Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी बोलीं, युवा एक बार जरूर पढ़ें इस शानदार घोषणा पत्र को..

समरनीति न्यूज, पॉलीटिकलः कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की मौजूदगी में ‘जनआवाज घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र की तारीफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी की और युवाओं से अपील किया कि वे इसे जरूर पढ़ें। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस घोषणापत्र को शानदार बताया और कहा कि वह सभी से, खासकर युवाओं से अपील करती हैं कि इस घोषणापत्र को जरूर पढ़ें।

कहा, भाजपा कई तरह की बातों से चुनाव को असर मुद्दों से भटका रही

प्रियंका ने अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव को मुख्य मुद्दों के आधार पर ही आगे बढऩे दें। बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका ने अपने संबोधनों में इस बात का जिक्र किया है कि भाजपा कई तरह की बातें कहकर मुख्य मुद्दों से चुनाव को भटका रही है, लेकिन इस बार सभी को रोजगार, किसान और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ही मतदान करना चाहिए। घोषणापत्र जारी होते वक्त प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय में ही मौजूद थीं। वह मंच पर नहीं बैठी थीं। प्रियंका अन्य महासचिवों और कार्यकर्ताओं के साथ ही बैठीं।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..