हाइकोर्ट ने बांदा में महिला सिपाही की थाने में संदिग्ध मौत का लिया संज्ञान, महकमे में हड़कंप..
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 4 सितंबर 2018 को कमासिन थाने के भीतर हुई महिला सिपाही नीतू शुक्ला की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इसके बाद थाने से लेकर मुख्यालय तक पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मृतका का भाई ने मामले में पुलिस अधिकारियों और थाने में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक सिपाही के भाई की माने तो इस मामले में पुलिस ने कदम दर कदम कई ऐसे काम किए हैं जो नहीं होने चाहिए थे।
मृतका के भाई ने दाखिल की थी हाईकोर्ट में याचिका
दरअसल, पुलिस जहां इस मामले को आत्महत्या बता रही थी वहीं मृतका के परिजन इसे हत्या बताते रहे हैं। ऐसे में थाने के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर एक तरफा काम करने का आरोप है। अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है और इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने स्थानीय अदालत द्वारा खारिज की गई मृतका के भाई की अर्जी पर संज्ञ...









