाव जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामना आया है। धमकी देने वाले ने खुद को अंडर वर्ल्ड डान रवि पुजारी बताते हुए बीजेपी नेता अरुण सिंह से पांच करोड़ रुपए देने, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी है। बताया जाता है कि अरुण सिंह बीजेपी नेता हैं और उन्नाव से ब्लॉक प्रमुख हैं। फोन करने वाले ने बीजेपी नेता को धमकी देते हुए कहा है कि उसके आदमी आएंगे, अगर उनको  पांच करोड़ रूपए नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला !  फोन करने वाले ने मैसज करके फोन नंबर व डिटेल देने को कहा। बाद में बीजेपी नेता को मैसेज भी मिले हैं। धमकी भरे फोन और मैसेज आने से भाजपा नेता का परिवार और उनके समर्थक चिंता में...
“पेट्रोल हुआ 80 के पार, अब तो रहम करो सरकार”, जैसे नारों के बीच कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

“पेट्रोल हुआ 80 के पार, अब तो रहम करो सरकार”, जैसे नारों के बीच कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः 'पेट्रोल हुआ 80 के पार, अब तो रहम करो सरकार' और 'बहुत हुई महंगाई की मार, शर्म करो मोदी सरकार' जैसे नारों के बीच कांग्रेसियों ने आज पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल बाइकों को घसीटकर कलेक्ट्रेट तक ले गए और वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। उत्साही ढंग से अपनी मांग रखने वाले कांग्रेसियों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की। उनका यह प्रदर्शन बिल्कुल अलग तरह का रहा। इसलिए लोगों ने काफी सराहा भी। ये भी पढ़ेंः अगली पी़ढ़ियों को लोकतांत्रित संस्थानों पर हमले वाली सरकारों को समझना जरूरी-मीरा कुमार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहते कांग्रेसियों ने आज कानपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों क...
पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के मामले में पति, सास-ससुर पर मुकदमा, ससुर गिरफ्तार

पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के मामले में पति, सास-ससुर पर मुकदमा, ससुर गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, जौनपुरः यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के मामले में पुलिस ने उनके पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि उनका पति व सास अभी फरार बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि पुलिस ने सपा नेत्री संगीता यादव के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। सपा की पूर्व मंत्री को जली हुई गंभीर हालत में कराया गया था अस्पताल में भर्ती  घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के विथुआ गांव की है। वहां सपा सरकार की पूर्व मंत्री संगीता यादव को उनके ससुरालियों ने जिंदा जलाने की कोशिश की थी। यह बात खुद पूर्व मंत्री संगीता यादव ने अस्पताल में इलाज के दौरान अपने ससुरालियों पर लगाया था।  मुख्य खबर भी पढ़ेंः  यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की, हालत गंभीर उधर, अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री संगीता यादव की हालत गंभीर लेक...
कचहरी के पास कूड़े का ढेर, अधिवक्ताओं में पनप रहा आक्रोश

कचहरी के पास कूड़े का ढेर, अधिवक्ताओं में पनप रहा आक्रोश

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय कचहरी के बाहर पड़ा कूड़ा समस्याओं का कारण बन गया है। भले ही देशभर में सफाई अभियान का झंडा बुलंद हो रहा है लेकिन कानपुर में कचहरी परिसर के पास पड़ा कूड़े का ढेर बीमारियों को दावत दे रहा है। वहीं इसकी दुर्गंध समस्या की वजह बनी हुई है। इस मामले में कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप दिवेदी का कहना है कि कानपुर सिविल कोर्ट में एडीआर बिल्ड़िंग का निर्माण हो रहा है।   निर्माणाधीन स्थल पर कई वर्षों का कूड़ा पड़ा हुआ था जिसको हटाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी लेकिन विभाग के ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी न करके उपरोक्त कूड़ा कचहरी के बाहर फिंकवा दिया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत अधिवक्ताओं द्वारा माननीय जिलाजज महोदय से की गई है। बताया कि इसपर नजारत द्वारा ठेकेदार को तुरंत उपरोक्त कूड़ा वहाँ से हटवाने को कहा गया। लेकिन अबतक...
लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता

लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के बीबीडी कालेज में इंजीनियरिंग के दो छात्रों समेत तीन युवक इंदिरा डैम के पास नहर में नहाने उतरे। इनमें से एक अजीत सिंह (21) नहर का बहाव तेज होने के कारण बह गया। जबकि बाकी दोनों वैभव सिंह (20) तथा उज्जव सिंह (21) भी नहर में डूबने लगे। किनारे खड़े साथियों ने तीनों को डूबता देखकर मदद को शोर मचाया। युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरों ने वहां पहुंचकर दो युवकों को बाहर निकाल लिया। पुलिस को आशंका नशे की हालत में थे छात्र, शराब -बीयर की बोतलें मिलीं  लेकिन तीसरे युवक अजीत सिंह पानी में बह गया। मछुआरों ने जाल फेंककर बाकी दो युवकों वैभव व उज्जल को काफी मशक्कत के बाद बचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके बुलाया। सूचना पर चिनहट और गोसाईगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ये भी पढ़ेंः अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीस...