Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन’ का ‘कायाकल्प’ देखकर आयुक्त भी हुए हैरान, की भरपूर प्रशंसा

कानपुर गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन’ का ‘कायाकल्प’ देखकर आयुक्त भी हुए हैरान, की भरपूर प्रशंसा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा निरंतर चलाये जा रहे 'कायाकल्प' कार्यक्रम के तहत आज बड़े ही व्यापक स्तर पर गंगा बैराज में सफाई अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि इस दौरान समर इंटर्नशिप कर रहे छात्र ने भी इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इन बच्चों में एनएलके, बिलबांग स्कूल व परिवर्तन यूथ क्लब के लड़के-लड़कियां शामिल रहे। स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की   नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर इस अच्छे कार्य के लिए परिवर्तन संगठन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के सदस्यों के इस काम की जिनती प्रशंसा की जाए, वह कम है। इस दौरान परिवर्तन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि जुलाई के प्रथम चार रविवार यश कोठारी चौराहे (सिंहपुर चैराहा) से लेकर गँगा बैराज तक वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी देखरेख परि...
अब बसपा में भाई-भतीजावाद, माया ने भाई आनंद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भतीजे को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

अब बसपा में भाई-भतीजावाद, माया ने भाई आनंद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भतीजे को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बड़ी घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भतीजे आकाश कुमार को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर घोषित कर दिया है। यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले बसपा सुप्रीमों मायावती खुद को राजनीति में परिवादवाद से दूर बताती रही हैं। बताते चलें कि रविवार को पहली बार मायावती अपने देशभर के अपने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और जोन इंचार्जों के साथ लखनऊ में बैठकर कर रही हैं। लोकसभा में 10 सीटें जीतने के बाद सक्रिय हुई बसपा   बताया जा रहा है कि यह बैठक कई राज्यों में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर नए दिशा-निर्देश देने के लिए है ताकि पार्टी नेता चुनावों से पहले जनादेश बढ़ा सकें। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव-2019 में उत्तर प्रदेश में 10 स...
कानपुर में बड़ी वारदात, डाक्टर की पत्नी को घर में घुस बंधक बनाकर लाखों की नकदी-जेवर और कार लूटी

कानपुर में बड़ी वारदात, डाक्टर की पत्नी को घर में घुस बंधक बनाकर लाखों की नकदी-जेवर और कार लूटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शहर के पॅाश इलाके नवाबगंज के विष्णुपुरी में एक डाक्टर की पत्नी को घर में घुसकर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट करते हुए घर में रखी नकदी और जेवरात लूट लिए। मारपीट में डाक्टर की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। परिजनों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं भागते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पति की हो चुकी 13 साल पहले हत्या, अकेले रहती हैं पत्नी  बताया जाता है कि नवाबगंज के विष्णुपुरी में स्व. डॉ अनुराग मित्तल की पत्नी रहती हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है। बदमाश देर रात बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और डाक्टर की पत्नी अनीता को बंधक बनाते हुए उनके साथ मारपीट की। बाद में घर में रखे 5 से 6 लाख के जेवर और 50 स...
उन्नाव में फिर घिनौनी वारदात, 12 साल की बच्ची को सोते वक्त उठाया, रेप के बाद बेरहमी से हत्या

उन्नाव में फिर घिनौनी वारदात, 12 साल की बच्ची को सोते वक्त उठाया, रेप के बाद बेरहमी से हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में शुक्रवार को फिर एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। एक 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करके उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव उसके घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला है। मामले की जांच पुलिस ने तेजी से शुरू कर दी है। रात करीब सवा 3 बजे बिस्तर से उठा ले गया दरिंदा    उन्नाव जिले के एक गांव में हुई इस वारदात के वक्त बच्ची पूरे परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी। उसके साथ एक 7 साल की छोटी बहन, 5 साल का छोटा भाई भी सो रहा था। बताते हैं कि रात लगभग सवा 3 बजे के आसपास बच्ची अपने बिस्तर से गायब हो गई। परिवार के लोगों की आंख खुली को उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद वह घर के पीछे ...
कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में लगी आग, टल गया बड़ा हादसा

कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में लगी आग, टल गया बड़ा हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सर्वोदयनगर स्थित रीजेंसी अस्पताल की सातवीं मंजिल पर बने कांफ्रेंस हाल में बीती देर रात आग लग गई। कांफ्रेंस हाल की ओर से धुआं उठता देख कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उपरी मंजिल में मौजूद मरीजों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगीं। हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने फायरब्रिगेड को सूचना देने के बाद वहां लगे फायर हाइड्रेंट सिस्टम से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर किया काबू   उधर, जानकारी मिलने पर फजलगंज फायर स्टेशन के सीएफओ एमपी सिंह भी एफएसओ पतिराम सरोज के साथ कई गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस दौरान आग की खबर से मरीजों और तिमारदारों में दहशत फैल गई। पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। मामले को लेकर सीएफओ श्री सिंह ने बताया है कि आग...
चाचा के मां और दोस्तों के बहन व प्रेमिका से थे घिनौने रिश्ते, ऐसे में खिलाफत बन गई ‘उसके’ कत्ल की वजह..

चाचा के मां और दोस्तों के बहन व प्रेमिका से थे घिनौने रिश्ते, ऐसे में खिलाफत बन गई ‘उसके’ कत्ल की वजह..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बिठूर पुलिस ने एक ऐसे ब्लाइंड मर्डर कैस का खुलासा किया है जिसने खुद पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, यह मर्डर केस अवैध घिनौने संबंधों की नींव पर तैयार एक ऐसा बड़ा हत्याकांड निकला, जिसमें मां-बहन की भूमिका भी अभी जांच के दायरे में है। इतना ही नहीं, इस कत्ल में दोस्ती, भाई और भतीजा जैसे शब्द बेमानी साबित हुए। यह हत्याकांड बीती 28 मार्च को मंधना के रेलवे ट्रैक पर मिले बिजली मकैनिक निर्मल निषाद के अज्ञात शव के रूप में सामने आया था जिसमें शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने इसका खुलासा भी कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि परिवार के लोगों ने जिसे हत्यारोपी बनाकर मुकदमा लिखाया था। बिठूर में बिजली मैकेनिक का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने का मामला    मृतक के परिजन उसे जेल भिजवाने पर तुले थे। वह पुलिस की जांच में निर्दोष निकला। खुद उसके करीबी दोस्त हत्या के आरोपी हैं औ...
बाइक से सादे कपड़ों में सड़क सुरक्षा की हकीकत परखने निकले आईजी आलोक सिंह तो उड़े यातायात पुलिस के होश..

बाइक से सादे कपड़ों में सड़क सुरक्षा की हकीकत परखने निकले आईजी आलोक सिंह तो उड़े यातायात पुलिस के होश..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों के पालन की हकीकत और पुलिस द्वारा नियमों का कितना पालन कराया जा रहा है, यह देखने के लिए कानपुर के आईजी आलोक सिंह खुद सादे कपड़ों में बाइक से शहर में घूमे। बिना किसी सूचना और बिना किसी मैसेज के आईजी श्री सिंह, सादे कपड़ों में एक पुलिस कर्मी के साथ बाइक से शहर की यातायात व्यवस्था की कई घंटे तक हकीकत परखते रहे। कई जगहों यातायात पुलिस कर्मियों को रोककर फटकारा भी। अचानक आईजी को सामने देखकर खुद यातायात पुलिस के जवान और थानेदार यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर यह सबकुछ हुआ कैसे। आईजी श्री सिंह ने लापरवाही पर यातायात पुलिस के जवानों को फटकार भी लगाई। बड़ा चौराहा, जरीब चौकी, विजयनगर पहुंचे  इस दौरान आईजी श्री सिंह ने शहर के राकेट तिराहा, बड़ा चौराहा, जरीब चौकी, सीटीआई, अफीमकोठी चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही को देखा। साथ ही एक प...
कानपुर में बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, थम गए राहगीरों के कदम

कानपुर में बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, थम गए राहगीरों के कदम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः पति और पत्नी के बीच झगड़ा, वो यथार्थ सत्य है जो चुटकलों से लेकर वास्तविक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है लेकिन जब यही झगड़ा सड़क पर उतर आए तो दूसरों को चटकारे लेने का मौका मिलना लाजमी है। ऐसा कुछ आज कानपुर के किदवई नगर इलाके में हुआ। वहां पति-पत्नी के आपसी झगड़ा बीच सड़क पर उतर आया और पत्नी ने सड़क पर आकर जो हाई वोल्टेज ड्रामा किया, उसके बाद देखने वालों की भीड़ लग गई। अपने दुकानदार पति से बहस पर उतारु पत्नी की बातों ने लोगों को हिलाकर रख दिया। साकेतनगर का है पति और गुमटी की पत्नी   बवाल की सूचना मिली तो पुलिस भी भागकर मौके पर पहुंची। बहुत समझाया, लेकिन पत्नी जी टस से मस नहीं हुईँ और जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, इस मामले में पति देव भी कम दोषी नहीं हैं। दुकान चलाते हैं लेकिन पत्नी और बच्चे को रहने का खर्च नहीं देते हैं। मामला गुमटी और साकेतनगर से जुड़ा है। बता...
हार्ड कौर को भारी पड़ा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करना, मुकदमा दर्ज

हार्ड कौर को भारी पड़ा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करना, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः चर्चित पंजाबी गायिका हार्ड कौर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। उनके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, फेसबुक पेज से शीर्ष राजनीतिज्ञों पर अभद्र टिप्पणी के बाद वाराणसी में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। शहर में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वाराणसी के अधिवक्ता ने दर्ज कराया मुकदमा   बताया जाता है कि अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने पंजाबी गायिका हार्ड कौर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि हाल ही में हार्ड कौर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से यूपी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। ये भी पढ़ेंः शहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के विवादि...
लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी

लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः गुरुवार तड़के सुबह लगभग 3 बजे राजधानी के थाना नगराम के पटवा खेड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। वहां बारातियों को लेकर जा रही एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में जा पलटी। इससे उसपर सवार सभी 29 लोग नहर में डूब गए। इस दौरान 22 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 7 अन्य लोगों की तलाश जारी है। बताते हैं कि ये सातों बच्चे हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। दोपहर तक कुछ पता नहीं चला है। सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य व पीड़ितों की मदद के आदेश दिए हैं। घटना की जानकारी पाकर जिलाधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं हादसे के शिकार लोगों के परिवारों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि हादसा का शिकार ...