Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR..

महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक महिला से ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटावा जिले के एक गांव में स्थित मायके गई महिला का आरोप है कि गांव के दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर उसपर नाबालिग बेटी से शादी कराने और रुपए मांगने का दबाव बनाने लगे। महिला के राजी न होने पर दोनों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। घटनाक्रम इटावा जिले के एक थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 15 साल की बेटी से शादी और रुपए की मांग कर रहे थे आरोपी जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में स्थित गांव में एक महिला अपने मायके आई थी। गांव के दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर महिला पर उसकी 15 साल की बेटी से शादी कराने का दबाव बनाने लगे। महिला ने इंकार किया, तो आरोपियों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ...
माफिया मुख्तार अंसारी को भारी पड़ी हेकड़ी, गवाह को धमकाने के मामले में मुकदमा

माफिया मुख्तार अंसारी को भारी पड़ी हेकड़ी, गवाह को धमकाने के मामले में मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हेकड़ी निकल गई। उसके खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में आजमगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में हेकड़ी दिखाई थी, जो उसे भारी पड़ी। मामले में गुरुवार को एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर कोतवाली में माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। गवाह ने दी थी पुलिस को तहरीर गवाह ने मुख्तार के खिलाफ वीडियो कांफ्रेंसिंग के अलावा अन्य माध्यम से धमकाने की तहरीर दी थी। अब आजमगढ़ जिले में मुख्तार पर यह तीसरा मुकदमा हो गया है। दो मामलों में उसकी पहले से पेशी चल रही है। यह है पूरा मामला आरोप है कि हाल के दिनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्तार की पेशी चल रही थी। तभी मुख्तार ने अपने वकील से गवाह का चेहरा दिखाने को बोला। माना गया कि मुख्तार ने ऐसा गवाह को धमकाने की न...
यूपी में  दो IPS के तबादले, शाहजहांपुर के ADM हटाए गए

यूपी में दो IPS के तबादले, शाहजहांपुर के ADM हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अलीगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक पुनीत द्विवेदी को परिसहाय राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। वहीं इस पर रहे आकाश पटेल को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से संबद्ध कर दिया गया है। उधर, एक और बड़ा बदलाव हुआ है। शासन ने शाहजहांपुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन सिंह को हटा दिया है। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : सड़क हादसे में बांदा के चौकी प्रभारी की मौत, महकमे में शोक की लहर https://samarneetinews.com/chitrakoot-outpost-in-charge-of-banda-died-in-road-accident/...
ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार

ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पति से विवाद के बाद देशभर में चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य प्रकरण में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताते चलें कि मनीष दुबे पर एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई थी। जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड द्वारा की गई। देशभर में सुर्खियों में प्रकरण चर्चा है कि उनकी संस्तुतियों के बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है, हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी निलंबन नहीं हुआ है। जांच जारी है। ये भी पढ़ें : UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा अब इस प्रकरण में एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने कुछ कॉल रि...
Banda : कानपुर से चुराई बुलेट-स्कूटी, उन्नाव से यामाह, बांदा में कर रहे थे मौज-मस्ती, फिर हुआ यह..

Banda : कानपुर से चुराई बुलेट-स्कूटी, उन्नाव से यामाह, बांदा में कर रहे थे मौज-मस्ती, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी समेत 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बुलेट, यामाह आर-1 बाइक, स्कूटी समेत करीब 4 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद गाड़ियां अलग-अलग जिलों से चोरी की गईं थीं। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोर इन गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे। बताते हैं कि तीनों अभियुक्त अलग-अलग वाहनों पर शहर की श्रीनाथ विहार कालोनी के पास खड़े थे। चोरी का लाखों का माल बरामद तीनों ने पुलिस को देखते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने चोरी की पूरी घटनाओं का खुलासा किया। उनके कब्जे से चोरी की 3 LED TV व 1 इनवर्टर भी बरामद किया। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने चोरी का ये सामान श...
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, बीजेपी के साथ आ रहे राजभर और जयंत चौधरी

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, बीजेपी के साथ आ रहे राजभर और जयंत चौधरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : प्रयागराज में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओपी राजभर और जयंत चौधरी, दोनों ही बीजेपी के साथ आएंगे। बताते चलें कि राजभर और जयंत के बीजेपी के साथ आने को लेकर कयासबाजी का दौर पहले ही चल रहा है। अब योगी सरकार के प्रभावशाली मंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रयागराज में बोले, योगी के कैबिनेट मंत्री खन्ना.. आज बुधवार को कैबिनेट मंत्री खन्ना प्रयागराज पहुंचे। वहां उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वास रखता है, भारतीय जनता पार्टी उनका स्वागत करेगी। कैबिनेट मंत्री खन्ना ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्हों...
UP : हवालात में छिपकली खा गया दुष्कर्म का आरोपी युवक, पुलिस के फूले हाथ-पांव

UP : हवालात में छिपकली खा गया दुष्कर्म का आरोपी युवक, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : हवालात में बंद दुष्कर्म का एक आरोपी एक छिपकली को पकड़कर चबाकर खा गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं। उसके मुंह से छिपकली के टुकड़े भी निकले तो पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे पहले भीतरगांव अस्पताल और फिर कानपुर हैलट ले जाया गया। वहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। लड़की को लेकर भागने में दुष्कर्म का आरोप जानकारी के अनुसार साढ़ थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले युवती गायब हो गई थी। युवती के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक के साथ कानपुर झकरकटी बस अड्डे से युवती को बरामद कर लिया था। ये भी पढ़ें : दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गई थी घूमने-पांच गिरफ्तार आरोपी युवक साढ़ थाने की हवालात में था। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला का कहना है कि छिपकली खाने वाला युवक महेश निषाद (2...
UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा

UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वाराणसी में सब्जी की दुकान पर टमाटर के लिए बाउंसर लगाना सपा नेता को भारी पड़ गया। बाउंसर लगाने वाले सपा नेता अजय यादव उर्फ अजय फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं सब्जी विक्रेता भी मुश्किल में पड़ता दिखाई दे रहा है। नगवा चौकी इंचार्ज मिथिलेश यादव की तहरीर पर लंका थाने में सीरगोवर्धनपुर निवासी अजय फौजी और सब्जी विक्रेता नगवा के राज नारायण और उसके बेटे समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा नेता को तलाश रही पुलिस बताया जा रहा है कि कि सपा नेता अजय फौजी को पुलिस तेजी से तलाश रही है। टमाटर के लिए बाउंसर का वीडियो रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये भी पढ़ें : पिता के थप्पड़ पर बेटी ने लांघी मर्यादा, युवकों ने किया गैंगरेप, FIR.. पुलिस ने देर शाम सब्जी विक्रेता को हिरासत में ले लिया था। उधर, मामले में अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सपा पदाधिका...
यूपी में 4 IAS के तबादले, उदय भानु त्रिपाठी बने विशेष सचिव आबकारी

यूपी में 4 IAS के तबादले, उदय भानु त्रिपाठी बने विशेष सचिव आबकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में रविवार देर रात 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आईएएस उदय भानु त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास को विशेष सचिव आबकारी बना दिया गया है। बताते चलें कि शनिवार को भी उत्तर प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। वहीं आईएएस अनिल ढींगरा एमडी जल निगम नगरीय से मंडलायुक्त गोरखपुर बना दिए गए हैं। वहीं सचिव नगर विकास रविंद्र कुमार को एमडी जल निगम नगरीय का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सत्य प्रकाश पटेल निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय से विशेष सचिव नगर विकास विभाग में तैनात किए गए हैं। ये भी पढ़ें : UP : 4 IAS के तबादले, रवि कुमार एनजी बने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के CEO  ये भी पढ़ें : UP Weather : अमरोहा-बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के 7-10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश की चेतावनी...
UP : टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर-महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अखिलेश का BJP पर तंज..

UP : टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर-महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अखिलेश का BJP पर तंज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : टमाटर का भाव इस समय आसमान छू रहा है। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल से ज्यादा महंगा टमाटर बिक रहा है। इसी बीच वाराणसी में सब्जी दुकानदार अजय फौजी ने महंगाई का विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया है। लंका क्षेत्र के नगवां सब्जी बेचने वाले सपा कार्यकर्ता अजय ने अपनी दुकान पर दो बाउंसर तैनात किए हैं। पूरे शहर में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। उधर, सपा ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। अखिलेश यादव ने मांगी टमाटर को Z+ सुरक्षा, बीजेपी पर कसा तंज इतना ही नहीं दुकानदार ने दुकान पर पोस्टर भी लगाए हैं। इनमें लिखा है कि पहले पैसे दें फिर टमाटर लें। दूसरे पोस्टर पर लिखा है कि टमाटर और मिर्च को न छूएं। सब्जी विक्रेता अजय फौजी का कहना है कि महंगाई की मार में लोग 100 और 50 ग्राम ही टमाटर ले रहे हैं।...