Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

फेसबुक का कांग्रेस को झटका, पार्टी से जुड़े 687 पेज प्लेटफार्म सेे हटाए..

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों और अकाउंट को हटा दिया है। फेसबुक ने कहा कि  वह सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्म से देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों और अकाउंट को हटा दिया है। फेसबुक का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन पेजों से अप्रमाणिक सूचनाएं दी जा रही थीं। इसके साथ ही इन पेजों पर फर्जी तरीके से इंटरेक्शन भी बढ़ाया जा रहा था।

फेसबुक पर 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स 

मालूम हो  देश में फेसबुक के 30 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। फेसबुक के मुताबिक, उसकी जांच में पाया गया है कि लोगों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया और अपने कंटेंट को फैलाने और अपनी पोस्ट पर इंटरेक्शन हासिल करने के लिए कई ग्रुपों को शामिल किया। इन पोस्टों में स्थानीय खबरें शामिल हैं। यही नहीं इन पोस्टों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे राजनीतिक विरोधियों की आलोचना की गई है।

ये भी पढ़ेंः फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा

फेसबुक ने बताया कि इन पेजों के एडमिन और अकाउंट्स द्वारा मुख्य तौर पर लोकल न्यूज के साथ राजनैतिक मुद्दे शेयर किए जाते हैं। इनमें उम्मीदवारों के विचार भी शामिल हैं। इन पेजों पर प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा की आलोचना की जाती है। फेसबुक ने यह भी कहा कि हमने पाया कि ये अकाउंट कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े हैं। उदाहरण के लिए फेसबुक द्वारा दो पोस्ट शेयर की गई हैं। इन पोस्?टों में मोदी के विकास कार्यों की आलोचना की गई है जबकि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ेंः भारत की बेटी जाह्नवी बहल को फेसबुक पर मिल रहे अश्लील मैसेज और धमकियां, शिकायत दर्ज