Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

MLC Chunav : भाजपा के मानवेंद्र और पदमसेन जीते, CM Yogi ने दी बधाई

MLC Chunav : भाजपा के मानवेंद्र और पदमसेन जीते, CM Yogi ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी में विधान परिषद (MLC) की दो सीटों के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। सोमवार को हुए मतदान में पदमसेन ने सपा के रामकरन निर्मल को 163 वोटों से हराया। वहीं बीजेपी के मानवेंद्र सिंह ने सपा के रामजतन राजभर को 164 वोटों से हराया। उप चुनाव के लिए विधानमंडल के तिलक हॉल में सुबह 9 बजे ही मतदान शुरू हो गया था। कांग्रेस और बसपा ने बनाई दूरी शाम 4 बजे तक विधानसभा के 403 सदस्यों में से 396 सदस्यों ने वोट डाल दिए। सपा विधायक इरफान सोलंकी, रमाकांत यादव और सुभासपा के अब्बास अंसारी जेल में बंद हैं। इसलिए ये लोग वोट नहीं डाल सके। सपा विधायक मनोज पारस अस्वस्थ रहे। ये भी पढ़ें : आजम खां ने फिर बदला रंग, CO से पूछा अखिलेश का अहसान याद है, मिला यह जवाब.. इसलिए वोट डालने नहीं पहुंच पाए। वहीं...
UP : एसटीएफ ने पकड़ा 3 साल पहले हत्या कर भागा खतरनाक बदमाश

UP : एसटीएफ ने पकड़ा 3 साल पहले हत्या कर भागा खतरनाक बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम ने 50 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी गोंडा में 2020 में हत्या करके फरार हुआ था। उसे थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश का नाम राम किशोर तिवारी निवासी परास पट्टी मझवार थाना उमरी बेगमगंज बताया जा रहा है। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज रही है। पुलिस को राहत की सांस उसे पकड़ने वालों में इंस्पेक्टर घनश्याम यादव और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। बताते हैं कि उसने राजवीर नाम के शख्स की हत्या करके शव को फेंक दिया था। उसके साथ हत्याकांड में और लोग भी शामिल थे। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। बताते हैं कि पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस उसकी नहीं तलाश पाई। इसके बाद एसटीएफ को काम में लगाया गया। ये भी पढ़ें : Chi...
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, कुछ नए चेहरे होंगे शामिल तो कुछ की छुट्टी तय

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, कुछ नए चेहरे होंगे शामिल तो कुछ की छुट्टी तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में जातीय समीकरणों के लिए बदलाव संभव है। कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी भी हो सकती है। बताते चलें कि इस समय राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 52 अन्य मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या अधिक्तम 60 तक हो सकती है। इस हिसाब से देखें तो मंत्रिमंडल में अभी 8 और चेहरों को शामिल किया जा सकता है। योगी मंत्रिमंडल का होगा यह पहला विस्तार हालांकि, योगी सरकार-02 का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और कुछ की छुट्टी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। साथ ही निकाय चुनाव में फिसड्डी प्रदर्शन करने वाल...
UP : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खास निर्देश, नवनिर्वाचित महापौर, अध्यक्ष-पार्षदों के शपथ ग्रहण में मौजूद रहें प्रभारी मंत्री

UP : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खास निर्देश, नवनिर्वाचित महापौर, अध्यक्ष-पार्षदों के शपथ ग्रहण में मौजूद रहें प्रभारी मंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सरकार द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आज शुक्रवार को नगर निकायों के निर्वाचित महापौर, अध्यक्ष और पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दोनों उप मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं। कहा है कि अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अमले ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में रहें मौजूद बताते चलें कि हाल ही में 762 में 760 नगर निकायों में चुनाव संपन्न हुए हैं। इनमें 17 नगर निगमों की महापौर सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है। कई नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत अध्यक्षों की सीटों पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। ये भी पढ़ें : कानपुर : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं को दिया लोकसभा जीत का मंत्र ऐसे में शपथ ग्रहण की तैया...
Bollywood : 60 साल के एक्टर आशीष विद्यार्थी ने की दूसरी शादी

Bollywood : 60 साल के एक्टर आशीष विद्यार्थी ने की दूसरी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
मनोरंजन डेस्क, लखनऊ : बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से शादी रचाई है। हालांकि, आशीष ने कुछ करीबियों की मौजूदगी में ही कोर्ट मैरिज की। उनकी दूसरी पत्नी रुपाली फैशन के बिजनेस से हैं। 23 साल के बेटे के पिता आशीष दूसरी शादी पर बेहद खुश नजर आए। रुपाली से शादी एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग आशीष ने दूसरी शादी के बाद कहा कि जिंदगी के इस पड़ाव पर रुपाली से शादी एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है। शादी के मौके पर आशीष बेहद खिले-खिले से नजर आ रहे थे। उनकी खुशी देखते बन रही थी। रूपाली उनको कहां मिलीं, कैसे मिलीं..? इस सवाल पर आशीष ने कहा कि यह लंबी कहानी है। इसका जवाब वह फिर कभी देंगे। आशीष ने दूसरी शादी बेहद सादे अंदाज में की। ये भी पढ़ें : बोल्डनेस में आमिर खान की बेटी इरा ने सबको पीछे छोड़ा   कहा कि हम दोनों ही ...
PM मोदी ने यूपी के खेलो इंडिया का किया वर्चुअल उद्घाटन, कहा-अब खलेंगे भी-खिलेंगे भी..

PM मोदी ने यूपी के खेलो इंडिया का किया वर्चुअल उद्घाटन, कहा-अब खलेंगे भी-खिलेंगे भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आज शुभारंभ किया। 25 मई से 3 जून तक होने वाले इन खेलों को लेकर जबरदस्त तैयारियां हुई हैं। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा.. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देशभर की युवा खेल प्रतिभाओं का संगम बन गया है। खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से खिलाड़ी आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह यूपी के सांसद हैं, इसलिए सभी खिलाड़ियों का विशेष रूप से स्वागत करते हैं। उधर, सीएम योगी ने कहा कि अबकी बार यूपी तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करते हुए नया रिकार्ड बना रहा है। कहा कि सभी का प्रयास है कि आयोजन भव्...
यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़िए ! आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..

यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़िए ! आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का दौर शुरू भी हो गया है। दरअसल, यूपी में अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की आशांका भी जताई है। लोगों को इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के लिए जारी आंधी-बारिश का अलर्ट बिजनौर, मुरादाबाद, बांदा, आगरा, अलीगढ़, औरैया, चित्रकूट, फतेहपुर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, फतेहपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, आजमगढ़, बलिया, बुलंदशहर, देवरिया, गोरखपुर, कौशांबी, मऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज व संत कबीरनगर, सिद्दार्थनगर, श्रावस्ती और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। 50 से 60 किमी प्रति घंटा चल सकती तेज हवाएं आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम ...
UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..

UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UPSC CSE Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। रिजल्ट के अनुसार गौतमबुद्ध नगर की दो बेटियों ने टॉप करते हुए जिले ही नहीं यूपी का नाम रोशन कर दिया है। ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसाइटी की इशिता किशोर ने इस परीक्षा में देशभर में टाॅप किया है। वहीं स्मृति मिश्रा का देशभर में इस परीक्षा में चौथा नंबर आया है। वहीं परीक्षा में दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया और तीसरे पर उमा हरथी एन रही हैं। बताते चलें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों को पास किया है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दरअसल, इशिता का ऑल इंडिया टॉप करना इसलिए भी खास बात है क्योंकि उन्होंने घर में प...
Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख

Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में सिटी स्टेशन के पास सेलिब्रेशन मैरिज हाॅल के चौथे तल पर आज मंगलवार तड़के सुबह आग लग गई। आग तेजी से फैली और भीषण रूप ले लिया। बताते हैं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। इस बिल्डींग के तीसरे फ्लोर पर गर्ल्स हास्टल चलता है। हास्टल में करीब 35-40 लड़कियां रहती हैं। आज चौथे तल पर आग की लपटें और धुआं देखकर चीख-पुकार मच गई। लड़कियों ने भी मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी। वजीरगंज पुलिस और चौक फायर स्टेशन से एफएसओ पुष्पेंद्र यादव टीम के साथ पहुंचे। दमकल टीम ने लड़कियों को जीने के रास्ते सुरक्षित निकाला। वहीं दूसरी टीम ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट...
Lucknow : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Lucknow : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लखनऊ के चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि आरोपी गोरखपुर का रहने वाला राहुल राय नाम का व्यक्ति है। उसने बीती 25 मार्च को कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार को फोन करके यह धमकी दी थी। लखनऊ के चिनहट में रिपोर्ट दर्ज इसके बाद लखनऊ के चिनहट थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, धमकी देने वाले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। 25 मार्च को ललन कुमार के फोन पर धमकी वाली काल आई थी। आरोपी ने खुद को गोरखपुर का रहने वाला मनोज राय बताया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति जी को करना चाहिए नए संसद भवन का उद्घाटन ये भी प...