Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

मेरठ में अखिलेश यादव, बोले- गठबंधन से घबराई भाजपा को 2024 में भेजेंगे वापस

Akhilesh Yadav in Meerut, said – BJP scared of alliance, Manipur incident shameful

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मेरठ के सरधना के पांचली बुजुर्ग गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे। पूर्व सीएम ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। वहां एक जनसभा को संबोधित भी किया। अखिलेश इस दौरान भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है।

मणिपुर घटना को बताया शर्मनाक

सपा मुखिया ने कहा कि भला कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीत जाए। केवल भाजपा और आरएसएस ही हैं जो नहीं चाहते कि इंडिया जीते। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और अब 2024 में उसे वापस भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोलटैक्स, भूल जाइये फ्री के सफर का मजा..

सपा मुखिया ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है। इससे पूरे देश की छवि धूमिल हुई है। मगर फिर भी प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। मणिपुर जलता रहा लेकिन बीजेपी की डबल इंजन की सरकार घटना नहीं रोक पाई। कहा कि देश में बेटी बचाओ नारे को ही लोग आज भुगत रहे हैं। कहा कि जल्द ही इंडिया गठबंधन देश की उन्नत्ति के लिए जीतेगा।

ये भी पढ़ें : Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत 

बुंदेलखंड में अखिलेश का तीखा अंदाज, बोले- ‘इंडिया’ के पास युवा PM चेहरा भी, सीमा हैदर नहीं बुंदेलखंड में पशुओं समस्या की बात करो..