Thursday, March 26सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

पुरानी रंजिश में बीजेपी नेता को सपा नेता ने मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

पुरानी रंजिश में बीजेपी नेता को सपा नेता ने मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बस्ती: जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक सपा नेता ने बीजेपी नेता को गोली मार दी। घायल भाजपा नेता की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं आरोपी सपा नेता मौके से फरार बताया जा रहा है। बताया जाता है कि यह वारदात जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बसेवा पांडे गांव की है। दोनों के बीच थी पुरानी चुनावी रंजिश  वहां प्रधानी भाजपा नेता बब्बन पांडे और सपा नेता विजय प्रताप वर्मा के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। देर रात विजय प्रताप वर्मा ने बब्बन पांडे को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत चिंताजनक बनी रही। ये भी पढ़ेंः हमने सीता के पति की चिंता को भेजा, प्रधानमंत्री नीता के पति की चिंता ...
फिर शर्मसार हुई राजधानीः 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, रंगे हाथों पकड़ा गया दरिंदा

फिर शर्मसार हुई राजधानीः 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, रंगे हाथों पकड़ा गया दरिंदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बच्चों को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि इंसानी शक्ल में कुछ दरिंदे आसपास ही घूम रहे हैं। राजधानी लखनऊ में ऐसे ही एक दरिंदे ने 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करते हुए इंसानियत को शर्मसार कर दिया। हांलाकि यह दरिंदा रंगे हाथों पकड़ा गया। परिजनों ने पिटाई के बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया। घर के बाहर खेलते समय ले गया दरिंदा  यह शर्मनाक घटनाक्रम शुक्रवार देर शाम का है। गोसाईगंज इलाके में एक मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी उसी गांव का रहने वाला एक हैवान वहां पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। ये भी पढ़ेंः ललितपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत, 32 घायलों में 12 झांसी रेफर उधर, बच्ची के घर के सामने से गायब होने पर परिजन आशंकित होकर उसकी तलाश करने लगे। तभी उन्होंने बच्ची क...
कन्नौज में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

कन्नौज में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दो युवकों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसे के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। यह दुर्घटना बीती देर रात तिर्वा थाना क्षेत्र के बच्छजापुर गांव के पास हुई। घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने 10 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। काफी प्रयास के बावजूद मृतकों की पहचान नहीं  मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से घिसटती बाइक धू-धूकर जली, चला रहे युवक के भी चीथड़े उड़े उन्होंने बताया कि टक्कर लगने की तेज आवाज आई थी लेकिन जबतक वे लोग मौके पर पहुंचे, वहां...
कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, दिल्ली रेलवे रूट पर चटकी प्लेट वाली ट्रैक से गुजरीं ट्रेनें

कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, दिल्ली रेलवे रूट पर चटकी प्लेट वाली ट्रैक से गुजरीं ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर-दिल्ली रेलवे रूट पर आज बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, कानपुर से दिल्ली जाने वाले रेलवे रूट की पटरी की प्लेट चटक गई। यह घटनाक्रम गोविंदपुरी और पनकी रेलवे स्टेशन के बीच में हुआ। समय रहते रेलवे कर्मचारियों ने सुधार किया  वहां दादानगर पुल के पास साउथ लाइन खंबा नंबर-1023/1 से आगे डायमंड क्रॉसिंग के पास प्लेट चटकी हुई थी। रेलवे कीमैन दिनेश मणि ने सुबह लगभग 7 बजे जब चटकी हुई प्लेट देखी तो तुरंत रेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से घिसटती बाइक धू-धूकर जली, चला रहे युवक के भी चीथड़े उड़े सूचना पाकर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही मौके पर पीडब्लूआई की टीम ने पहुंचकर चटकी वही प्लेट को बदला। बताया जाता है कि इससे पहले कई ट्रेनें इसी चटकी हुई रेलवे पटरी से होकर गुजर गईं। इतना ही...
कुछ देर पहलेः कानपुर के बिधनु में नहर से मिले दर्जनों गोवंशों के सिर कटे शव व बोरों में मांस, मौके पर पुलिस

कुछ देर पहलेः कानपुर के बिधनु में नहर से मिले दर्जनों गोवंशों के सिर कटे शव व बोरों में मांस, मौके पर पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के बिधनु थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाके में एक नहर से दो दर्जन से ज्यादा गायों और गोवंश के शव बरामद हुए। मौके से कई गोवंश के सिर कटे हुए मिले हैं और नहर में पन्नी में बोरे में भरा हुआ मांस भी मिला है। गोवंश के कटे सिर और शव नगर में किसने फेंके, अभी इसका कुछ पता नहीं चला है। इलाके के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस  ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के शवों को वहां से हटवाना शुरू कर दिया है। इस दौरान आसपास के सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। राहगीर भी इसे देखने के लिए रुक गए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना समय रहते पुलिस को दी। ये भी पढ़ेंः दहेज के लिए हैवान बने युवक ने ससुर-साले की मौजूदगी में पत्नी और 3 माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला लेकिन पुलिस सूचना के लगभग 1...
5 बीघा जमीन के लिए 80 साल के वृद्ध की सोते समय गोली मारकर हत्या

5 बीघा जमीन के लिए 80 साल के वृद्ध की सोते समय गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, औरैयाः जिले में जमीनी विवाद में एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस हत्याभियुक्तों की तलाश कर रही है। घटना के बाद एसपी औरैया त्रिवेणी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। साथ ही थाना पुलिस को हत्याभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। कुछ लोगों से था जमीन का विवाद  बताते हैं कि ग्राम चिरैहा निवासी राम भरोसे यादव (80) पुत्र सरदार सिंह की गांव में अछल्दा-बिधूना मार्ग के किनारे 5 बीघा जमीन है। उनकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के भतीजे महेश का कहना है कि इसी जमीन को लेकर गांव के बंटू उर्फ नरेंद्र आदि चार लोगों से विवाद चल रहा था। ये भी पढ़ेंः सीतापुर में तैनात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्टैन...
फतेहपुर में शराब ने भड़काई मेढ़ के विवाद की दबी चिंगारी, किसान की लाठियों व पत्थरों से पीटकर हत्या

फतेहपुर में शराब ने भड़काई मेढ़ के विवाद की दबी चिंगारी, किसान की लाठियों व पत्थरों से पीटकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में मेढ़बंधी के पुराने विवाद की चिंगारी शराब के नशे ने और ज्यादा भड़का दी। नशे में धुत्त लोगों ने एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को इन दरिंदों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटकर अंजाम दिया। दिवाली के दिन हुई इस वारदात से किसान परिवार के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा, सभी फरार  बताते हैं कि चक बिसौली निवासी चित्तन लोधी (40) किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका अपने पड़ोसी जबर सिंह से खेत की मेढ़ को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। चित्तन के खेत की तरफ मेढ़ बढ़ाकर बना दी गई थी। कुछ दिन पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।दीपावली के मौक पर दोनों पक्ष के लोग शराब पी रहे थे। इस दौरान नशे में धुत्त होकर दोनों पक्षों में फिर म...
वायु प्रदूषण से मुरादाबाद और लखनऊ का सबसे ज्यादा बुरा हाल, प्रदेश के इन शहरों की भी हवा बिगड़ी..

वायु प्रदूषण से मुरादाबाद और लखनऊ का सबसे ज्यादा बुरा हाल, प्रदेश के इन शहरों की भी हवा बिगड़ी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सुप्रीमकोर्ट के आदेशों के बावजूद खुलेआम यूपी में देर रात तक आतिबाजी जारी रही। ऐसे में वायु प्रदूषण से हालात बुरी तरह से खराब हो गए। आंकड़ों की माने तो पूरे प्रदेश में राजधानी लखनऊ और पीतलनगरी मुरादाबाद वायु प्रदूषण को लेकर सबसे उपर हैं। वहीं बुंदेलखंड के बांदा व दूसरे जिलों में भी कोहरे जैसी सफेद चादर आसमान में देखी गई। मुरादाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स 412 तो राजधानी लखनऊ में 411 हुआ दर्ज  बताते चलें कि गुरुवार को सुबह दिल्ली, एनसीआर समेत लखनऊ और बुंदेलखंड के कई जिलों में धुंध की मोटी चादर देखी गई। आतिशबाजी से फैले वायु प्रदूषण के मामले में मुरादाबाद और राजधानी लखनऊ सबसे ऊपर रहे। मुरादाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 412 तो वहीं राजधानी लखनऊ का 411 रिकॉर्ड हुआ। ये भी पढ़ेंः यूपी में दिवाली पर देर रात पटाखे फोड़ने वाले 48 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निजी मुच...
यूपी में दिवाली पर देर रात पटाखे फोड़ने वाले 48 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निजी मुचलके पर रिहा

यूपी में दिवाली पर देर रात पटाखे फोड़ने वाले 48 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निजी मुचलके पर रिहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः दिल्ली में भले ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार करते हुए तय समयसीमा के बाद भी पटाखे फोड़े गए हों। लेकिन यूपी की नोएडा पुलिस ने सुप्रीमकोर्ट की जारी गाइड लाइन के खिलाफ पटाखे जलाने वाले 48 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। रात 8 बजे से 10 बजे तक थी पटाखे फोड़ने की गाइड-लाइन  दरअसल, देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए थे कि दिवाली पर पटाखे सिर्फ 8 से 10 बजे तक ही जलाए जाएंगे। दिल्ली समेत पूरे यूपी में इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। इससे कई शहरों में प्रदूषण की समस्या भी पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गई। ये भी पढ़ेंः 3 साल की मासूम के मुंह में चाकलेट बताकर रखा बम फोड़कर भाग निकला हैवान, बच्ची की हालत गंभीर लखनऊ समेत तमाम जिलों में सुबह डेढ़ से दो बजे तक आतिशबाजी का सिलसिला बेरोक-टोक चलता रहा। इससे ...
नेपाल के रास्ते भारत में घुसे 7 चीनी नागरिकों ने खींची सुरक्षा चौकियों की तस्वीरें, एसएसबी ने किया गिरफ्तार

नेपाल के रास्ते भारत में घुसे 7 चीनी नागरिकों ने खींची सुरक्षा चौकियों की तस्वीरें, एसएसबी ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बहराइच: जिले के रूपईडिहा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसपी ने सात चीनी नागरिकों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। ये सातों चीनी नागरिक बिना अनुमति और जरूरी दस्तावेजों के भारती की सीमा में घुस आए थे। इनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन चीनी नागरिकों के पास भारतीय पुलिस चौकियों की फोटोग्राफ और कुछ दूसरे संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय, पूछतांछ में जुटीं   गिरफ्तारी से पहले ये चीनी नागरिक भारतीय क्षेत्र में एसएसबी यानी विशेष सुरक्षा बल की चौकियों की फोटो ले चुके थे। जानकारी पर हरकत में आईं खुफिया एजेंसियां चीनी नागरिकों से पूछतांछ में जुट गई हैं। ये भी पढ़ेंः सरयू किनारे 3,01,152 मिट्टी के दीपक जला सीएम योगी ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में नाम दर्ज बताया जाता है कि बीते दिवस नेपाल सीमा पार करके चीन के सात...