Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

MLC Chunav : भाजपा के मानवेंद्र और पदमसेन जीते, CM Yogi ने दी बधाई

MLC Chunav : BJP's Manvendra and Padamsen won, CM Yogi congratulated

सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी में विधान परिषद (MLC) की दो सीटों के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। सोमवार को हुए मतदान में पदमसेन ने सपा के रामकरन निर्मल को 163 वोटों से हराया। वहीं बीजेपी के मानवेंद्र सिंह ने सपा के रामजतन राजभर को 164 वोटों से हराया। उप चुनाव के लिए विधानमंडल के तिलक हॉल में सुबह 9 बजे ही मतदान शुरू हो गया था।

कांग्रेस और बसपा ने बनाई दूरी

शाम 4 बजे तक विधानसभा के 403 सदस्यों में से 396 सदस्यों ने वोट डाल दिए। सपा विधायक इरफान सोलंकी, रमाकांत यादव और सुभासपा के अब्बास अंसारी जेल में बंद हैं। इसलिए ये लोग वोट नहीं डाल सके। सपा विधायक मनोज पारस अस्वस्थ रहे।

ये भी पढ़ें : आजम खां ने फिर बदला रंग, CO से पूछा अखिलेश का अहसान याद है, मिला यह जवाब..

इसलिए वोट डालने नहीं पहुंच पाए। वहीं बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना और वीरेंद्र चौधरी ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया। वोटिंग पूरी होने पर शाम 5 बजे मतगणना शुरू हुई। दरअसल, ये दो सीटें क्रमश: विधान परिषद के पूर्व सदस्य लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफे पूर्व सदस्य बनवारी लाल दोहरे के निधन से खाली हुई थीं। अब पदमसेन चौधरी का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 और मानवेंद्र सिंह का कार्यकाल 6 जुलाई 2028 तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें : कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..