Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मेरठ में अखिलेश यादव, बोले- गठबंधन से घबराई भाजपा को 2024 में भेजेंगे वापस

मेरठ में अखिलेश यादव, बोले- गठबंधन से घबराई भाजपा को 2024 में भेजेंगे वापस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मेरठ के सरधना के पांचली बुजुर्ग गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे। पूर्व सीएम ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। वहां एक जनसभा को संबोधित भी किया। अखिलेश इस दौरान भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है। मणिपुर घटना को बताया शर्मनाक सपा मुखिया ने कहा कि भला कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीत जाए। केवल भाजपा और आरएसएस ही हैं जो नहीं चाहते कि इंडिया जीते। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और अब 2024 में उसे वापस भेजा जाएगा। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोलटैक्स, भूल जाइये फ्री के सफर का मजा.. सपा मुखिया ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है। इससे पूरे देश की छवि धूमिल हुई है। मगर फिर भी प्रधानमंत...
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोलटैक्स, भूल जाइये फ्री के सफर का मजा..

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोलटैक्स, भूल जाइये फ्री के सफर का मजा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फ्री के सफर का मजा अब भूल जाइये। आज यानी बुधवार रात 12 बजे से टोलटैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। एस्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। टोल वसूलने के लिए चुनी गई एजेंसी के कर्मचारी आधी रात से वसूली शुरू कर देंगे। इससे पहले अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और सीईओ यूपीडा आज इटावा में बने टोल प्लाजा का उद्घाटन करेंगे। इन जिलों से होकर गुजरा है 296.07 किमी लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बताते चलें कि यूपी के सात जिलों से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की लंबाई 296.07 किलोमीटर है। सात जिलों में चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा जिले शामिल हैं। इसके साथ ही यूपीडा ने टोल की दरों को भी निर्धारित कर दिया है। ये भी पढ़ें : दावों की हकीकत : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 5वें दिन ही धंसा, सप...
बिजनौर में हादसा, धनौरा के रहने वाले मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत

बिजनौर में हादसा, धनौरा के रहने वाले मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र में एक आटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार अमरोहा के मंडी धनौरा के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां, बेटे और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि आटो से धनौरा का परिवार ऋषिकेश एम्स में मरीज को दिखाने के लिए जा रहा था। ऋषिकेश में मरीज को दिखाने जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले रोहित सैनी सोमवार रात करीब 10 बजे ऋषिकेश एम्स के लिए निकले थे। इस दौरान बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिकंदरपुर मोड़ के पास पहुंचे। तभी नींद की झपकी आने से उनका आटो अज्ञात वाहन से टकरा गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें : अमरोहा के रहने वाले इंस्पेक्टर ने उन्नाव में की सुसाइड, थाने के सरकारी आवास में लटका मिला शव  अकबराबाद प...
Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत

Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : दरिंदे बनकर ट्रक चालक के साथ अमानवीय, दरिंदगीपूर्ण व्यवहार करने वाले एसजीएसटी के तीन अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। तीनों ने ट्रक चालक की पिटाई करते हुए मोबाइल तक छीन लिया था। इससे चालक को सदम लगा और उसने दम तोड़ दिया था। बताते हैं कि मामले में ट्रक चालक के साथ एसजीएसटी के अधिकारियों का व्यवहार काफी अशोभनीय रहा था। पंजाब से आए चालक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा लिखते हुए जांच शुरू कर दी है। बेटे की मौत की बात पर भी नहीं पसीजा अफसरों का मन बताते चलें कि व्यापारियों में घटना को लेकर काफी रोष है। व्यापारियों के विरोध के बाद ही पुलिस एक्शन में आई। जानकारी के अनुसार कानपुर में लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय के बाहर रविवार सुबह ट्रक चालक की मौत हो गई थी। लुधियाना निवासी ट्रक चालक बलवीर सिंह उर्फ बिल्लू (49) गुरुवार रात 11 बजे ट्र...
UP : बीजेपी ने दिया विपक्ष को तगड़ा झटका, सपा के पूर्व मंत्री समेत कई नेता पार्टी में शामिल

UP : बीजेपी ने दिया विपक्ष को तगड़ा झटका, सपा के पूर्व मंत्री समेत कई नेता पार्टी में शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी समेत कई दलों के नेताओं ने आज पाला बदल लिया। सभी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सैनी समेत अन्य नेताओं को विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। बसपा-कांग्रेस के नेताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा इसके अलावा बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी, सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी, जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक सुषमा पटेल और पूर्व सांसद अंशुल वर्मा समेत सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। बीजेपी ने विपक्ष को पूरब से लेकर पश्चिम तक बढ़ा झटका दिया है। इन सभी को आज बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर शपथ दिलाई गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ...
उन्नाव में इंस्पेक्टर ने सुसाइड की, थाने के सरकारी आवास में लटका मिला शव, अमरोहा के..

उन्नाव में इंस्पेक्टर ने सुसाइड की, थाने के सरकारी आवास में लटका मिला शव, अमरोहा के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, उन्नाव : उन्नाव के सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने सुसाइड करके जान दे दी। उनका शव थाने के सरकारी आवास में फांसी पर लटकता मिला। उधर, घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत थाना प्रभारी अमरोहा जिले के नौगांवा सादात के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार अमरोहा के रहने वाले अशोक कुमार (35) वर्ष 2012 में मृतक आश्रित में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। करीब 6 महीने पहले वह प्रमोशन होकर इंस्पेक्टर बन गए थे। वह लखीमपुर खीरी जिले में तैनात रहे थे। अमरोहा में घर, जून में लखीमपुर से स्थानांतरित होकर उन्नाव आए अशोक जून में उनका तबादला उन्नाव जिले में हुआ। 5 जुलाई को उनको सफीपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया था। रविवार रात करीब 12:30 बजे पीखी गांव में मोहर्रम जुलूस की तैयारी देखकर और गश्त करके वह थाने स्थित आवास पर पहुंचे। ये भी पढ़ें : सीमा हैदर-सचिन मामले में...
सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया

सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर और उसके कथित प्रेमी सचिन से पूछताछ के बाद एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बुलंदशहर के अहमदगढ़ में दबिश देकर एटीएस ने दो भाइयों को उठाया है। हालांकि, पुलिस ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है। कहा जा रहा है कि इन्हीं दोनों भाइयों ने जनसेवा केंद्र के जरिए सीमा हैदर और सचिव के जाली दस्तावेज बनाए थे। हालांकि, स्थानीय पुलिस इस संबंध में जानकारी से साफ इंकार कर रही है। हालांकि, इससे पहले भी बुलंदशहर जिले का नाम इस मामले में आ चुका है।नेपाल के रास्ते चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपने कथित प्रेमी सचिन के घर पर रह रही है। वहां से एटीएस ने उसे और सचिन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद एटीएस ने बड़ा एक्शन लिया है...
बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..

बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के खतरनाक हालात हैं। कोटावली नदी का दोबारा जलस्तर बढ़ने से रपटे के बीच एक यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंस गई। नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज यह रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी। रोडवेज बस में बड़ी संख्या में यात्री थे। ऐसे में करीब 70 जिंदगियां मौत के मुंह में फंस गईं।  लेकिन अधिकारियों ने समझदारी से काम लेते हुए जेसीबी के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। यात्रियों को बचाने की ऐसी तस्वीरें सामने आईं कि हर किसी की सांसें अटक सी गईं। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित निकल आए। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। भागूवाला क्षेत्र के कोटावाली नदी रपटे पर रोडवेज बस फंस गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तेज बारिश से बढ़ा भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर तेज बारिश...
मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..

मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : मणिपुर हिंसा में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के मामले ने हर किसी को झकझोर दिया है। इसके वायरल हुए वीडियो ने मानवीय संवेदनाओं को तोड़ सा दिया है। इस ह्रदयविदारक घटना का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार से दो टूक कहा है कि सरकार मामले में कार्रवाई करें, वरना हम एक्शन लेंगे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सरकार तुरंत कार्रवाई करे, नहीं करती है तो हम करेंगे। कहा- सरकार को थोड़ा समय दे रहे, नहीं हुआ तो हम लेंगे एक्शन मामले में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूण ने कहा है कि सांप्रदायिक टकराव के क्षेत्र में महिलाओं को किसी सामान की तरह इस्तेमाल करना संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह काफी विचलित करने वाला है। सीजेआई चंद्रचूड़, जस्टिस ...
Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?

Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सीएम गुलाम हैदर। यह वो नाम है जो आज भारत (Bharat) से लेकर पाकिस्तान (Pakistan) तक हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) कुछ दिन पहले नेपाल (Nepal) के रास्ते भारत (India) पहुंची। यहां नोएडा में अपने कथित प्रेमी सचिन मीणा (SachinMeena) के साथ उसके किराये के मकान में रह रही है। ATS पता कर रही कहीं पाकिस्तानी जासूस तो नहीं सीमा हैदर एक दिन पहले यूपी एटीएस (UP ATS) ने सीमा और सचिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। एटीएस इस नतीजे पर पहुंचने वाली है कि क्या सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तानी जासूस है? सीमा को लेकर एटीएस की ओर से एक प्रेमनोट भी जारी किया गया है। 4 जुलाई को किया था पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार बताते हैं कि सीमा हैदर से मिली जानकारी के कहती है कि वह पाकिस्तान में अपना घर बेचकर सचिन के प...