Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में उम्रकैद, कोर्ट का फैसला..

माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में उम्रकैद, कोर्ट का फैसला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। वाराणसी के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एलएलए कोर्ट) अवनीश गौतम ने उम्रकैद का फैसला सुनाया है। 32 साल पुराने इस मामले में अदालत ने मुख्तार पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 1 साल में हो चुकीं अबतक 4 सजाएं आज सभी की नजरें पूर्वांचल में इस फैसले पर टिकी थीं। बताते चलें कि बीते 1 साल में मुख्तार अंसारी को 4 मामलों में सजा हो चुकी है। अवधेश राय हत्याकांड में उसे पहली बार उम्रकैद हुई है। आज अदालत के फैसले के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर के साथ ही 9 मंजिला बिल्डिंग स्थित अदालत कक्ष की सुरक्षा बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें : बांदा में RTO विभाग की एंट्री का कमाल, बेरोकटोक दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : प्रयागराज में संगम पर वकील सम...
बड़ी खबर : प्रयागराज में संगम पर वकील समेत पांच डूबे, आंधी में जेटी टूटने से हादसा

बड़ी खबर : प्रयागराज में संगम पर वकील समेत पांच डूबे, आंधी में जेटी टूटने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : प्रयागराज में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी में जेटी टूटने से एक अधिवक्ता समेत 9 लोग गंगा में डूबने लगे। जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से चार युवकों को बाहर निकालकर बचा लिया गया। वहीं वकील समेत 5 युवक गंगा में समा गए। देर रात तक उनकी तलाश जारी है। किसी का अबतक कुछ पता नहीं चला है। डूबने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उनके परिवार को सूचना दी जा रही है। तलाश में जुटी जल पुलिस और गोताखोरों की टीम बताते हैं कि स्नान के समय संगम पर यह हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे के बाद हुआ। उस समय कुछ युवक संगम पर नहाने पहुंचे थे। आंधी से गहरे पानी में जाने से बचाव को लगीं जेटी की रस्सी टूट गईं। ये भी पढ़ें : पद्मश्री अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन इससे नौ युवक डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद जल पुलिस और गोताखोरों ...
UP : 5 PCS अफसरों के तबादले, कानपुर की एडीएम बनीं रिंकी जायसवाल

UP : 5 PCS अफसरों के तबादले, कानपुर की एडीएम बनीं रिंकी जायसवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पीसीएस अधिकारी रिंकी जायसवाल को कानपुर का एडीएम एलए बनाया गया है। वहीं अभिनव रंजन श्रीवास्तव को फर्रूखाबाद का एडीएम एफआर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में अमरेंद्र कुमार वर्मा को श्रावस्ती जिले का एडीएम एफआर नियुक्त किया गया है। पीसीएस देवेंद्र प्रताप सिंह को मिर्जापुर जिले में एडीएम नमामि गंगे के पद पर नियुक्ति मिली है। पीसीएस सुभाष प्रजापति को संतकबीर नगर का एडीएम एफआर नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में 5 डीएम समेत 12 IAS के तबादले, बागपत-औरैया और.. ये भी पढ़ें : बांदा में RTO विभाग की एंट्री का कमाल, बेरोकटोक दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक हमें Twitter पर जरूर फालो करें.. https://twitter.com/samarneeti? https://twitter.com/samarneeti...
BJP सांसद सुब्रत पाठक पर पुलिस से मारपीट का मुकदमा, अखिलेश यादव ने पूछा गिरफ्तारी कब..?

BJP सांसद सुब्रत पाठक पर पुलिस से मारपीट का मुकदमा, अखिलेश यादव ने पूछा गिरफ्तारी कब..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : कन्नौज में देर रात अपहरण के आरोपी को छुड़ाने के लिए चौकी का घेराव और पुलिस से मारपीट हुई थी। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ वहां तैनात पुलिस कर्मियों से मारपीट, चौकी प्रभारी की पिटाई और जलाने की धमकी का मुकदमा हुआ है। पुलिस ने सांसद समेत 10 नामजद और 40-42 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। मामला तूल पकड़ रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है कि आरोपी सांसद की गिरफ्तारी कब होगी। उधर, सांसद ने प्रेसवार्ता करते हुए अपना पक्ष रखा है। सांसद ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्नाव के युवक के अपहरण आरोपियों से जुड़ा मामला दरअसल, सदर कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने शनिवार को सांसद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, जिसमें कहा गया है कि वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे उपनिरीक्षक सुरेश शुक्ला, कांस्टेबल सुभाष के साथ मंडी गेट पर थे। इसी बीच तलैया चौकी प्...
गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला

गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यह विडंबना नहीं तो भला क्या है..! उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी गड्ढे में फंस गई। वह भी उनके गृह जनपद में शाहजहांपुर में। धक्का देकर लोगों ने गाड़ी को गड्ढे से निकाला। तब मंत्री जी गंतव्य के लिए रवाना हो सके। यह हाल तब है जब सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए अभियान चला रही है। लोगों ने धक्का देकर गाड़ी को बाहर निकाला दरअसल, शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी शनिवार को सड़क पर एक गड्ढे में फंसी गई। काफी कोशिशों के बाद भी कैबिनेट मंत्री की कार गड्ढे से नहीं निकली तो उन्हें (कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना) गाड़ी से उतरना पड़ा। इसके बाद लोगों ने धक्का देकर उनकी गाड़ी को गड्ढे से निकाला। मंत्री की गाड़ी गड्ढे में फंसने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। फजीते के बाद जागा विभाग, गड्ढे भरवाए हालांकि, कुछ ही देर में गड्ढे को भरवा दिया गय...
यूपी में 5 डीएम समेत 12 IAS के तबादले, बागपत-औरैया और..

यूपी में 5 डीएम समेत 12 IAS के तबादले, बागपत-औरैया और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 5 जिलाधिकारियों समेत 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। विशेष सचिव गृह अखण्ड प्रताप सिंह को डीएम देवरिया बना दिए गए हैं। वहीं देवरिया डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को बागपत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बागपत के डीएम राजकमल यादव को हटा दिया गया है। नेहा प्रकाश औरैया की नई डीएम बनीं इसी क्रम में 2021 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा प्रकाश को औरैया का डीएम बनाया गया है। औरैया डीएम रहे प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ का डीएम बनाकर भेजा गया है। अपर आयुक्त उद्योग कृतिका शर्मा श्रावस्ती जिले की नई जिलाधिकारी होंगी। बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव अपर आयुक्त उद्योग के पद पर नियुक्त हुए हैं। वहीं प्रतापगढ़ के डीएम नितिन बंसल विशेष सचिव गृह बना दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खब...
ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगरा में होने वाला कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। दरअसल, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बालासोर ट्रेन हादसे पर शोक जताया है। साथ ही ट्रेन हादसे के बाद सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। नड्डा ने कहा कि इस भीषण रेल हादसे में को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है। ये भी पढ़ें : ओडिशा में भीषण रेल हादसा, तीन ट्रेनें टकराईं- 280 लोगों की मौत   ये भी पढ़ें : सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली की अनुमति नहीं  ...
ओडिशा में भीषण रेल हादसा, तीन ट्रेनें टकराईं- 280 लोगों की मौत

ओडिशा में भीषण रेल हादसा, तीन ट्रेनें टकराईं- 280 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ डेस्क : आज ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हो गया। इसमें अबतक 280 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। हादसे में करीब 900 लोग घायल बताए जा रहे हैं। देश के साथ-साथ विदेशी राष्ट्र प्रमुखों ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। बालासोर में हुए इस हादसे में बचाव कार्य में सेना जुट गई है। वहीं तमिलनाडु सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 9445869843, 1070, 9445869848 जारी किए हैं। इन नंबरों पर काल करके जानकारी ली जा सकती है। हादसे के बाद कई ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा एनकाउंटर, गाजियाबाद में 50 हजार का ईनामी विशाल चौधरी ढेर ये भी पढ़ें : चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खबर..  ...
सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली की अनुमति नहीं

सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली की अनुमति नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे और पार्टी के लिए गले की फांस बने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका लगा है। 5 जून को अयोध्या में रैली की तैयारी कर रहे भाजपा सांसद को प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। यह जानकारी खुद सांसद के बयान से मिली है।  सांसद ने जारी किया बयान दरअसल, अब सांसद ने रैली रद्द करने की घोषणा करते हुए बयान भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की इस प्रस्तावित रैली में अयोध्या के महंत पॉक्सो एक्ट में संशोधन की मांग उठाने वाले थे। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. हाल में इस रैली के विषय में हुई प्रेसवार्ता में संतों ने कहा था कि कुछ कानूनों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। 5 जून को संत समाज एकत्रित होकर संशोधन की मांग उठाएगा। अब प्रशासन द्वारा भाजपा सांसद को रै...
UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर..

UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। IAS यशोद त्रषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। वहीं IAS लोकेश एम कानपुर को कानपुर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। IAS राजशेखर सचिव कृषि के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह IAS प्रशांत द्विवेदी को ACS वित्त के पद से हटा दिया गया है। IAS दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। ये भी पढ़ें : खास खबर : हाई कोर्ट का फैसला, PWD के 95 एक्सईएन होंगे डिमोट  ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से..  ...